आसुस ज़ेनफोन ज़ूम इस महीने होगा भारत में लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 6 जनवरी 2016 10:11 IST
आसुस जल्द ही भारत में अपना ज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन भारत में लॉन्च करेगी। कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया कि वह इस 'सबसे एडवांस फोटोग्राफी केंद्रित स्मार्टफोन' को जनवरी महीने में लॉन्च करेगी। कंपनी ने इस हैंडसेट में 3x ऑप्टिकल ज़ूम, 13 मेगापिक्सल का कैमरा, लेज़र ऑटोफोकस, 10 एलिमेंट लेंस ओआईएस, क्वाड-कोर प्रोसेसर और 4 जीबी रैम होने की जानकारी दी। गौर करने वाली बात है कि ये सारे फ़ीचर ज़ेनफोन ज़ूम में मौजूद हैं जिसे  सबसे पहले सीईएस 2015 में पेश किया गया था, हालांकि इसे अभी तक ज्यादातर मार्केट में नहीं उपलब्ध कराया गया है।

एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप पर आधारित ज़ेनयूआई पर चलने वाले ज़ेनफोन ज़ूम में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। रियर कैमरा एफ/2.7 से एफ/4.8 एपरचर, ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन, लेज़र ऑटो-फोकस और डुअल-कलर रियल टोन फ्लैश से लैस है। कंपनी का दावा है कि 11.95 मिलीमीटर मोटाई वालाज़ेनफोन ज़ूम स्मार्टफोन 3एक्स ऑप्टिकल ज़ूम से लैस दुनिया का सबसे पतला हैंडसेट है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है। ज़ेनफोन 2 सीरीज के अन्य स्मार्टफोन की तरह ज़ूम में भी 4 जीबी का रैम दिया गया है।

ज़ेनफोन ज़ूम की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और इसमें माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) के लिए सपोर्ट मौजूद है। इसमें 5.5 इंच का फुल-एचडी (1080x1920 पिक्सल) डिस्प्ले है और इसपर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 4 प्रोटेक्शन दिया गया है। हैंडसेट जीपीआरएस/ एज, ब्लूटूथ, 3जी, 4जी, वाई-फाई और माइक्रो-यूएसबी कनेक्टिविटी फ़ीचर के साथ आएगा। आसुस की ताइवान लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि इस हैंडसेट में भारत में इस्तेमाल किए जा रहे 4जी एलटीई बैंड के लिए सपोर्ट मौजूद है। स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, एंबियंट लाइट, गायरोस्कोप और डिजिटल कंपास दिए गए हैं। हैंडसेट का डाइमेंशन 158.9x78.8x11.95 मिलीमीटर है और वज़न 185 ग्राम। ज़ेनफोन ज़ूम ग्लेसियर व्हाइट और मिट्योराइट ब्लैक कलर वेरिएंट में उपलब्ध होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Redmi 17C 5G लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lenovo लाई गेमिंग टैबलेट, 24GB रैम, 165Hz OLED पैनल, जानें कीमत और फीचर्स
  2. Oppo A7 Pro 5G में मिल सकती है 8,000mAh की बैटरी
  3. Lenovo ने लॉन्च किए LOQ Essential लैपटॉप, 60Wh की बैटरी, जानें कैसे हैं फीचर्स
  4. WhatsApp पर अनजान कॉल्स नहीं करेंगी परेशान? Passkeys से अकाउंट होगा सिक्योर, लॉन्च हुए 3 नए फीचर्स
  5. ₹2 हजार में ANC वाले TWS ईयरबड्स! CMF Buds Neo की आज से सेल शुरू, यहां पढ़ें स्पेसिफिकेशन्स
  6. BGMI Redeem Codes: आ गए 50 नए कोड, फ्री मिलेगा प्रीमियम Suave Master Set, खत्म होने से पहले कर लें रिडीम
  7. 25 लाख युवाओं को मिल रहा है फ्री टैबलेट, इस राज्य में शुरू हुई नई स्कीम
  8. तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 होने जा रहा 7 सितंबर को लॉन्च, मिलेंगे 4 कलर्स!
  9. Realme P4s 5G हुआ 50MP AI कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. बच्चों को स्मार्टफोन देने से पहले दो बार सोच लें! पढ़ाई-लिखाई में आ सकती है दिक्कत- स्टडी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.