Apple iPhone 14 launch event: iPhone 14 लॉन्च आज ऐसे देखें लाइव, जानें इस बार क्या-क्या होगा लॉन्च

इस लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाले प्रोडक्ट्स में Apple Watch Series 8, Watch Pro और AirPods Pro 2 का भी नाम रहेगा।

विज्ञापन
हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 7 सितंबर 2022 14:04 IST
ख़ास बातें
  • इवेंट का लाइव स्ट्रीम एप्पल के यू-ट्यूब चैनल पर किया जाएगा
  • iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में बडे़ बदलाव किए जाने की संभावना है
  • iPhone 14 Pro व iPhone 14 Pro Max में कंपनी A16 चिप दे सकती है

Apple का 'Far Out' इवेंट आज रात 10.30 बजे से होगा लाइव

Photo Credit: Apple

Apple आज अपना 'Far Out' इवेंट आयोजित करने जा रही है। आज यानि, 7 सितंबर के Apple के इस इवेंट पर एप्पल फैन्स के अलावा सभी छोटी-बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों की नजर बनी हुई है। भारतीय समयानुसार इवेंट रात को 10.30 बजे शुरू होगा। इस इवेंट में सबसे अधिक इंतजार अगर किसी एप्पल प्रोडक्ट का हो रहा है तो वह है iphone 14 सीरीज। आईफोन 14 सीरीज का लॉन्च इसी इवेंट में किया जाना है इसलिए स्मार्टफोन यूजर्स और मेकर्स के लिए यह इवेंट बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। 

अभी तक जो बातें सामने आई हैं, उनके अनुसार कंपनी इवेंट में iPhone 14 सीरीज के तहत iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। कहा यह भी जा रहा है कि आईफोन की इस लेटेस्ट सीरीज में iphone 14 mini लॉन्च नहीं किया जाएगा। इसके अलावा इस लॉन्च इवेंट में शामिल होने वाले प्रोडक्ट्स में Apple Watch Series 8, Watch Pro और AirPods Pro 2 का भी नाम रहेगा। iPhone 14 Series के स्पेसिफिकेशंस के बारे में कंपनी की ओर से कोई अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, लेकिन पिछले काफी दिनों से इस सीरीज के एक के बाद एक कई लीक्स सामने आ चुके हैं। 
Advertisement
 

iPhone 14 सीरीज के संभावित स्पेसिफिकेशंस

Apple iPhone 14 Series में कंपनी iPhone 14, iPhone 14 Pro, iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max को लॉन्च कर सकती है। इसके बारे में कहा जा रहा है कि iPhone 14 और iPhone 14 Max में डिजाइन को लेकर अधिक ज्यादा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा लेकिन iPhone 14 Pro और iPhone 14 Pro Max में बडे़ बदलाव किए जाने की संभावना है। सीरीज के पहले दो डिवाइसेज, यानि आईफोन 14 और 14 प्रो में 6.1 इंच का डिस्प्ले दिया जा सकता है। जबकि सीरीज के आखिरी दो मॉडल्स यानि iPhone 14 Max और iPhone 14 Pro Max में 6.7 इंच का बड़ा डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। 

iPhone 14 सीरीज में जहां तक प्रोसेसिंग चिप की बात सामने आ रही है, iPhone 14 में A15 बायोनिक चिप देखने को मिल सकती है जबकि iPhone 14 Pro में कंपनी A16 चिप दे सकती है। सीरीज के स्मार्टफोन्स के साथ 30W फास्ट चार्जिंग फीचर आने की भी उम्मीद है। कैमरा स्पेसिफिकेशंस के बारे में बहुत अधिक जानकारी अभी तक नहीं मिल पाई है, लेकिन अबकी बार सीरीज में 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में सैटेलाइट कनेक्टिविटी होने की भी बात सामने आ रही है। 
Advertisement
 

Apple Watch Series 8, Watch Pro, Apple AirPods Pro 2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस

iPhone 14 सीरीज के साथ कंपनी इस इवेंट में Apple Watch Series 8, Apple Watch Pro, Apple AirPods Pro 2 को भी लॉन्च करेगी, ऐसी खबर है। Apple Watch 8 में 41mm और 45mm डायल साइज देखने को मिल सकता है। Apple Watch Pro 47mm डायल दिए जाने की संभावना है। जहां तक Apple AirPods Pro 2 की बात है, इसमें एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन देखने को मिल सकता है। इसके अलावा वियरेबल में मेग्सेफ वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया जा सकता है। 
 

iPhone 14 सीरीज लॉन्च इवेंट कैसे देखें लाइव

iPhone 14 सीरीज लॉन्च इवेंट को आप अपने मोबाइल, लैपटॉप आदि इंटरनेट इनेबल्ड डिवाइसेज पर ऑनलाइन देख सकते हैं। इवेंट का लाइव स्ट्रीम एप्पल के यू-ट्यूब चैनल (Apple YouTube Channel) पर किया जाएगा। इसका समय भारतीय समयानुसार रात के 10.30 बजे रहेगा। इसके अलावा आप इस इवेंट को कंपनी के इवेंट पेज पर जाकर भी लाइव देख सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  2. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  3. Oppo Find X10 vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: किस फोन में हैं ज्यादा दमदार फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  2. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
  3. iQOO Neo 12 में मिलेगी 9,000mAh बैटरी, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट
  4. AI सेल्फी देखकर बता देगा आपकी हेल्थ कैसी है! कैंसर रोगियों के लिए बड़ी खबर
  5. Apple के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  6. NVIDIA के सीईओ ने पेश किए माइक्रोडक रोबोट, AI से चलते हैं, जानें क्या काम करेंगे
  7. Oppo Find X10 ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 200MP दो कैमरा, 7150mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  8. Oppo Reno 17 सीरीज के लॉन्च की तैयारी, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  9. अब itel के फीचर फोन से बिना इंटरनेट भी कर पाएंगे PhonePe की डिजिटल पेमेंट, कीमत ₹1200 से भी कम
  10. iPhone Duo को बीच से खोला, फोल्डेबल डिस्प्ले से हटाया कवर, जानें फिर क्या नजर आया?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.