Asus 5Z की कीमत में हुई कटौती, लेकिन...

भारत में Asus 5Z की कीमत में 4,000 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। जानें अब असूस 5ज़ेड का नया दाम क्या है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 19 जून 2019 18:03 IST
ख़ास बातें
  • Asus 5Z को 21,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा है
  • स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के अलावा ZenFone 5Z में है एड्रेनो 630 जीपीयू
  • 24,999 रुपये में मिल रहा है 8 जीबी रैम+ 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट

Asus 5Z की कीमत में हुई कटौती, लेकिन...

भारत में Asus 5Z की कीमत में 4,000 रुपये तक की कटौती कर दी गई है। गौर करने वाली बात यह है कि कटौती केवल सीमित समय के लिए है और यह Flipkart ऑफर का हिस्सा है। Asus ने आज भारत में Asus 5Z के अपग्रेड वर्जन Asus 6Z उर्फ ZenFone 6 को लॉन्च किया है। याद करा दें कि Asus 5Z उर्फ Asus ZenFone 5Z को पिछले साल जुलाई में भारतीय बाजार में 29,999 रुपये की शुरुआती  कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। मार्केट में Asus 5Z की सीधी भिड़ंत OnePlus 6 और Honor 10 स्मार्टफोन से होती है। असूस 5ज़ेड में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और 19: 9 डिस्प्ले है। कुछ कानूनी दिक्कतों के कारण कंपनी भारत में ‘Zen' ट्रेडमार्क का इस्तेमाल नहीं कर सकती। यही वज़ह है कि अब Asus ZenFone 5Z को Asus 5Z नाम से जाना जाएगा।
 

Asus 5Z की भारत में कीमत

फ्लिपकार्ट पर चल रहे ऑफर के तहत भारत में Asus 5Z के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 21,999 रुपये में बेचा जा रहा है। आमतौर पर यह मॉडल 25,999 रुपये में उपलब्ध होता है। 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट अब 25,999 रुपये में बिक्री के लिए उपलब्ध है, यह मॉडल आमतौर पर 27,999 रुपये में मिलता है, इसका मतलब इस वेरिएंट पर 2,000 रुपये की छूट मिल रही है।

असूस इंडिया ने गैजेट्स 360 को इस बात की पुष्टि की है कि कीमत में बदलाव फ्लिपकार्ट ऑफर का हिस्सा है। कीमत में स्थायी रूप से कटौती नहीं की गई है। Asus 5Z को भारत में पिछले साल 29,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ लॉन्च किया गया था। हालांकि मार्च में असूस 5ज़ेड की कीमत में कटौती की गई थी जिसके बाद से इसे 24,999 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ बेचा जा रहा था।

Asus ने आज नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Asus 6Z को भारतीय मार्केट में लॉन्च किया है। यह असूस 5ज़ेड का अपग्रेड है और इसमें रोटेटिंग कैमरा और स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। Asus 6Z  की शुरुआती कीमत 31,999 रुपये है और इसकी बिक्री 26 जून से भारत में शुरू होगी।
Advertisement
 

Asus ZenFone 5Z स्पेसिफिकेशन

डुअल सिम (नैनो) और डुअल वीओएलटीई सपोर्ट वाला Asus ZenFone 5Z आउट ऑफ बॉक्स एंड्रॉयड ओरियो पर आधारित ज़ेनयूआई 5.0 पर चलता है। कंपनी ने इस फोन को एंड्रॉयड पी भी देने का वादा किया है। स्मार्टफोन में 6.2 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2246 पिक्सल) सुपर आईपीएस+ डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18.7:9 है और यह कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है। हैंडसेट में रैम के दो विकल्प हैं- 6 जीबी या 8 जीबी। स्टोरेज 256 जीबी तक की है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल किया जा सकता है।

Asus ZenFone 5Z में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। पिछले हिस्से पर प्राइमरी कैमरा 12 मेगापिक्सल का है। यह सोनी आईएमएक्स363 सेंसर है जो एफ/1.8 अपर्चर, 83 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू और सॉफ्टलाइट एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं, 8 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर एफ/2.2 अपर्चर और 120 डिग्री वाइड एंगल लेंस के साथ आता है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल वाला है। यह एफ/2.0 अपर्चर और 4 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू से लैस है। फ्रंट और रियर कैमरे ईआईएस के साथ आते हैं। ग्राहकों को फेस अनलॉक फीचर और रियल टायम ब्यूटिफिकेशन भी मिलेगा।
Advertisement

कनेक्टिविटी फीचर में 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11एसी, ब्लूटूथ वी5.0, एनएफसी, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो और यूएसबी टाइप-सी शामिल हैं। फिंगरप्रिंट स्कैनर पिछले हिस्से पर है। यह गीली ऊंगलियों की पहचान कर सकता है और मात्र 0.3 सेकेंड में फोन को अनलॉक कर देगा। बैटरी 3300 एमएएच की है जो एआई चार्जिंग तकनीक के साथ आती है। जे़नफोन 5ज़ेड का वज़न 165 ग्राम है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Useful software features
  • Premium build
  • Good cameras
  • Hi-Res earphones bundled
  • Bad
  • Slow face unlock
  • No splash or water resistance
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.20 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3300 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.0

रिज़ॉल्यूशन

1080x2246 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.