Ericsson ने Apple पर फ‍िर किया केस, रॉयल्‍टी का है विवाद

ऐपल के प्रवक्ता ने कहा है कि एरिक्सन ने पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट को रिन्‍यू करने के लिए उचित शर्तों पर बातचीत करने से इनकार कर दिया है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 20 जनवरी 2022 13:55 IST
ख़ास बातें
  • दोनों कंपनियां के बीच कॉन्‍ट्रैक्‍ट को रिन्‍यू करने की बातचीत विफल रही है
  • मामला 5G वायरलेस पेटेंट के उपयोग के लिए रॉयल्टी पेमेंट्स जुड़ा है
  • IPhone मेकर ऐपल ने भी दिसंबर में मुकदमा दायर किया था

एरिक्‍सन अपनी रिसर्च में हर साल लगभग 5 बिलियन डॉलर (लगभग 37,310 करोड़ रुपये) का निवेश करती है।

स्वीडन की एरिक्सन (Ericsson) ने ऐपल (Apple) के खिलाफ पेटेंट उल्लंघन के मुकदमे में एक और सेट दायर किया है। मामला आईफोन (iPhones) में 5G वायरलेस पेटेंट के उपयोग के लिए रॉयल्टी पेमेंट्स जुड़ा है। दोनों कंपनियों ने अमेरिका में पहले से एक-दूसरे पर मुकदमा किया हुआ है। रॉयटर्स के मुताबिक, दोनों कंपनियां के बीच साल 2015 में टेलीकॉम पेटेंट के लिए किए गए लाइसेंसिंग कॉन्‍ट्रैक्‍ट को रिन्‍यू करने की बातचीत विफल रही है। पहली बार अक्टूबर में एरिक्सन ने मुकदमा दायर किया। दावा किया कि ऐपल रॉयल्टी रेट्स में अनुचित तरीके से कटौती करने की कोशिश कर रही थी। वहीं, IPhone मेकर ऐपल ने दिसंबर में मुकदमा दायर किया। कहा कि एरिक्‍सन पेटेंट के रिन्‍यूएल के लिए अनुचित व्‍यवहार कर रही है। 

ऐपल के प्रवक्ता ने मंगलवार को कहा कि एरिक्सन ने पेटेंट लाइसेंसिंग एग्रीमेंट को रिन्‍यू करने के लिए उचित शर्तों पर बातचीत करने से इनकार कर दिया है। इसके बजाए वह ज्‍यादा रॉयल्टी के लिए दुनिया भर में ऐपल पर मुकदमा कर रही है। हम अदालत से सही कीमत तय करने में मदद करने के लिए कह रहे हैं। .

टेक कंपनियों के बीच पेटेंट मुकदमे आम हैं। एरिक्सन जैसी कंपनियां हरेक 5G हैंडसेट के लिए 2.50 डॉलर (लगभग 190 रुपये) से 5 डॉलर (लगभग 370 रुपये) तक चार्ज करती हैं।

वहीं, एरिक्‍सन का कहना है कि पिछला एग्रीमेंट खत्‍म हो गया है। हम नए लाइसेंस की शर्तों में समझौता नहीं कर पाए हैं, इसलिए ऐपल बिना लाइसेंस के हमारी तकनीक का उपयोग कर रही है।
Advertisement

याद रहे कि एरिक्‍सन अपने रिसर्च में हर साल लगभग 5 बिलियन डॉलर (लगभग 37,310 करोड़ रुपये) का निवेश करती है। कंपनी के पास 57 हजार से ज्‍यादा पेटेंट और रॉयल्टी का पोर्टफोलियो है। इससे कंपनी को एक तिहाई कमाई होती है। पिछले साल भी कई महीनों की अदालती लड़ाई के बाद एरिक्सन ने सैमसंग के साथ पेटेंट मुकदमों का निपटारा किया। इससे उसकी कमाई पर असर पड़ा। 
Advertisement

बीते कुछ महीनों में ऐपल कई मुकदमों का सामना कर रही है। पिछले साल दिसंबर में अमेरिका में हुए एक और मुकदमे में दावा किया गया है कि अब तक बनाए गई हरेक Apple वॉच के मॉडल में "अनसेफ डिफेक्‍ट" है। यह दावा विशेषरूप से इस तथ्‍य के साथ किया गया है कि फूलने वाली बैटरी को समायोजित करने के लिए ऐपल वॉच में इंटरनल स्‍पेस नहीं है। इस मामले में ऐपल वॉच पर सवाल उठाए गए हैं, जिन पर ऐपल को जवाब देना है। 

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, लीक हुई प्राइसिंग
  2. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  3. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  4. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  5. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  11. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  12. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
  13. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  2. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  3. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  4. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  5. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  6. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
  7. ₹6000 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Samsung Galaxy A36 5G, जानें पूरा ऑफर
  8. AI कैमरे की गजब गलती! गिटार को समझ लिया पीछे बैठा इंसान, काट दिया ₹500 का चालान
  9. Ai+ Pulse 2 FE vs MIVI One 5G vs Vivo T5e: ₹15 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. Mahindra XEV 9s बनी बेस्ट सेलिंग इलेक्ट्रिक कार, Tata Motors की Punch EV को दी मात
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.