Apple iPhone के 'Emergency SOS' फीचर ने बचाई एक पूरे परिवार की जान, आप भी ऐसे करें एक्टिवेट

यदि आपके पास सैटेलाइट कनेक्शन के लिए लोकेशन सर्विस चालू नहीं हैं, तो पहले आपको इसे चालू करना होगा।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 17 अगस्त 2023 16:34 IST
ख़ास बातें
  • मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव माइकल मिराफ्लोर के रिश्तेदार जंगल की आग में फंसे
  • आग से उस इलाके के सेल टावर नष्ट हो गए
  • आखिर में परिवार मे iPhone 14 में मौजूद Emergency SOS फीचर का यूज किया
माउई के हवाई (Hawaiin) द्वीप के जंगल में लगी आग से भारी नुकसान हुआ है। इससे लगभग 100 मौतें हुई हैं और हजारों लोग विस्थापित हो गए हैं। इस तबाही के बीच, Apple iOS का एक फीचर एक परिवार के लिए जीवनरक्षक साबित हुआ। iPhone 14 पर Apple Emergency SOS फीचर ने वाइल्डफायर के दौरान इस परिवार की जान कैसे बचाई, आइए जानते हैं।

मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव माइकल मिराफ्लोर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर नाम से प्रसिद्ध) पर एक दर्दनाक कहानी सुनाई। जब उनके रिश्तेदार जंगल की आग के रास्ते से भागने की कोशिश कर रहे थे तो वे एक वाहन में फंस गए। आग से उस इलाके के सेल टावर नष्ट हो गए, जिसके कारण बाहर वालों से कॉन्टेक्ट नहीं हो पा रहा था। इस परिवार में पांच लोग थे।
Advertisement

परिवार ने मदद मांगने के लिए Apple के सैटेलाइट सिस्टम का उपयोग किया, जो सभी iPhone 14 मॉडलों में मिलता है। इसे Apple Emergency SOS फीचर के नाम से जाना जाता है, जो iPhones को सैटेलाइट्स के साथ सीधा कनेक्शन स्थापित करने में मदद करता है। 
 

मिराफ्लोर ने उनके परिवार और अग्निशमन विभाग के डिस्पैचरों के बीच आपातकालीन SOS के जरिए हुए कॉन्टैक्ट के स्क्रीनशॉट भी शेयर किए। इनमें दिखाई देता है कि फीचर ने फायर डिपार्टमेंट के डिस्पैचरों के साथ परिवार की सटीक लोकेशन शेयर की। 
Advertisement

सबसे पहला आपातकालीन मैसेज भेजने के केवल आधे घंटे के भीतर, परिवार को माउई के सबसे प्रभावित हिस्से, लाहिना के माउई शॉपिंग मॉल के पास पाया गया, जहां से उन्हें बचा लिया गया। 
Advertisement

इस इलाके के लगभग 12,000 घर जंगल की आग से प्रभावित हुए। कई लोग या तो यहां से चले गए या आग की चपेट में आकर दुखद रूप से मर गए। 
 

Apple Emergency SOS को ऐसे करें एक्टिवेट

यदि आपके पास सैटेलाइट कनेक्शन के लिए लोकेशन सर्विस चालू नहीं हैं, तो पहले आपको इसे चालू करना होगा।
Advertisement

इसके लिए पहले Settings ऐप खोलें। अब Emergency SOS पर टैप करें। अब 'Emergency SOS via satellite' के अंदर 'Try Demo' पर टैप करें और ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।

ध्यान रहें कि यह सर्विस फिलहाल भारत में उपलब्ध नहीं है।
Advertisement
 

Apple Emergency SOS सर्विस को ऐसे करें इस्तेमाल

जब आप किसी ऐसे स्थान पर हों जहां कोई मोबाइल और वाई-फाई कवरेज न हो, तब भी आप उपग्रह कनेक्शन के जरिए आपातकालीन सेवाओं को मैसेज भेजने के लिए अपने iPhone का उपयोग कर सकते हैं।

