Apple के फोल्डेबल iPhone में नहीं मिलेगी फिजिकल सिम लगाने की सुविधा!

Apple कथित तौर पर अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसको लेकर कई लीक्स और अफवाहों में खुलासा हो चुका है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 8 दिसंबर 2025 07:54 IST
ख़ास बातें
  • iPhone Fold में 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकती है।
  • iPhone Fold में 7.8 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है।
  • iPhone Fold में एप्पल का नेक्स्ट जेन A20 Pro चिपसेट मिल सकता है।

iPhone 17 Pro को सितंबर 2025 में लॉन्च किया गया था।

Photo Credit: Apple

Apple कथित तौर पर अपने पहले फोल्डेबल iPhone पर काम कर रहा है, जिसको लेकर कई लीक्स और अफवाहों में खुलासा हो चुका है। अब हाल ही में एक नई लीक से आईफोन फोल्ड के डिजाइन के बारे में पता चलता है। अगर ऐसा होता है तो आगामी iPhone Fold में से फिजिकल सिम ट्रे हटाई जा सकती है और पूरी तरह से eSIM टेक्नोलॉजी पर काम करेगा। आइए आईफोन फोल्ड के फीचर्स और डिजाइन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

iPhone Fold कब होगा पेश

फिलहाल iPhone Fold के 2026 के आखिर तक पेश किए जाने की उम्मीद नहीं है। हालांकि, लीक्स से पता चलता है कि Apple लगातार काम कर रहा है। सिर्फ eSIM वाले डिजाइन को सभी डिवाइस में स्टैंडर्ड बनाने की संभावना के साथ कंपनी अपने पहले फोल्डेबल में एडवांस हार्डवेयर और नए कनेक्टिविटी फीचर्स को शामिल कर सकती है।

फोल्डेबल iPhone में नहीं होगी ये सुविधा

चीनी टिपस्टर इंस्टेंट डिजिटल ने वीबो पर लिखा है कि Apple का पहला फोल्डेबल आईफोन बिना सिम कार्ड स्लॉट के आने की संभावना और सिर्फ इसमें eSIM टेक्नोलॉजी का सपोर्ट मिलेगा। हालांकि, यह कोई नहीं टेक्नोलॉजी नहीं है और पहले से ही कई रीजन में इसका उपयोग किया जा चुका है। हालांकि, टिपस्टर ने कहा है कि यह बदलाव चीन में अलग हो सकता है, क्योंकि वहां पर ई-सिम सर्विस अपनाने में अभी भी ग्लोबल स्तर पर पीछे हैं।

Apple अपने लाइनअप को सिम फ्री बनाने की ओर काम कर रहा है। अगर Apple iPhone Fold में भी यह टेक्नोलॉजी उपयोग की गई तो भारत में खरीदारों को इसके अनुकूल होने में समय लग सकता है। हालांकि, यह बदलाव काफी आसान होना चाहिए। फिलहाल भारत में Jio, Airtel और Vi जैसी कंपनियां पहले से ही डिजिटल एक्टिवेशन प्रदान कर रही हैं, जिसका मतलब है कि यूजर्स को ई-सिम के लिए किसी फिजिकल स्टोर पर जाने की जरूरत नहीं है।

iPhone Fold Features

रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone Fold में 5.5 इंच की आउटर डिस्प्ले मिल सकती है, वहीं 7.8 इंच की फोल्डेबल डिस्प्ले दी जा सकती है। ऐसा बताया जा रहा है कि एप्पल ने अधिकतर फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में नजर आने वाली क्रीज की दिक्कत को ठीक कर लिया है, जिससे बेहतर डिस्प्ले मिलेगी। आगामी फोन एप्पल के नेक्स्ट जेन A20 Pro चिपसेट पर काम करेगा जो कि TSMC के 2-नेनोमीटर प्रोसेस पर तैयार है। इससे प्रदर्शन में सुधार के साथ एनर्जी एफिशिएंसी भी बेहतर होगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें 24 मेगापिक्सल का अंडर डिस्प्ले कैमरा होगा।

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone Fold, Apple Foldable iPhone

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. iQOO Z11 में मिलेगा 3D कर्व्ड डिस्प्ले, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. ₹1 हजार से कम में ब्लूटूथ, कॉल रिकॉर्डिंग और वायरलेस FM रेडियो! itel Ace 3 Heera फोन लॉन्च
  3. Redmi K100 Pro में होगी 8,580mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Zebronics ने 160W साउंड, 2 वायरलेस माइक्रोफोन और RGB लाइट्स के साथ पेश किया पार्टी स्पीकर, जानें कीमत
  5. Realme 16x 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी
  6. Apple ने भारत में सिर्फ 9 आईफोन बेचकर कमाया 28 फोन जितना पैसा, जानें कैसे?
  7. आपको भी परेशान करते हैं 140 सीरीज वाले नंबर? TRAI ने 3 महीने में ब्लॉक कीं 148 करोड़ कॉल्स
  8. Airtel के चार सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, अनलिमिटेड डाटा और कॉल के लाभ, कीमत ₹300 से भी कम
  9. वोटिंग में छिपे रहेंगे नाम, ग्रुप से बना सकेंगे मिनी ग्रुप! WhatsApp के नए फीचर्स बदल देंगे चैटिंग का एक्सपीरियंस
  10. फ्री में हवाई सफर! IndiGo दे रहा है 20,000 मुफ्त फ्लाइट टिकट, जानिए कैसे मिलेगा फायदा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.