ब्लू लाइफ मार्क स्मार्टफोन में है फिंगरप्रिंट स्कैनर, जानें कीमत और स्पेसिफिकेशन

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 17:19 IST
स्मार्टफोन बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ब्लू ने भारत में अपना नया 4जी स्मार्टफोन पेश कर दिया है। कंपनी का नया स्मार्टफोन लाइफ मार्क 8,999 रुपये की कीमत पर ई-कॉमर्स वेबसाइट पर उपलब्ध है। स्मार्टफोन ब्लू लाइफ मार्क का सबसे खास फीचर इसके बैक पैनल पर दिया गया फिंगरप्रिंट स्कैनर है।  

इस कीमत में ब्लू लाइफ मार्क की कड़ी टक्कर 8,499 रुपये वाले ऑनर हॉली 2 प्लस और 6,999 रुपये की कीमत वाले कूलपैड नोट 3 से होगी।

कंपनी ने फोन की तारीफ करते हुए कहा कि लाइफ मार्क एक सीएनसी मेटल बॉडी से लैस स्मार्टफोन है जो इसे दमदार लुक देता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले लाइफ मार्क एक डुअल सिम स्मार्टफोन है। फोन में (720x1280 पिक्सल) 5 इंच का फुल एचडी आईपीएस डिस्प्ले है। स्मार्टफोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला क्वाड-कोर मीडियाटेक एमटी6735 प्रोसेसर दिया गया है। इसमें 2 जीबी रैम है। ब्लू लाइफ मार्क में एफ/2.0 अपर्चर, ब्लू ग्लास फिल्टर और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल के साथ 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। सेल्फी के दीवानों के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

ब्लू के इस नए स्मार्टफोन में वाई-फाई, ब्लूटूथ, 3जी, ओटीजी के साथ माइक्रो-यूएसबी, ए-जीपीएस और 4जी एलटीई जैसे कनेक्टिविटी फीचर दिये गये हैं। स्मार्टफोन भारत में फिलहाल अमेज़न इंडिया पर उपलब्ध है।
Advertisement

पिछले महीने लास वेगास में सीईएस 2016 में ब्लू ने वीवो5 और वीवो एक्सएल दो स्मार्टफोन लॉन्च किये थे। ब्लू वीवो 4 की कीमत करीब 13,250 रुपये (199 डॉलर) और ब्लू वीवो एक्सएल की कीमत करीब 10, 000 रुपये (149 डॉलर) थी।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  2. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
  3. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  4. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  2. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  3. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  4. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  5. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  7. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  8. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  9. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  10. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.