अपने फोन को खुले इलाके में हाथ में पकड़े, जहां से आपको ऊपर आसामान दिखाई दे रहा हो। सावधान रहें कि हल्के पत्ते वाले पेड़ भी कनेक्शन को धीमा कर सकते हैं और घने पत्ते इसे पूरी तरह से रोक सकते हैं। पहाड़ियां या पहाड़, घाटियां और ऊंची संरचनाएं भी कनेक्शन को रोकने का काम कर सकते हैं। यदि आपको अवरुद्ध सिग्नल से बचने के लिए बाएं या दाएं मुड़ने या आगे बढ़ने की आवश्यकता है, तो आपका iPhone मार्गदर्शन प्रदान करेगा - बस ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें। आपके फोन की स्क्रीन लॉक होने पर भी सैटेलाइट कनेक्शन बरकरार रखा जा सकता है।
  1. अब सबसे पहले आपातकालीन सेवाओं तक पहुंचने के लिए लोकल आपातकालीन नंबर पर कॉल करने का प्रयास करें। भले ही आपके मोबाइल नेटवर्क प्रोवाइडर का नेटवर्क उपलब्ध न हो, फिर भी आप कॉल करने में सक्षम हो सकते हैं।
  2. यदि आपकी कॉल कनेक्ट नहीं होती है, तो आप सैटेलाइट के जरिए आपातकालीन सेवाओं को मैसेज भेज सकते हैं। कुछ लोकल आपातकालीन नंबरों को सैटेलाइट के जरिए आपातकालीन सेवाओं से जुड़ने के लिए iOS 16.4 या बाद के वर्जन की आवश्यकता होती है।
    • Emergency Text via Satellite ऑप्शन टैप करें।
    • आप स्थानीय आपातकालीन नंबर पर मैसेज भेजने के लिए Messages पर भी जा सकते हैं, फिर Emergency Services पर टैप करें।
  3. अब Report Emergency पर टैप करें।
  4. अब अपनी स्थिति की जानकारी देने के लिए स्क्रीन पर आने वाले ऑप्शन को चुनते रहें।
  5. किसी सैटेलाइट से कनेक्ट करने के लिए, ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करें।
  6. कनेक्ट होने के बाद, आपातकालीन सेवाओं को अपना मैसेज भेजते समय कनेक्टेड रहने के लिए ऑनस्क्रीन निर्देशों का पालन करना जारी रखें।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  2. आ गया Cyclon AI Phone, बोलने पर बना देगा नया ऐप, बिना छूए मैसेज और कॉल का जवाब देगा, एंड्रॉयड-iOS की होगी छुट्
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  5. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
#ताज़ा ख़बरें
  1. आ गया छोटा सा इनवर्टर Luminous PIXEL, कहीं भी ले जाओ, बिजली जाने के झंझट से देगा छुटकारा
  2. 200MP कैमरा और 7800mAh बैटरी वाली Vivo X500 Series की प्री-बुकिंग शुरू, 25 नवंबर को लॉन्च!
  3. Samsung Galaxy A38 में मिल सकती है 6,000mAh की बैटरी, 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा
  4. फ्री में देखें बॉलीवुड फिल्में और म्यूजिक, LG Channels में 170 से ज्यादा चैनल पर मिलेगा एंटरटेनमेंट!
  5. Vivo X500 FE में मिल सकती है 6,500mAh बैटरी, IMDA डेटाबेस पर हुई लिस्टिंग
  6. Apple की iPhone 18 के लॉन्च की तैयारी, 6.3 इंच हो सकता है डिस्प्ले
  7. Delhi Air Pollution: Air Purifier खरीदने का प्लान? ऐसे चुनें अपने घर के लिए सही डिवाइस
  8. Oppo Find X10 Ultra में मिल सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  9. Karbonn Rebel, Rebel Pro की सेल शुरू, मिल रहा दिवाली सेल में डिस्काउंट भी, जानें कितनी होगी बचत
  10. Samsung Galaxy S25 FE पर ₹20 हजार तक की बचत, Big Billion Days Sale से भी कम हुई कीमत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.