आसुस ज़ेनफोन ज़ूम में है 3X ऑप्टिकल ज़ूम, इस महीने शुरू होगी बिक्री

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 3 दिसंबर 2015 12:37 IST
आसुस ज़ेनफोन ज़ूम की पहली झलक इस साल सीईएस में देखने को मिली थी। इस दौरान कंपनी ने बताया था कि हैंडसेट को 2015 की दूसरी तिमाही में उपलब्ध करा दिया जाएगा। इसके बाद ज़ेनफोन ज़ूम की एक और झलक आईएफए 2015 में देखने को मिली, हालांकि इस दौरान कीमत या उपलब्धता के बारे में कुछ नहीं बताया गया। अब खबर है कि फोटोग्रोफरों को ध्यान में रखकर डिजाइन किए गए इस स्मार्टफोन को जल्द ही ताइवान में उपलब्ध कराया जाएगा।

कंपनी ने घोषणा की है कि आसुस ज़ेनफोन ज़ूम ताइवान में दिसंबर के मध्य में उपलब्ध कराया जाएगा। इसके दो वेरिएंट मार्केट में आएंगे।
Advertisement

ज़ेनफोन ज़ूम के 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज और 2.3 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3580 प्रोसेसर वाले वेरिएंट की कीमत 13,990 ताइवानी डॉलर (करीब 28,500 रुपये) है और 128 जीबी स्टोरेज व 2.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर इंटल एटम ज़ेड3590 प्रोसेसर की कीमत 15,990 ताइवानी डॉलर  (करीब 32,500 रुपये)। दोनों ही वेरिएंट के बाकी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही हैं। यह स्मार्टफोन फॉक्स लेदर रियर बैक पैनल के साथ आएगा।
एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर बेस्ड आसुस ज़ेनयूआई पर चलने वाले ज़ेनफोन ज़ूम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा एफ/2.7 से एफ/4.8 एपरचर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, लेज़र ऑटो-फोकस और डुअल-कलर रियल टोन फ्लैश से लैस है। कंपनी का दावा है कि 11.95 मिलीमीटर मोटाई वालाज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस दुनिया का सबसे पतला हैंडसेट है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ज़ेनफोन 2 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह ज़ूम में भी 4 जीबी का रैम दिया गया है।

ज़ेनफोन ज़ूम में माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, 3जी, 4जी, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। आसुस की ताइवान लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, गायरोस्कोप और डिजिटल कंपास दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.9x78.8x11.95 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। ज़ेनफोन ज़ूम ग्लेसियर व्हाइट और मिट्योराइट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  3. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  4. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  5. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  2. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  3. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  4. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
  5. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  6. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  9. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  10. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.