iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने बचाई महिला की जान, जानें कैसे?

व्यक्ति ने अपने पोस्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात कर रहा था, जब उसने उसकी चीख सुनी।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 15 दिसंबर 2022 20:12 IST
ख़ास बातें
  • Apple iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने एक व्यक्ति की पत्नी की मदद की
  • कार क्रैश होने के तुरंत बाद यह फीचर कॉन्टेक्ट्स को सूचित करता है
  • मैं क्रैश डिटेक्शन फीचर की तारीफ शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता: यूजर

iPhone 14 सीरीज का क्रैश डिटेक्शन वाहन दुर्घटना का पता लगाता है

ऐप्पल (Apple) ने सितंबर की शुरुआत में आईफोन 14 (iPhone 14) सीरीज को लॉन्‍च किया था, जिसका एक बड़ा फीचर 'क्रैश डिटेक्शन' है। यह फीचर गंभीर दुर्घटनाओं का पता लगाता है और अपने यूजर्स की सेफ्टी सुनिश्चित करने के लिए SoS अलर्ट जारी करता है। कंपनी ने इस फीचर को सुरक्षा के लिए जारी किया था और सामने आई एक लेटेस्ट घटना से पता चलता है कि इस फीचर ने अपना काम बखूबी निभाया भी है।

Reddit पर 'u/unclescorpion' नाम के एक यूजर ने जानकारी दी है कि Apple iPhone 14 के क्रैश डिटेक्शन फीचर ने उसकी पत्नी की कार की दुर्घटना के बारे में सूचित किया, जिससे उसने पैरामेडिक्स के आने से पहले ही घटनास्थल पर पहुंच कर सहायता प्रदान की।
Advertisement

व्यक्ति ने अपने पोस्ट में बताया कि वह अपनी पत्नी के साथ फोन पर बात कर रहा था, जब उसने उसकी चीख सुनी। सेकंड के भीतर, क्रैश डिटेक्शन फीचर ने पत्नी के दुर्घटना का शिकार होने के बाद पति को सतर्क कर दिया। iPhone 14 सीरीज के इस फीचर ने आदमी को दुर्घटना की सटीक लोकेशन पर पहुंचने में मदद की और एंबुलेंस के आने से पहले ही तुरंत मदद करने का मौका दिया।

उन्होंने आगे बताया कि घटना की वजह एक वाहन चालक द्वारा सेंटरलाइन को पार करने और उनकी पत्नी की कार में सीधे टक्कर मारना था। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि उनकी पत्नी और दूसरा ड्राइवर दोनों ठीक हैं। गवाहों ने उनकी पत्नी से उनका नंबर मांगा, लेकिन सदमे में होने के कारण, वह लोगों को फोन नंबर बताने में अक्षम थीं। 
Advertisement

पोस्ट में लिखा है, "मैं [घटना के बारे में] केवल इसलिए जानता था क्योंकि उसके [पत्नी] ऐप्पल डिवाइस ने मुझे बताया और जब वह एम्बुलेंस में आई तो मैं उसके लिए वहां था। अगर उसका आईफोन नहीं होता, तो मुझे कभी पता नहीं चलता और मैं सोच में पड़ जाता कि क्या हुआ और चिंता होती रहती। मैं क्रैश डिटेक्शन फीचर की तारीफ शब्दों में व्यक्त नहीं कर सकता।''
Advertisement

बता दें कि Apple के मुताबिक, क्रैश डिटेक्शन फोन को गंभीर कार दुर्घटनाओं का पता लगाने की अनुमति देता है और यूजर्स के आपातकालीन कॉन्टेक्ट्स को सूचित करने के साथ खुद से आपातकालीन सेवाओं को डायल करना शुरू कर देता है। ये फीचर वाहन के फ्रंट-इम्पैक्ट, साइड-इम्पैक्ट, रियर इम्पैक्ट और रोलओवर के समय काम करता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Good overall performance
  • Great camera quality in daylight
  • iOS ecosystem and ease of use
  • Bad
  • Dated design and notch
  • Very similar to iPhone 13
  • Relatively slow charging
  • Expensive
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.06 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल ए15 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

स्टोरेज

128 जीबी

ओएस

आईओएस 16

रिज़ॉल्यूशन

1170x2532 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹35,000 से कम में 55 इंच Smart TV, लिस्ट में QD-Mini LED TV भी
  2. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.