Amazon और Flipkart सेलः स्मार्टफोन पर मिल रहे हैं ये ऑफर्स

Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Diwali Sale 25 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों ही सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं।

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 22 अक्टूबर 2019 16:09 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy A50 को 16,999 रुपये में बेचा जा रहा है
  • ओप्पो एफ11 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) 19,990 रुपये में उपलब्ध
  • OnePlus 7 और OnePlus 7 Pro सस्ते में बिक रहे हैं

Vivo Z1 Pro

Amazon और Flipkart पर अलग-अलग दिवाली सेल आयोजित हो रही है। Amazon Great Indian Festival Sale और Flipkart Big Diwali Sale 25 अक्टूबर तक चलेगी। दोनों ही सेल में कई इलेक्ट्रॉनिक्स प्रोडक्ट सस्ते में बेचे जा रहे हैं। अगर आप नया स्मार्टफोन खरीदना चाह रहे हैं तो यह संभवतः त्योहारी सीज़न से पहले आखिरी मौका होगा। इसके अलावा दोनों ही ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर अलग-अलग बैंक के कार्ड इस्तेमाल करके और फायदा उठाया जा सकता है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर्स और कैशबैक मिलेंगे।

Google Pixel 3a, Pixel 3a XL
Flipkart Sale में गूगल पिक्सल 3ए सीरीज़ पर छूट मिल रही है। गूगल पिक्सल 3ए 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट छूट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। दूसरी ओर, गूगल पिक्सल 3ए एक्सएल का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट डिस्काउंट के बाद 34,999 रुपये (एमआरपी 44,999 रुपये) में बिक्री के लिए उपलब्ध है। बता दें कि हाल ही में Google Pixel 4, Pixel 4 XL को भारत में लॉन्च किया गया है लेकिन ये दोनों ही हैंडसेट भारत नहीं लाए जाएंगे।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 39,999 रुपये)

Black Shark 2

फ्लिपकार्ट सेल में ब्लैक शार्क 2 गेमिंग स्मार्टफोन 29,999 रुपये में बेचा जा रहा है। इस गेमिंग स्मार्टफोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है, इसमें 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर है। Black Shark 2 में जान फूंकने के लिए क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल हुआ है।
Advertisement

कीमत: 29,999 (एमआरपी 45,999 रुपये)

Redmi K20, Redmi K20 Pro

Advertisement
Flipkart Sale में रेडमी के20 (6 जीबी, 64 जीबी) छूट के बाद 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। Redmi K20 Pro (6 जीबी, 128 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 24,999 रुपये (एमआरपी 28,999 रुपये) में खरीदा जा सकेगा। फोन पॉप-अप सेल्फी कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर से लैस है।

कीमत: 19,999 रुपये (एमआरपी 22,999 रुपये)
Advertisement

Redmi Note 7S

Xiaomi का रेडमी नोट 7एस (4 जीबी, 64 जीबी) डिस्काउंट के बाद Flipkart Sale में 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) बिक्री के लिए उपलब्ध है। अगर आप किसी भी माध्यम के जरिए ऑनलाइन भुगतान करते हैं तो 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा। फ्लिपकार्ट सेल में यदि आप अपना पुराना फोन एक्सचेंज करते हैं तो 9,500 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi Note 7S में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।
Advertisement

कीमत: 9,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये)

Asus 6Z

असूस 6ज़ेड का 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब भी डिस्काउंट के बाद 27,999 रुपये (एमआरपी 35,999 रुपये) में मिल रहा है। Asus 6Z में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 5,000 एमएएच की बड़ी बैटरी है। असूस 6ज़ेड में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ 6 जीबी रैम है। Flipkart पर पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट भी है।

कीमत: 27,999 रुपये (एमआरपी 35,999 रुपये)

Vivo Z1 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में वीवो ज़ेड1प्रो (4 जीबी, 64 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये) में उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 11,900 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। इसके अलावा किसी भी ऑनलाइन माध्यम से भुगतान पर 10 प्रतिशत का अतिरिक्त डिस्काउंट भी है।

कीमत: 12,990 रुपये (एमआरपी 15,990 रुपये)

Samsung Galaxy A50

फ्लिपकार्ट बिग दिवाली सेल 2019 में सैमसंग गैलेक्सी ए50 को डिस्काउंट के बाद 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। ऑनलाइन भुगतान करने पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। Galaxy A50 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और फोन के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं। Samsung ब्रांड के इस लेटेस्ट हैंडसेट में एक्सीनॉस 9610 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

कीमत: 16,999 रुपये (एमआरपी 21,000 रुपये)

Samsung Galaxy S9

सैमसंग गैलेक्सी एस9 डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 14,000 रुपये तक का अतिरिक्त इंस्टेंट डिस्काउंट भी है। Galaxy S9 में एक्सीनॉस 9810 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है, इसके अलावा फोन के पिछले हिस्से में 12 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 62,500 रुपये)

Oppo F11 Pro

फ्लिपकार्ट सेल में ओप्पो एफ11 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये) में उपलब्ध है। Oppo ब्रांड के इस हैंडसेट में दो रियर कैमरे, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर और सेल्फी के लिए 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए मीडियाटेक हीलियो पी70 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है।

कीमत: 19,990 रुपये (एमआरपी 29,990 रुपये)

