Asus ROG Phone 3 स्नैपड्रैगन 865+ प्रोसेसर के साथ भारत में होगा 22 जुलाई को लॉन्च

Asus ROG Phone 3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। नया क्वालकॉम मोबाइल प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी, पहले से बेहतर एआई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2 सहित कई एडवांस फीचर्स से लैस आता है।

विज्ञापन
Abhik Sengupta, अपडेटेड: 9 जुलाई 2020 13:04 IST
ख़ास बातें
  • लेटेस्ट Snapdragon 865+ चिपसेट और 16 जीबी रैम होगी इस फोन की खासियत
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप से होगा लैस
  • 22 जुलाई को रात 8:15 बजे शुरू होगा फोन का ऑनलाइन लॉन्च इवेंट

Asus ROG Phone 3 क्वालकॉम के लेटेस्ट Snapdragon 865+ चिपसेट से होगा लैस

Asus ROG Phone 3 ग्लोबल मार्केट में 22 जुलाई को लॉन्च होगा, कंपनी ने बुधवार को घोषणा करते हुए यह भी बताया कि यह फोन भारत में भी उसी दिन लॉन्च होगा। असूस ने खुलासा किया है कि उसका अगली पीढ़ी का गेमिंग फोन लेटेस्ट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर काम करेगा। फोन में 16 जीबी रैम और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। असूस आरओजी फोन 3 पिछले साल सितंबर में लॉन्च हुए Asus ROG Phone 2 का अपग्रेड होगा।

Asus ROG Phone 3 लॉन्च इवेंट 22 जुलाई को रात 8:15 बजे शुरू होगा। लोग इस इवेंट को Asus India के यूट्यूब चैनल पर लाइव देख सकेंगे। भारत में इसके आगमन के अलावा, फोन यूएस और यूरोपीय बाजारों में भी लॉन्च होगा।

इस बीच, Flipkart ने Asus ROG Phone III के भारत लॉन्च को टीज़ करना शुरू कर दिया है, जो साफ कर देता है कि यह गेमिंग स्मार्टफोन भारत में फ्लिपकार्ट द्वारा बेचा जाएगा।

असूस आरओजी फोन 3 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट के साथ लॉन्च किया जाएगा। नया क्वालकॉम मोबाइल प्रोसेसर 5G कनेक्टिविटी, पहले से बेहतर एआई, वाई-फाई 6ई, ब्लूटूथ 5.2 सहित कई एडवांस फीचर्स से लैस आता है। पिछली पीढ़ी के स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के मुकाबले इसके सीपीयू और जीपीयू के प्रदर्शन में 10 प्रतिशत सुधार हुआ है। इसका CPU कोर 3.1 गीगाहर्ट्ज़ तक की क्लॉक स्पीड हासिल कर सकता है।
Advertisement

Asus के स्मार्टफोन व्यवसाय इकाई के महाप्रबंधक, Bryan Chang ने एक बयान में कहा है कि आने वाले हफ्तों में ROG Phone 3 के सभी स्पेसिफिकेशन की घोषणा की जाएगी। हालांकि, जून में फोन को चीन की नियामक संस्था TENAA की वेबसाइट पर भी देखा गया था, जहां इसके कुछ स्पेसिफिकेशन सामने आए थे।
Advertisement
 

Asus ROG Phone 3 specifications (expected)

TENAA लिस्टिंग के द्वारा इस स्मार्टफोन के कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन की जानकारी लीक हुई है, जिसके मुताबिक इस फोन में 6.9 इंच एमोलेड डिस्प्ले के साथ स्क्रीन रिजॉल्यूशन 1,080x2,340 पिक्सल फीचर किया जाएगा। यह फोन तीन रैम वेरिएंट में उपलब्ध हो सकता है- 8 जीबी, 12 जीबी और 16 जीबी। रैम के साथ आपको तीन स्टोरेज ऑप्शन भी मिल सकते हैं, जो होंगे- 128 जीबी, 256 जीबी और 512 जीबी। असूस रोग फोन 3 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा, साथ ही इसमें 6,000 एमएएच की बैटरी के साथ फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मौजूद हो सकती है। इस फोन में बायीं ओर सेकेंडरी यूएसबी टाइप-सी पोर्ट दिया जा सकता है।
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  4. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  5. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 जल्द होगा भारत और इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  2. Honor Magic 9 सीरीज कल होगी लॉन्च, 200MP कैमरा, 11,000mAh बैटरी के साथ फुल फीचर्स लीक
  3. IND vs WI Live: भारत-वेस्ट इंडीज पहला वनडे मैच कुछ ही देर में LIVE, यहां देखें फ्री!
  4. Samsung मोबाइल बॉक्स में नहीं मिलता था चार्जर, अब USB केबल भी गायब!
  5. ChatGPT अब वॉइस कमांड से ही पढ़ेगा आपके ईमेल, जवाब भी भेजेगा, लेकिन ...
  6. Motorola Signature Flipkart सेल में ₹3 हजार सस्ता खरीदें, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  7. Audi A6 e-Tron ने बनाया रिकॉर्ड, सिंगल चार्ज में 1,338 किलोमीटर की ड्राइव
  8. iQOO Pad Ultra में 9020mAh बैटरी कंफर्म, प्री-ऑर्डर भी शुरू
  9. Samsung Galaxy A08 भारत में ₹19 हजार से सस्ते में हो सकता है लॉन्च! 6000mAh बैटरी
  10. इंटरनेट पर TV चैनल देखना फ्री नहीं रहेगा! TRAI ला सकती है नए नियम
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.