Apple फोल्डेबल iPhone के लिए जल्द चुनेगी डिस्प्ले सप्लायर, Samsung, Google को टक्कर देने की तैयारी!

Apple अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर तलाश रही है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 2 फरवरी 2025 10:12 IST
ख़ास बातें
  • एपल अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर जल्द ही चुन सकती है।
  • Samsung और Google का फोल्डेबल फोन मार्केट में दबदबा।
  • एपल अपना क्लैमशैल फोल्डेबल फोन 2025 के भीतर ही मार्केट में उतार सकती है।

Apple अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर तलाश रही है।

Photo Credit: Pexels

Apple के लिए काफी समय से अफवाहें हैं कि कंपनी जल्द ही फोल्डेबल फोन मार्केट में एंट्री करने वाली है। अब इस दिशा में कंपनी कथित रूप से एक और कदम आगे बढ़ चुकी है। पिछले दिनों मीडिया रिपोर्ट्स में सामने आया था कि Apple अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले उपलब्ध करवाने वाला सप्लायर तलाश रही है। जल्द ही कंपनी डिस्प्ले के लिए अपना पार्टनर फाइनल कर सकती है। आइए जानते हैं एपल फोल्डेबल फोन के बारे में ताजा अपडेट क्या कहता है। 

Samsung और Google जैसे दिग्गज इस वक्त फोल्डेबल फोन मार्केट को लीड कर रहे हैं। जल्द ही Apple भी इस प्रतिस्पर्धा में अपना पैर रखने जा रही है। Naver की ओर से आई रिपोर्ट में सामने आया है कि एपल अपने फोल्डेबल फोन के लिए डिस्प्ले सप्लायर जल्द ही चुन सकती है। फोल्डेबल iPhone को लेकर अभी तक अफवाहें ही सामने आई हैं। एपल की ओर से फोल्डेबल iPhone को लेकर अधिकारिक रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है। लेकिन पर्दे के पीछे कंपनी लगातार इस फोन पर काम कर रही है। 
Advertisement

रिपोर्ट कहती है कि Apple अपने लिए डिस्प्ले सप्लायर का चुनाव फरवरी से लेकर अप्रैल की शुरुआत तक की अवधि में कर सकती है। कंपनी इस मामले में बहुत धैर्य से कदम रख रही है। कहा गया है कि एपल अपने फोल्डेबल फोन में ड्यूरेबिलिटी और क्रीज रोकने पर खास ध्यान दे रही है। वर्तमान में जो फोल्डेबल फोन मार्केट में हैं उनमें फोन की कम मजबूती और डिस्प्ले में क्रीज पड़ना एक समस्या रही है। 

फोल्डेबल iPhone के मामले में कंपनी Samsung की राह पकड़ सकती है। कहा जा रहा है कि एपल भी सैमसंग की ही तरह दो तरह के फोल्डेबल फोन मार्केट में पेश कर सकती है। जिसमें एक Galaxy Z Flip की तरह क्लैमशैल फोल्डेबल टाइप होगा, और दूसरा Galaxy Z Fold की तरह टैबलेट जैसा वर्जन होगा। 
Advertisement

एपल के फोल्डेबल आईफोन की लॉन्च टाइमलाइन को लेकर अभी कुछ भी कहना जल्दबाजी होगी। क्योंकि कंपनी का यह डिवाइस अभी भी प्लानिंग के फेज में है। इसे मार्केट में आने में अभी लगभग 2 साल का समय लग सकता है। हालांकि कुछ हालिया रिपोर्ट्स में यह भी सामने आया है कि एपल अपना क्लैमशैल फोल्डेबल फोन 2025 के भीतर ही मार्केट में उतार सकती है।  
Advertisement
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  2. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  3. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  4. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  2. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  3. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  4. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  5. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  6. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
  7. REDMAGIC 12 Pro+ लॉन्च: 50MP कैमरा, 8400mAh बैटरी, जानें और क्या है खास
  8. iQOO Pad Pro 8.8 जल्द होगा लॉन्च, 9,020mAh बैटरी
  9. Jantar Mantar Protest Game: दिल्ली के धरने पर बना गेम, बैरिकेडिंग तोड़ने से लेकर पुलिस बनकर लठ चलाने का मौका
  10. Nothing के सीईओ ने कहा iPhone Duo है पैसे की बर्बादी, अगर खराब हुआ तो कितने में होगा ठीक?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.