Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें

Apple ने ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद अपनी आधिकारिक साइट से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को हटा दिया है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 18:37 IST
ख़ास बातें
  • Apple ने ग्लोबल स्तर पर 9 सितंबर को iPhone 18 Pro सीरीज को लॉन्च किया है।
  • iPhone 18 Pro लॉन्च के बाद एप्पल ने iPhone 17 Pro सीरीज साइट से हटाई है।
  • iPhone 17 Pro सीरीज बिक्री के लिए ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर उपलब्ध है।

iPhone 17 Pro में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने ग्लोबल स्तर पर iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च करने के बाद अपनी आधिकारिक साइट से iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max को हटा दिया है। हालांकि, अगर आप सचमुच iPhone 17 Pro या 17 Pro Max खरीदने का सोच रहे हैं तो ई-कॉमर्स साइट Amazon से अभी भी खरीद सकते हैं। सिर्फ एप्पल की आधिकारिक साइट से इन फ्लैगशिप आईफन को हटाया गया है, यूजर्स ई-कॉमर्स और कई रिटेल स्टोर्स से इन्हें खरीद सकते हैं। आइए iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की कीमत और ऑफर के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

iPhone 17 Pro Max
iPhone 17 Pro Max का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,49,990 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो PNB बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,47,990 हो जाएगी। 17 Pro Max में 6.9 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2868x1320 पिक्सल, 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,000 निट्स तक पीक ब्राइटनेस का सपोर्ट मिलता है। इस आईफोन में Apple A19 Pro प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिहाज से यह आईफोन iOS 26 पर चलता है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 शामिल है। 17 Pro Max के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। जबकि सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। 

iPhone 17 Pro
iPhone 17 Pro का 256GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट अमेजन पर ₹1,32,900 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो PNB बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर ₹2,000 फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹1,30,900 हो जाएगी। 17 Pro में 6.3 इंच की सुपर रेटीना एक्सडीआर ओएलईडी डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2622x1206 पिक्सल, रिफ्रेश रेट 120Hz और पीक ब्राइटनेस 3,000 निट्स तक है। इस आईफोन में एप्पल ए19 प्रो प्रोसेसर दिया गया है। यह आईफोन iOS 26 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। इसके अलावा धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग मिलती है। 17 Pro के रियर में f/1.78 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी फ्यूजन कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन अल्ट्रा वाइड कैमरा और f/2.8 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल फ्यूजन टेलीफोटो कैमरा मिलता है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए  f/1.9 अपर्चर के साथ 18 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा आता है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में यूएसबी 3.0 टाइप सी पोर्ट, 5जी, वाई-फाई 7, ई-सिम सपोर्ट और ब्लूटूथ 6 मिलता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  4. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.