Asus ZenFone Live L2 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone Live L2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। जानें इसके स्पेसिफिकेशन के बारे में।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 अप्रैल 2019 10:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Live L2 के दो कलर वेरिएंट हैं
  • एंड्रॉयड ओरियो पर चलता है असूस जे़नफोन लाइव एल2
  • ZenFone Live L1 का अपग्रेड है ZenFone Live L2

Asus ZenFone Live L2 हुआ लॉन्च, जानें स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone Live L2 स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया गया है। असूस जे़नफोन लाइव एल2 को Asus के ग्लोबल वेबसाइट पर लिस्ट किया गया है। Asus ZenFone Live L2 पिछले साल मई में लॉन्च हुए ZenFone Live L1 का अपग्रेड है। असूस जे़नफोन लाइव एल2 (Asus ZenFone Live L2) के ऊपरी और निचले हिस्से में बॉर्डर है और यह फोन एंड्रॉयड 8 ओरियो पर चलता है। Asus ब्रांड के इस हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता की जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।

आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, Asus ZenFone Live L2 स्मार्टफोन के दो कलर वेरिएंट हैं- रॉकेट रेड और कॉस्मिक ब्लू, दोनों ही फोन ग्रेडिएंट फिनिश के साथ आते हैं।
 
 

Asus ZenFone Live L2 स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला असूस जे़नफोन लाइव एल2 एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित जे़नयूआई 5 पर चलता है। फोन में 5.5 इंच एचडी (720x1440 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है, इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 82.3 प्रतिशत है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए क्वाड-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 430 या क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 प्रोसेसर (यह मार्केट पर निर्भर करता है) के साथ एड्रेनो 505 और एड्रेनो 308 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। इसके अलावा ZenFone Live L2 में 2 जीबी रैम, 16 जीबी/ 32 जीबी स्टोरेज है। माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2 टीबी तक बढ़ाना संभव है।

अब बात असूस जे़नफोन लाइव एल2 (Asus ZenFone Live L2) के कैमरा सेटअप की। फोन में 13 मेगापिक्सल या 8 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है, इसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है, इसका अपर्चर एफ/2.4 है।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.0, जीपीएस, 4जी एलटीई सपोर्ट और माइक्रो-यूएसबी 2.0 शामिल है। ZenFone Live L2 में जान फूंकने के लिए 3,000 एमएएच की बैटरी और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। फोन की लंबाई-चौड़ाई 147.26x71.77x8.15 मिलीमीटर और वज़न 140 ग्राम है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

8-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड Oreo

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  3. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi MIX Fold 4 लॉन्च, 6000mAh की बैटरी, 4 कैमरा से लैस, जानें कीमत और क्या हैं खासियतें
  2. दिपेंद्र गोयल का Temple हुआ 23 लोगों पर टेस्ट, दिखाता है ऐसा हेल्थ डाटा जो Apple Watch के बस की बात नहीं
  3. Samsung ने महंगे कर दिए Galaxy A57, Galaxy A37, ₹6 हजार तक बढ़ी कीमत!
  4. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  5. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  7. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  8. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  9. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  10. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.