Asus ROG Phone 9 का वीडियो लीक, डिजाइन और फीचर्स का हुआ खुलासा

Asus ROG Phone 9 गेमिंग स्मार्टफोन का हैंड्स ऑन वीडियो हाल ही में लीक हुआ है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 24 अक्टूबर 2024 11:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 9 गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज 19 नवंबर को लॉन्च होने वाली है।
  • Asus ROG Phone 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा।
  • Asus ROG Phone 9 में 65W चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा।

ASUS ROG Phone 8 में 6.78 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: ASUS

Asus ग्लोबल मार्केट में 19 नवंबर को Asus ROG Phone 9 गेमिंग स्मार्टफोन सीरीज लॉन्च करने वाला है। अब तक कई लीक्स से स्मार्टफोन के बारे में काफी कुछ पता चल चुका है। ROG Phone 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट मिलेगा। अब आगामी फोन का एक हैंड्स ऑन वीडियो ऑनलाइन सामाने आया है। आइए Asus ROG Phone 9 के डिजाइन और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

के-ताई वॉच इम्प्रेस जापान ने हाल ही में एक रिपोर्ट शेयर की है, जिसमें कंफर्म हुआ है कि ROG Phone 9 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट चिपसेट होगा। इसकी बदौलत हाई परफॉर्मेंस गेमिंग कैपेसिटी प्रदान करने की उम्मीद है। स्नैपड्रैगन 8 एलीट वाले अन्य स्मार्टफोन ने अब तक बेंचमार्क पर शानदार स्कोर किया है, जिससे यह उम्मीद की जा सकती है कि फोन अपने पिछले मॉडल की तुलना में बेहतर परफॉर्मेंस करेगा। इसके अलावा यह भी कहा जा रहा है कि नए प्रोसेसर की बदौलत फोन अपनी पावर खपत को 30 प्रतिशत तक कम कर देगा।

हाल ही में स्मार्टफोन का हैंड्स ऑन वीडियो भी लीक हुआ है। इसमें ज्यादा प्रीमियम बिल्ड का खुलासा हुआ है और यह पिछले मॉडल की तुलना में मैटेरियल और डिजाइन में सुधार के साथ आने की उम्मीद है। हालांकि, कुल मिलाकर डिजाइन ROG Phone 8 जैसा ही रहेगा। डिजाइन में बदलाव और अन्य फीचर्स के बारे में ज्यादा जानकारी अभी तक नहीं आई है। इससे पहले ROG Phone 9 Pro को चाइना क्वालिटी सर्टिफिकेशन सेंटर (CQC) लिस्टिंग पर 65W चार्जिंग के साथ देखा गया था। Asus ने लंबे समय से सिर्फ गेमिंग पार्ट पर फोकस किया है, अब एयर ट्रिगर्स और हीट मैनेजमेंट जैसी चीजों में सुधार कर सकता है। 


ASUS ROG Phone 8 Specifications


ASUS ROG Phone 8 में 6.78 इंच की LTPO Samsung E6 AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 165Hz है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 प्रोसेसर से लैस है, जिसके साथ Adreno 750 GPU दिया गया है। इसमें 24GB LPDDR5X RAM और 1TB UFS 4.0 इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। कैमरा सेटअप की बात करें तो ROG Phone 8 के रियर में 50 मेगापिक्सल सोनी IMX890 सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सिस्टम है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। इस फोन में 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 65W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। अतिरिक्त गेमिंग ओरिएंटेड फीचर्स में रिस्पॉन्सिव एयरट्रिगर बटन और एक हाई क्वालिटी 5 मैग्नेट स्पीकर सिस्टम शामिल हैं। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग से लैस है।
Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 32-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

2400x1080 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Sale में ₹11 हजार सस्ता खरीदें Motorola का 50MP Sony कैमरा, 5500mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  2. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  3. Samsung Galaxy S25 FE 5G दिवाली सेल में ₹17 हजार से ज्यादा सस्ता, यहां पर डिस्काउंट
  4. HP Star Book Air 14 लैपटॉप लॉन्च, OLED टच स्क्रीन, 42.5 घंटे तक चलने वाली बैटरी!
  5. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  6. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  7. Flipkart Sale में ₹12,249 में खरीदें Lava का 6000mAh बैटरी वाला 5G फोन!
  8. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  9. Samsung Galaxy A36 5G पर बड़ा डिस्काउंट, ₹7,500 सस्ता मिल रहा फोन; बैंक ऑफर अलग से!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 नए ग्रीन कलर वेरिएंट में लॉन्च, 8000mAh बैटरी, 200MP दो कैमरा वाला फोन
  2. मात्र ₹1500 में 30 घंटे चलने वाली बैटरी से लैस URBAN VIBE POD OWS लॉन्च, देखें फीचर्स
  3. Oppo के 2 नए Power Bank लॉन्च, 20,000mAh तक बैटरी और 80W तक चार्जिंग सपोर्ट, जानें कीमत
  4. itel लाई नया टैबलेट 8000mAh बैटरी, 8MP कैमरा के साथ, जानें सबकुछ
  5. 10000mAh की विशाल बैटरी वाला Vivo Y600 लॉन्च, नहीं रहेगा बार-बार चार्ज करने का झंझट
  6. सर्दियों में गीजर बना देगा AC जितना बिल, भूलकर भी न करें ये गलती, फॉलो करें ये 5 Geyser Tips
  7. Infinix GT 50 Pro 5G कल होगा भारत में लॉन्च, Dimensity 8400 Ultimate चिप, 6500mAh बैटरी फीचर!
  8. इलेक्ट्रिक बाइक में पेट्रोल का कमाल! Chery की नई EREV मोटरसाइकिल चलते-चलते करेगी बैटरी चार्ज
  9. Digital Arrest Fraud: नहीं थम रहे डिजिटल अरेस्ट के मामले, ₹2.10 करोड़ की ठगी में 2 गिरफ्तार, यहां जानें बचने के तरीके
  10. iPhone 16 Deal: ₹20 हजार सस्ता खरीदें iPhone 16, यहां मिल रहा है जबरदस्त ऑफर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.