50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ Blackview Oscal Modern 8 लॉन्च, जानें सबकुछ

Oscal Modern 8 में 6.75 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 18 मार्च 2024 11:57 IST
ख़ास बातें
  • Oscal Modern 8 में 6.75 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है।
  • Oscal Modern 8 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Oscal Modern 8 में 6,000mAh की बड़ी बैटरी है।

Oscal Modern 8 में 50MP कैमरा है।

Photo Credit: Oscal

चीनी स्मार्टफोन निर्माता Blackview ने Oscal Modern 8 पेश किया है जो कि एक बजट मॉडल है। इस फोन में Unisoc T616 SoC प्रोसेसर दिया गया है। Oscal Modern 8 में 6.75 इंच की IPS डिस्प्ले और 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी है। यहां हम आपको Oscal Modern 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


Oscal Modern 8 की कीमत और उपलब्धता


Oscal Modern 8 के 8/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत $95.99 (लगभग 7,959 रुपये) है, वहीं 8/256GB वेरिएंट की कीमत $108.21 (लगभग 8,972 रुपये) है। अर्ली बर्ड डिस्काउंट 52 प्रतिशत है और इसे AliExpress के जरिए ऑनलाइन खरीदा जा सकता है। Oscal Modern 8 स्मार्टफोन 27 मार्च को उपलब्ध होगा।


Oscal Modern 8 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

Blackview Oscal Modern 8 में 6.75 इंच की IPS डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल, 90Hz रिफ्रेश रेट और 450 निट्स की अधिकतम ब्राइटनेस है। इसमें 18W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 6,000mAh की बड़ी बैटरी भी है। बैटरी को एक बार चार्ज करने पर 8 घंटे तक गेमिंग के लिए इस्तेमाल किया जा सकता है, जबकि स्टैंडबाय मोड पर यह 744 घंटे तक चलती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉइड 13 पर बेस्ड DokeOS 4.0 मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इस फोन में Unisoc T616 चिपसेट एक एंट्री-लेवल प्रोसेसर है।

कैमरा सेटअप के लिए इसके रियर में 50 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL JN1 कैमरा और 8 मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL 4H7 फ्रंट कैमरा है। Oscal Modern 8 स्मार्टफोन में एक इंटीग्रेटेड कूलिंग सिस्टम है जो सीपीयू-इंटेंसिव एक्टिविटीज के दौरान भी ठंडा रखता है। कनेक्टिविटी ऑप्शन में NFC और 5G नेटवर्क कनेक्टिविटी है। यह स्मार्टफोन ग्रे, रिपल ब्लू और विस्टेरिया पर्पल जैसे 3 कलर ऑप्शन उपलब्ध हैं।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  6. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  7. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  8. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
#ताज़ा ख़बरें
  1. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: Samsung Galaxy S25 और S25 FE पर धांसू डील, ₹17 हजार तक सस्ते हुए फोन
  3. 75 इंच तक के TV पर 40% तक की छूट, Hisense की फेस्टिव सेल; कीमत ₹25 हजार से शुरू
  4. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Ai+ के 6 स्मार्टफोन्स पर डील्स का खुलासा, कीमत ₹8,999 से शुरू
  6. टेलीकॉम कंपनियों को वेबसाइट, ऐप पर दिखाने होंगे TRAI के ऑर्डर वाले टैरिफ प्लान
  7. भारत में Tesla के मॉडल Y की बढ़ी डिमांड, 1,000 यूनिट्स से ज्यादा हुई सेल्स
  8. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  9. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  10. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.