BHIM 3.0 हुआ लॉन्च, अब इन एडवांस फीचर्स से डिजिटल पेमेंट होगा आसान

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM ऐप का नया अपग्रेड BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 26 मार्च 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • NPCI ने BHIM ऐप का नया अपग्रेड BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है।
  • BHIM 3.0 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में सुविधा प्रदान करता है।
  • BHIM 3.0 का रोलआउट कई फेज में होगा।

BHIM 3.0 15 से ज्यादा भारतीय भाषओं का सपोर्ट करता है।

Photo Credit: NPCI

नेशनल पेमेंट्स कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया (NPCI) ने BHIM ऐप का नया अपग्रेड BHIM 3.0 लॉन्च कर दिया है, जिसमें खर्च का मैनेजमेंट आसान बनाने और यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर बनाने के लिए कई नए फीचर्स शामिल किए गए हैं। BHIM 3.0 का रोलआउट कई फेज में होगा, जिसका पूरी तरह से अप्रैल 2025 तक उपलब्ध होने की उम्मीद है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


BHIM 3.0 Features


BHIM 3.0 यूजर्स को आसानी से खर्चों को ट्रैक करने, मॉनिटर करने और अलग-अलग करने के लिए टूल प्रदान करता है। ऐप में अब स्प्लिट एक्सपेंस फीचर शामिल है, जिससे यूजर्स फूड, किराए या खरीदारी जैसी एक्टिविटी के लिए दोस्तों और परिवार के बीच बिल को विभाजित कर सकते हैं। इसके अलावा नया फैमिली मोड यूजर्स को परिवार के मेंबर्स को शामिल करने, साथ में किए गए खर्चों को ट्रैक करने और पेमेंट असाइन करने में मदद करता है, जिससे घर के खर्चों की पूरी जानकारी मिलती है।

ऐप में एक स्पेंड एनालिटिक्स डैशबोर्ड भी पेश किया गया है, जो मासिक खर्चों की पूरी जानकारी प्रदान करता है। ट्रांजेक्शन ऑटोमैटिक अलग-अलग कैटेगरी में रखे जाते हैं, जिससे यूजर्स को बाहरी टूल के बिना खर्च पैटर्न की पूरी जानकारी निकालने और बजट मैनेज करने में मदद मिलती है।

अलग-अलग प्रकार के यूजर्स के लिए BHIM 3.0 15 से ज्यादा भारतीय भाषाओं में सुविधा प्रदान करता है, जिससे डिजिटल पेमेंट ज्यादा आसान हो जाता है। ऐप कम या अस्थिर इंटरनेट कनेक्टिविटी वाले एरिया में भी बिना रुकावट काम कर सकता है, जिससे आसान ट्रांजेक्शन की सुविधा मिलती है। बेहतर प्रोटोकॉल के साथ सिक्योरिटी को मजबूत किया गया है। एक्शन नीडेड एसिस्टेंट फीचर यूजर्स को बचे हुए बिलों के बारे में रिमाइंड करता है, तेज ट्रांजेक्शन के लिए यूपीआई लाइट एक्टिवेशन का प्रॉम्प्ट देता है और लाइट बैलेंस कम होने पर अलर्ट करता है।


Advertisement
व्यापारियों के लिए खास सुविधा


नए अपडेट में मर्चेंट को अब BHIM Vega से लाभ मिलेगा जो एक इंटीग्रेटेड इन-ऐप पेमेंट का तरीका है जो प्लेटफॉर्म के बीच स्विच किए बिना इंस्टेंट ट्रांजेक्शन की सुविधा देता है। यह फीचर ग्राहकों को ज्यादा सुविधा देता है और बिजनेस को बेहतर तरीके से चलाने में मदद करता है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.