ब्लू वीवो5 और वीवो एक्सएल एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जनवरी 2016 12:46 IST
अमेरिका की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी ब्लू ने दो नए एंड्रॉयड स्मार्टफोन वीवो 5 और वीवो एक्सएल पेश किए हैं। इन हैंडसेट को अमेरिका के लास वेगास में आयोजित हो रहे सीईएस 2016 ट्रेड शो के दौरान लॉन्च किया गया।

ब्लू वीवो 5 की कीमत 199 डॉलर (करीब 13,250 रुपये) है और इसकी बिक्री अगले महीने शुरू होगी। वहीं, ब्लू वीवो एक्सएल की कीमत 149 डॉलर (करीब 10,000 रुपये) है और इसे जनवरी में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी ने फिलहाल वीवो 5 और वीवो एक्सएल स्मार्टफोन को अन्य मार्केट में लॉन्च करने के संबंध में कोई जानकारी नहीं दी है। वीवो एक्सएल लिक्विड मेटल फिनिश डिजाइन वाला हैंडसेट है, जबकि वीवो 5 मेटल डिजाइन के साथ आता है।

दोनों ही ब्लू फोन के स्पेसिफिकेशन बहुत हद तक एक ही हैं। ब्लू वीवो 5  और ब्लू वीवो एक्सएल में 5.5 इंच का सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। इनके स्क्रीन रिज़ॉल्यूशन 720x1280 पिक्सल हैं और पिक्सल डेनसिटी 267 पीपीआई। इन पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 के प्रोटेक्शन भी मौजूद हैं। दोनों ही हैंडसेट में मीडियाटेक (एमटी6753) प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। ये एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेंगे। कंपनी ने एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का अपडेट दिए जाने की भी जानकारी दी है।
 

दोनों ही हैंडसेट के बीच मुख्य अंतर रैम और इनबिल्ट स्टोरेज का है। वीवो 5 स्मार्टफोन 3 जीबी रैम और 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज के साथ आएगा, जबकि वीवो एक्सएल में 2 जीबी का रैम और 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है। इनमें आप माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी तक) का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।
Advertisement

ब्लू वीवो 5 और ब्लू वीवो एक्सएल में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल के रियर कैमरे दिए गए हैं। ये 5 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे से भी लैस हैं। ब्लू वीवो 5 का रियर कैमरा फेज़ डिटेक्शन ऑटोफोकस के साथ आएगा। दोनों ही डुअल-सिम को सपोर्ट करते हैं और 4जी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएंगे। ब्लू वीवो 5 और ब्लू वीवो एक्सएल में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट भी मौजूद है जो इन डिवाइस की अहम खासियतों में से एक है। इन स्मार्टफोन में 3150 एमएएच की बैटरी है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.