सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे

Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo के बाद मार्केट में मौजूद iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 सितंबर 2026 19:47 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 ₹82,900 में लॉन्च हुआ था जो कि अब ₹99,900 में मिल रहा है।
  • iPhone Air की कीमत ₹1,49,900 हो गई है जो कि ₹1,19,900 में लॉन्च हुआ था।
  • iPhone 17e ₹79,900 का हो गया है, जबकि लॉन्च कीमत ₹64,999 थी।

iPhone 17 में 48 मेगापिक्सल कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple ने भारत समेत ग्लोबल बाजार में iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max और iPhone Duo के बाद मार्केट में मौजूद iPhone की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। एप्पल ने अपनी आधिकारिक साइट से iPhone 17 Pro, Pro Max को हटा दिया है और iPhone 17, iPhone 17e और iPhone Air को महंगा कर दिया है। हालांकि, सिर्फ एप्पल ऐसी कंपनी नहीं है, जिसने अपने स्मार्टफोन्स की कीमतों को लॉन्च के दामों से भी ज्यादा कर दिया है, इसके अलावा OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing ने भी अपने फोन महंगे किए हैं। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

आईफोन हुए महंगे
iPhone 17 का 256GB वेरिएंट ₹82,900 में लॉन्च हुआ था जो कि अब एप्पल की साइट पर ₹99,900 में मिल रहा है, जिसमें सीधे ₹17,000 की बढ़ोतरी हुई है। iPhone Air के 256GB वेरिएंट की कीमत बढ़कर ₹1,49,900 हो गई है जो कि बीते साल ₹1,19,900 में लॉन्च हुआ था। यह फोन सीधे ₹30,000 महंगा हो गया है। इसके अलावा एप्पल द्वारा इस साल लॉन्च किए गए iPhone 17e का 256GB वेरिएंट अब ₹79,900 का हो गया है, जबकि लॉन्च कीमत ₹64,900 थी। इस मॉडल पर सीधे ₹15,000 की बढ़ोतरी हुई है।

OnePlus 15 हुआ ₹14,0000 महंगा
OnePlus 15 का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट वर्तमान में ₹85,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल नवंबर में ₹72,999 में लॉन्च हुआ था जो कि ₹13,000 महंगा मिल रहा है। वहीं 16GB+512GB स्टोरेज वेरिएंट ₹79,999 में लॉन्च हुआ था, जबकि ₹93,999 में लिस्ट किया गया है और यह ₹14,000 महंगा मिल रहा है।

Vivo X300 FE हुआ ₹10,000 महंगा
Vivo X300 FE का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट मई, 2026 में ₹79,999 में लॉन्च हुआ था, जबकि आज ₹89,999 में लिस्ट किया गया है। वहीं 12GB+512GB  स्टोरेज वेरिएंट ₹89,999 में लॉन्च हुआ था जो कि आज ₹99,999 में लिस्ट किया गया है।

Oppo Find X9s हुआ ₹5,000 महंगा
Oppo Find X9s के 12GB+256GB वेरिएंट ₹84,999 में लिस्ट किया गया है जो मई, 2026 में ₹79,999 में लॉन्च हुआ था। वहीं 12GB+512GB वेरिएंट की कीमत ₹94,999 में लिस्ट किया गया है जो कि ₹89,999 में लॉन्च हुआ था। यह स्मार्टफोन ₹5,000 महंगा मिल रहा है।

Advertisement

Nothing Phone 4a हुआ ₹15,000 महंगा
Nothing Phone 4a का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ₹44,999 में लिस्ट है जो कि ₹31,999 में लॉन्च हुआ था, इसकी कीमत ₹13,000 बढ़ी है। वहीं 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹34,999 में लॉन्च हुआ था और अब ₹49,999 में लिस्ट किया गया है, जिसमें ₹15,000 की बढ़ोतरी हुई है। जबकि 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट ₹37,999 में लॉन्च हुआ था जो कि आज ₹50,999 में लिस्ट किया गया है और यह ₹13,000 महंगा मिल रहा है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17, iPhone 17e, iPhone Air, Nothing, OnePlus, Vivo, Oppo

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  3. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  4. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  6. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. ये किस फील्ड में आ गया Xiaomi! लॉन्च किया Thermos Cup, उल्टा करते ही बन जाएगी चाय
  2. गलत दिशा में ड्राइविंग से लेकर मोबाइल के इस्तेमाल तक, अब AI दिल्ली में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों का पता लगाएगा
  3. Redmi 17C 5G लॉन्च: 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस
  4. Vivo X Fold 6 हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया Samsung फोल्डेबल फोन का राइवल
  5. Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
  6. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  7. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  8. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  9. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  10. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.