Asus ZenFone 5Z की कीमत भारत में लॉन्च होने से पहले लीक

Asus ZenFone 5Z को बुधवार को भारत में लॉन्च किया जाना है। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया गया है।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 जुलाई 2018 17:25 IST
ख़ास बातें
  • ZenFone 5Z का 6 जीबी रैम, 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 29,999 रुपये में लिस्ट
  • ZenFone 5Z के 8 जीबी रैम वेरिएंट को भी किया गया लिस्ट
  • यह फोन Huawei P20 Pro और OnePlus 6 से भिड़ेगा
Asus ZenFone 5Z को बुधवार को भारत में लॉन्च किया जाना है। इससे पहले ई-कॉमर्स साइट Flipkart पर स्मार्टफोन की कीमत का खुलासा कर दिया गया है। इस वेबसाइट की लिस्टिंग से पता चलता है कि असूस की ZenFone सीरीज़ के इस लेटेस्ट मॉडल की कीमत 29,999 रुपये से शुरू होगी। Asus ZenFone 5Z स्मार्टफोन के कई वेरिएंट साइट पर लिस्ट किए गए हैं- 6 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज, 8 जीबी रैम/ 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम/ 256 जीबी स्टोरेज। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चला है कि यह ताइवानी कंपनी फोन को मिडनाइट ब्लू और मीट्योर सिल्वर रंग में लाएगी। ZenFone 5Z को सबसे पहले मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किया गया था।

Flipkart की लिस्टिंग से यह पता चलता है कि मोबाइल वर्ल्ड कॉन्ग्रेस 2018 में लॉन्च किए गए Asus ZenFone 5Z के ज़्यादातर वेरिएंट भारत में लाए जाएंगे। ZenFone 5Z के 6 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 29,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज को फ्लिपकार्ट पर 32,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। इसी तरह से 8 जीबी रैम और 256 जीबी स्टोरेज को 36,999 रुपये में बेचा जाएगा। ऑनलाइन लिस्टिंग से यह भी पता चलता है कि यह फोन बैंक ऑफर और बिना ब्याज़ वाले ईएमआई विकल्प के साथ आएगा। लिस्टिंग में जिक्र की गई कीमत से प्रतीत होता है कि यह फोन Huawei P20 Pro और OnePlus 6 से भिड़ेगा।
 
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन 5ज़ेड की इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर आप 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल कर पाएंगे। कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 155 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  3. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  7. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  8. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  9. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
  10. itel लाया ₹9,000 से भी सस्ता फोन, 6000mAh की बैटरी और ड्यूल कैमरा, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.