ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन की तस्वीरें लॉन्च से पहले हुईं लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 4 जनवरी 2017 15:53 IST
ब्लैकबेरी के आने वाले डीटेक70 (मर्करी) स्मार्टफोन के बारे में कई लीक और रिपोर्ट में जानकारियां सामने आ चुकीं हैं। फोन के कई मुख्य स्पेसिफिकेशन के बारे में भी पता चला है। गुरुवार को टीसीएल ने ब्लैकबेरी मर्करी स्मार्टफोन के लिए एक टीज़र जारी किया था। अब, लॉन्च से पहले इस फोन की तस्वीरें इंटरनेट पर लीक हो गईं हैं।

चीन की सोशल मीडिया वेबसाइट वीबो पर लीक हुईं डीटेक70 (मर्करी) की इन तस्वीरों को सबसे पहले एंड्रॉयड प्योर ने देखा। इन तस्वीरों में ब्लैक कलर के डिवाइस के अगले व पिछले हिस्से को देखा जा सकता है। ये तस्वीरें भी दिसंबर में लीक हुईं तस्वीरों जैसी ही दिखती हैं। इसके अलावा, इनमें दिख रहा फिज़िकल कीबोर्ड हाल ही में टीसीएल द्वारा जारी की गई टीज़र इमेज से मिलता-जुलता है। बात करें डिवाइस के रियर की तो इसमें सबसे ऊपर बांयें कोने में एक बड़ा रियर कैमरा मॉड्यूल है। ब्लैकबेरी का लोगो फोन के रियर के बीचोंबीच है।

एक टिप्स्टर ने दावा किया था कि ब्लैकबेरी मर्करी को अमेरिका में वेरिज़ॉन द्वारा बेचा जाएगा। और इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर होगा। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि ब्लैकबेरी मर्करी में लंबी बैटरी लाइफ मिलेगी। इस स्मार्टफोन को हाल ही में इंडोनेशिया की एक सर्टिफिकेशन साइट पर भी देखा गया था और इसके जल्द ही उपलब्ध होने की जानकारी दी थी।

दूसरे टिप्सटर द्वारा साझा किए गए एक स्क्रीनशॉट के मुताबिक, ब्लैकबेरी मर्करी के एंड्रॉयड 7.0 नूगा पर चलने की उम्मीद है। इस फोन में 1080x1620 पिक्सल रिज़ॉल्यूशन का स्क्रीन हो सकता है। फोन की डेनसिटी 420 पीपीआई हो सकती है। इस हिसाब से मर्करी स्मार्टफोन में 4.5 के आसपास स्क्रीन दिया जा सकता है।
Advertisement

बता दें कि ब्लैकबेरी आधिकारिक तौर पर अपने स्मार्टफोन के फैंस के लिए इस आखिरी फोन को बनाने के बाद स्मार्टफोन का निर्माण, स्टॉक और बिक्री बंद कर देगी। ब्लैकबेरी मरकरी को सीईएस में पेश किए जाने की उम्मीद है। वहीं टीसीएल भी इस इवेंट में ब्लैकबेरी एंड्रॉयड स्मार्टफोन पेश कर सकती है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  2. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  3. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, फुल HD+ AMOLED डिस्प्ले
  2. Vivo लॉन्च करेगी Vivo X500 का सस्ता वर्जन! फीचर्स लीक
  3. कार में म्यूजिक, मनोरंजन का डबल मजा! देसी कंपनी UBON लाई FM कार मॉड्यूलेटर, जानें कीमत
  4. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  5. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  6. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  7. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  8. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.