Rs 80 हज़ार का यह फोन चुटकी में हुआ चूर-चूर, वीडियो में देखें...

Asus ROG Phone 5 सीरीज़ को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और इसका टॉप मॉडल 79,999 रुपये में आता है।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 18 मार्च 2021 16:18 IST
ख़ास बातें
  • Asus ROG Phone 5 को 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्च
  • फोन को Zack Nelson ने अपने JerryRigEverything चैनल पर किया है टेस्ट
  • हल्के दवाब में फोन का फ्रेम हुआ क्रैक और डिस्प्ले पर आसानी से लगे स्क्रैच

Asus ROG Phone 5 की भारत में कीमत 49,999 रुपये से शुरू होती है

Asus ROG Phone 5 कितना कमज़ोर है, इसे एक लोकप्रिय यूट्यूबर जेरीरिगएवरीथिंग (JerryRigEverything) के टेस्टिंग वीडियो में देखा जा सकता है। ज़ैक नेल्सन (Zack Nelson) स्मार्टफोन्स की मजबूती जांचने के लिए कई तरह के टेस्ट करते हैं। वे अपने वीडियो में डिवाइस के डिस्प्ले को स्क्रैच करते हैं, फ्रेम की मजबूती जांचते हैं और यहां तक कि डिवाइस को बेंड भी करते हैं। इस बार उन्होंने Asus के लेटेस्ट Asus ROG Phone 5 सीरीज़ के सबसे प्रीमियम मॉडल को आज़माया। यह फोन भारत में 79,999 रुपये में लॉन्च किया गया है। यूट्यूबर की जांच से पता चला कि भले ही यह गेमिंग फोन देखने में मजबूत और भारी लगता है, लेकिन डिस्प्ले आसानी से स्क्रैच पकड़ सकता है और हल्के दवाब में यह टूट सकता है।

JerryRigEverything की ज़ैक नेल्सन ने अपने यूट्यूब चैनल पर Asus ROG Phone 5 को टेस्ट किया। इसके स्क्रैच टेस्ट में, डिस्प्ले पर छठे लेवल पर निशान दिखना शुरू हो जाते हैं। इसके अलावा, चार्जिंग पोर्ट पर लगाए गए रबर कवर के लिए नेल्सन कहते हैं कि यह अधिक समय तक नहीं चल सकता। फ्रेम पर आसानी से खरोंच लग जाती हैं, क्योंकि यह मेटल से बना है और उन्होंने देखा कि सिम ट्रे में पानी से बचाव के लिए मिलने वाली बेसिक रबर लाइनिंग भी नहीं है।
Advertisement

फिंगरप्रिंट स्कैनर भी स्क्रैच टेस्ट के बाद काम नहीं करता है और नेल्सन कई कोशिशों के बाद भी अपने थंब को रजिस्टर नहीं कर पाए। जब उन्होंने इसके डिस्प्ले पर फ्लेम टेस्ट किया, तो देखा कि असूस आरओजी फोन 5 की स्क्रीन में 30 सेकंड में सफेद दाग आ गया, लेकिन जल्दी ही ठीक भी हो गया।


अब मजबूती का असली टेस्ट तब हुआ, जब नेल्सन ने फोन को दोनों साइड से पकड़ा और मोड़ने की कोशिश की। पहला ज़ोर लगाने में एंटीना लाइन्स के पास बड़ा क्रैक आया। इसने फोन की वाइब्रेशन मोटर को भी प्रभावित किया। इसके बाद कुछ दबाव में फोन का डिस्प्ले पूरी तरह से बेकार हो गया और फोन का फ्रेम भी पूरी तरह से टूट गया। आखिर में जब फोन को दूसरी तरफ से मोड़ा गया, तो Asus ROG Phone 5 का बैक पैनल पूरी तरह से टूट गया। नेल्सन का कहना है कि इस तरह के बुनियादी बैंड टेस्ट में अधिकतम फोन बच जाते हैं, लेकिन असूस का आरओजी फोन 5 बुरी तरह विफल हो गया। बता दें कि Asus ROG Phone 5 सीरीज़ को भारत में 49,999 रुपये की शुरुआती कीमत में लॉन्च किया गया है और इसका टॉप मॉडल 79,999 रुपये में आता है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 888

फ्रंट कैमरा

24-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

64-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 11

रिज़ॉल्यूशन

1080x2448 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo भारत में ला रही लेटेस्ट V80 सीरीज! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Lava का 2 डिस्प्ले वाला Virat Curve 5G 21 सितंबर को होगा लॉन्च, 6000mAh बैटरी के साथ मिलेंगे AI फीचर्स
  4. Motorola Edge 60 Pro पर बड़ी डील! 12GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट पर ₹3,600 की बचत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 में होगा MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  2. Oppo K14 Lite कल होगा भारत में लॉन्च, 6.75 इंच डिस्प्ले 
  3. Realme 16 Pro Harry Potter Edition जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh की बैटरी
  4. Jio यूजर्स को 12 महीने के लिए फ्री मिलेगा Canva, नई साझेदारी से ग्राहकों को फायदा
  5. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  6. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  7. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  8. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  9. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  10. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.