ब्लैकबेरी 'वेनिस' एंड्रॉयड स्मार्टफोन की तस्वीरें लीक, डिज़ाइन आया सामने

विज्ञापन
NDTV Correspondent, अपडेटेड: 31 अगस्त 2015 11:35 IST
ब्लैकबेरी के एड्रॉयड स्मार्टफोन 'वेनिस' की तस्वीरें एक बार फिर लीक हुई हैं। ताजा लीक में हैंडसेट का डिज़ाइन साफ़ नज़र आ रहा है।

ताइवान की वेबसाइट Tinhte ने अब तक लॉन्च नहीं हुए ब्लैकबेरी के इस स्मार्टफोन की कई तस्वीरें पब्लिश की हैं। इन तस्वीरों से यह साफ हो गया है कि ब्लैकबेरी का अगला डिवाइस स्लाइडर फोन है। लीक हुई नई तस्वीरों में ब्लैकबेरी 'वेनिस' में मौजूद स्लाइडिंग क्वर्टी कीबोर्ड नज़र आ रहा है। यह डिस्प्ले के नीचे बना हुआ है। डिवाइस के होम स्क्रीन की लीक तस्वीरों में रेगुलर डायलर, कॉन्टेक्ट्स, मेल, क्रोम, कैमरा, कैलेंडर और प्ले स्टोर ऐप्स दिख रहे हैं। इसके साथ एक फोल्डर भी नज़र आ रहा है जिसमें पॉपुलर गूगल ऐप्स जैसे कि जीमेल, मैप्स और गूगल सर्च शामिल हैं। मैसेजिंग सर्विस व्हाट्सऐप का लोगो भी होमस्क्रीन पर दिख रहा है।

लीक हुई एक तस्वीर से यह भी पता चलता है कि सिम कार्ड और माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट को हैंडसेट के टॉप पैनल में जगह मिली है। दायें वाले पैनल में होम और वॉल्यूम रॉकर बटन बने हुए हैं। 'वेनिस' स्मार्टफोन का रियर पैनल टैक्सचर्ड पैटर्न वाला है। रियर पैनल में डुअल-एलईडी फ्लैश के साथ 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा भी मौजूद है।

इसके अलावा PhoneArena ने ब्लैकबेरी 'वेनिस' की एक अलग तस्वीर को सार्वजनिक किया है। इस तस्वीर में ऑनस्क्रीन कीबोर्ड साफ नज़र आ रहा है। वेबसाइट ने दावा किया है कि हैंडसेट में क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले और 3जीबी का रैम होगा। बैटरी की क्षमता क्या है, यह तो नहीं बताया गया। हालांकि, टिप्सटर ये दावा ज़रूर किया है कि इसमें 3000एमएएच से ज्यादा पावरफुल बैटरी है।

पुरानी लीक और रिपोर्ट के मुताबिक, ब्लैकबेरी वेनिस एक स्लाइडर स्मार्टफोन है और इसमें डुअल-एज़ कर्व्ड डिस्प्ले होगा। डिवाइस में 5.4 इंच के क्यूएचडी (1440x2560 पिक्सल) डिस्प्ले, 1.8गीगाहर्ट्ज़ हेक्सा-कोर 64-बिट स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर, 3जीबी का रैम, 18 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने की बात कही गई है। खबर यह भी है कि ब्लैकबेरी वेनिस स्मार्टफोन को अमेरिका की टेलीकॉम कंपनी AT&T के साथ लॉन्च किया जाएगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  2. ₹17000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला Samsung का धांसू फोन
  3. Realme Narzo 100x 5G vs Moto G77 Power vs Nothing Phone 3a Lite 5G: खरीदने से पहले देखें कौन सा है बेस्ट?
#ताज़ा ख़बरें
  1. अब पुराने पोस्ट में भी बदल सकते हैं गाना, Instagram ने पेश किया नया फीचर, जानें कैसे करेगा काम
  2. Redmi Note 17 जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, लीक हुआ प्राइस
  3. Digital Labour Chowk App: घर बैठे मोबाइल से ढूंढें मिस्त्री और कारीगर, ऐसे काम करेगा सरकारी ऐप
  4. Galaxy Unpacked में Samsung Smart Glasses दे सकते हैं दस्तक!, जानें सबकुछ
  5. Realme की चीन में होगी छुट्टी? नए लीक ने बढ़ाई हलचल, OnePlus को लेकर भी बड़ा दावा
  6. Realme Narzo 100x 5G की सेल आज से शुरू, ₹2000 सस्ता खरीदने का मौका
  7. Vivo T5 Lite 44W 5G Sale Live: 20 हजार से कम में 6500mAh बैटरी और AI फीचर्स!
  8. नेट नहीं, फिर भी होगी UPI पेमेंट! NPCI कर रहा है तैयारी, ऐसे काम करेगा नया फीचर
  9. Instagram पर फिशिंग से बचाव कैसे करें, स्कैमर ऐसे करते हैं अटैक
  10. Xiaomi का नया 2-in-1 डिवाइस लॉन्च, सिर्फ 7 मिनट में बदल देगा कमरे की हवा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.