Vivo U10

वीवो यू10 1,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है, बता दें कि यह डिस्काउंट केवल प्रीपेड ऑर्डर के लिए है। Vivo U10 में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट से लैस है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,650 रुपये तक का अतिरिक्त डिस्काउंट मिलेगा।

कीमत: 8,990 रुपये (एमआरपी 10,990 रुपये)

Apple iPhone XR

ऐप्पल के आईफोन Xआर को अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में सस्ते में बेचा जा रहा है। iPhone XR का 64 जीबी वेरिएंट 44,999 रुपये (एमआरपी 49,900 रुपये) में बेचा जा रहा है। इसके अलावा आप एक्सिस बैंक या सिटीबैंक के क्रेडिट या डेबिट कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं।

कीमत: 44,999 रुपये (एमआरपी 49,900 रुपये)

OnePlus 7

वनप्लस 7 (6 जीबी, 128 जीबी) को डिस्काउंट के बाद 29,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। एक्सिस बैंक और सिटी बैंक कार्ड इस्तेमाल करने पर 10 प्रतिशत का डिस्काउंट भी है।

कीमत: 29,999 रुपये (एमआरपी 32,999 रुपये)

OnePlus 7 Pro

वनप्लस 7 प्रो (6 जीबी, 128 जीबी) डिस्काउंट के बाद 44,999 रुपये में बेचा जा रहा है। वनप्लस 7 की तरह इस फोन के साथ भी पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 13,000 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा। वनप्लस 7 प्रो के पिछले हिस्से में तीन रियर कैमरे हैं, साथ ही फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है।

कीमत: 44,999 रुपये (एमआरपी 48,999 रुपये)

Samsung Galaxy Note 9

Amazon Sale में सैमसंग गैलेक्सी नोट 9 को 41,999 रुपये (एमआरपी 73,600 रुपये) में बेचा जा रहा है। अगर गैलेक्सी नोट 10 आपके बजट में फिट नहीं बैठता तो आप गैलेक्सी नोट 9 के बारे में विचार कर सकते हैं। अमेज़न पर इस फोन को खरीदने के लिए बिना ब्याज वाले ईएमआई का विकल्प भी है।

कीमत: 41,999 रुपये (एमआरपी 73,600 रुपये)
 
Samsung Galaxy M30

सैमसंग गैलेक्सी एम30 भी अमेज़न ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल का हिस्सा है। गैलेक्सी एम30 का 4 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 9,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Galaxy M30 में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है।

कीमत: 11,999 रुपये (एमआरपी 16,490 रुपये)

Redmi 7

यदि आप 10,000 रुपये से कम के बजट में किफायती स्मार्टफोन की तलाश में हैं तो शाओमी रेडमी 7 स्मार्टफोन 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये) में उपलब्ध है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 6,200 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Redmi 7 में 6.26 इंच का डिस्प्ले है और यह क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 632 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है।

कीमत: 6,999 रुपये (एमआरपी 9,999 रुपये)
 
Realme U1

रियलमी यू1 भी अमेज़न ग्रेट इंडिया फेस्टिवल 2019 सेल में डिस्काउंट के साथ बेचा जा रहा है। सीमिय समय के लिए फोन को 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये) में बेचा जा रहा है। पुराना फोन एक्सचेंज करने पर 7,000 रुपये तक का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा। Realme U1 में 6.3 इंच का फुल-एचडी+ डिस्प्ले और डुअल रियर कैमरा सेटअप है।

कीमत: 7,999 रुपये (एमआरपी 12,999 रुपये)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 8 हजार सस्ता खरीदें Vivo का 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी, 90W चार्जिंग वाला धांसू फोन
  2. Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!
  3. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  4. Philips OneChef हुआ लॉन्च, बिना LPG गैस बनेगा कई तरीकों से खाना, भारतीय रसोई के लिए बेस्ट
  5. Vivo V70 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, 35,000 रुपये से कम हो सकता है प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के चीफ Tim Cook ने जल्द रिटायरमेंट लेने से किया इनकार
  2. 40°C जैसी भयंकर गर्मी में राहत देने के लिए Elista लेकर आया 4 नए Snowstorm Air Cooler, जानें सबकुछ
  3. Realme C100i में हो सकती है 6.8 इंच LCD स्क्रीन, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Oppo A6s 5G vs iQOO Z11X 5G vs Poco M8 5G: जानें 20K में कौन सा फोन है बेस्ट
  5. 7000mAh बैटरी, 13MP कैमरा के साथ Realme P4 Lite 5G लॉन्च, जानें सबकुछ
  6. बाहरी शोर से कॉलिंग में नहीं होगी परेशानी, WhatsApp कर रहा नॉयज कैंसलेशन फीचर पर काम!
  7. Vivo X300 Ultra होगा धांसू कैमरा फोन, Vivo X300s के साथ 30 मार्च को है लॉन्च!
  8. Philips OneChef हुआ लॉन्च, बिना LPG गैस बनेगा कई तरीकों से खाना, भारतीय रसोई के लिए बेस्ट
  9. OpenAI के CEO ने AI के चलते डेवलपर्स को कहा अलविदा! वायरल हो रहा पोस्ट
  10. AI आपकी नौकरी लेने को बैठा है तैयार! सर्वे में खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.