ऐपल इवेंट 8 मार्च को, लॉन्‍च हो सकते हैं नए MacBook, iPhone SE 3, Mac mini और iPad Air

ऐपल इवेंट 8 मार्च को भारतीय समय के मुताबिक, रात 11:30 बजे आयोजित होगा।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 3 मार्च 2022 12:50 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के इनवाइट में एक मल्‍टीकलर ऐपल लोगो दिखाया गया है
  • MacBook Air के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है
  • इसके डिस्प्ले में एक नॉच और पतले बेजल हो सकते हैं

इसे कंपनी की वेबसाइट और ऐपल टीवी ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा।

ऐपल (Apple) 8 मार्च को एक इवेंट होस्‍ट करने जा रही है। उम्मीद है कि कंपनी इस इवेंट में ऐपल M1 और M2 प्रोसेसर वाले नए MacBook Pro, MacBook Air, Mac mini और iMac Pro को अनवील करेगी। इनके साथ ही एक नए आईफोन को iPhone SE 3 या iPhone SE + 5G या 5G iPhone SE के नाम से लॉन्‍च किए जाने का अनुमान है साथ में नए iPad Air को भी पेश किया जा सकता है। साल 2022 का यह ऐपल का पहला और वर्चुअल इवेंट होगा। इसे कंपनी ने ‘पीक परफॉर्मेंस' के नाम से हाइलाइट किया है, जो संकेत देता है कि ऐपल की परफॉर्मेंस फोकस्‍ड डिवाइसेज में अच्‍छे अपग्रेड देखने को मिलेंगे।  
 

8 मार्च के ऐपल इवेंट की लाइवस्‍ट्रीम डिटेल्‍स

ऐपल इवेंट 8 मार्च को भारतीय समय के मुताबिक, रात 11:30 बजे आयोजित होगा। इसे कंपनी की वेबसाइट और ऐपल टीवी ऐप के जरिए लाइवस्ट्रीम किया जाएगा। Apple के ऑफ‍िशियल YouTube चैनल के जरिए भी इवेंट लाइव होने की उम्मीद है। हालांकि कंपनी ने अभी तक किसी डिटेल की पुष्टि नहीं की है। कंपनी के इनवाइट में एक मल्‍टीकलर ऐपल लोगो दिखाया गया है, जिसकी टैगलाइन 'पीक परफॉर्मेंस' है। 
   

ऐपल इवेंट की अनुमानित घोषणाएं 

ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन की ओर से लगाए गए अनुमानों के अनुसार, कंपनी अपनी नई मैक लाइनअप को अनवील करने जा रही है। ये नए M2, M1 Pro, M1 Max और M1 Max के सुपर-पावर्ड वर्जन पर बेस्‍ड होंगे। नए MacBook Pro, MacBook Air और Mac mini में M2 प्रोसेसर होने की उम्मीद है, जबकि नए iMac Pro में M1 Pro और M1 Max प्रोसेसर के ऑप्‍शन हो सकते हैं। इसके अलावा, Mac mini को M1 Pro चिपसेट के साथ उतारा जा सकता है। 

MacBook Air के डिजाइन में बदलाव देखने को मिल सकता है। इसके डिस्प्ले में एक नॉच और पतले बेजल हो सकते हैं। नए MacBook Air मॉडल्‍स में एक कलरफुल डिजाइन और मिनी-LED डिस्प्ले दिया जा सकता है। 
Advertisement

IPad Air में भी अपग्रेड मिलने का अनुमा है, जो iPad Air (5th जनरेशन) के रूप में शुरू होगा। इसमें A15 बायोनिक प्रोसेसर और 5G कनेक्टिविटी दी जा सकती है। ऐपल की इन डिवाइसेज पर फाइनल मुहर 8 मार्च को लगेगी। उसी दिन इनके प्राइस अनाउंसमेंट भी किए जा सकते हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  2. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  4. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.