Apple Event 2025: iPhone 17 सीरीज होगी 9 सितंबर को लॉन्च, भारत में इतनी होगी कीमत, यहां जानें

Apple आधिकारिक तौर पर इस महीने 9 सितंबर को अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 3 सितंबर 2025 09:05 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 17 की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में करीब 79,990 रुपये होगी।
  • iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये होने की उम्मीद है।
  • iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये से शुरू हो सकती है।

iPhone 16 Pro Max में 48MP कैमरा है।

Photo Credit: Apple

Apple आधिकारिक तौर पर इस महीने 9 सितंबर को अपनी iPhone 17 सीरीज लॉन्च करने वाला है। कंपनी ने अपने Awe Dropping स्पेशल इवेंट का टीजर जारी कर दिया है, जिसमें iPhone 17,  iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max और एक नया iPhone 17 Air आने वाला है। फ्लैगशिप आईफोन सीरीज के अलावा कंपनी नई Apple Watch सीरीज और Apple AirPods Pro 3 भी ला सकती है। iPhone 17 सीरीज की प्री-बुकिंग 12 सितंबर से शुरू होगी और बिक्री 19 सितंबर से शुरू होगी। आइए लॉन्च से पहले iPhone 17 सीरीज की कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Apple लॉन्च इवेंट कब और कहां देखें लाइव

Apple अपना लॉन्च इवेंट इस महीने 9 सितंबर को सुबह 10 बजे PT (भारतीय समयानुसार 10:30 बजे) आयोजित करेगा। यह इवेंट Apple Park के स्टीव जॉब्स थिएटर से भी स्ट्रीम किया जाएगा। अगर आप इस इवेंट को देखने के इच्छुक हैं तो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव स्ट्रीम होगी।

iPhone 17 Series Price (Expected)

लीक्स और अफवाहों के अनुसार, iPhone 17 की शुरुआती कीमत भारतीय बाजार में करीब 79,990 रुपये होगी। वहीं iPhone 17 Pro की शुरुआती कीमत 1,24,990 रुपये होने की उम्मीद है, जबकि iPhone 17 Pro Max की कीमत 1,64,990 रुपये से शुरू हो सकती है। एप्पल इस बार Plus मॉडल की जगह iPhone 17 Air को लेकर आ रही है, जिसकी कीमत करीब 99,990 रुपये हो सकती है।

Advertisement

iPhone 17 Series में क्या होगा खास

Advertisement

एप्पल iPhone 17 सीरीज में स्लिम डिजाइन प्रदान करेगी। आगामी लाइनअप iOS 26 पर काम करेगी। इसके अलावा तेज परफॉर्मेंस और बेहतर फीचर्स के लिए Apple A19 प्रोसेसर दिया जाएगा। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि सभी आईफोन 120Hz रिफ्रेश रेट वाली OLED डिस्प्ले के साथ आएंगे। जबकि नए iPhone 17 Air में 6.6 इंच की OLED डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है। इसमें नया 48 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा भी दिया जा सकता है। इस साल ग्राहकों की नजर रहेगी कि Apple आगामी iPhone 17 सीरीज में डिजाइन और हार्डवेयर में कितने बड़े बदलाव करेगी। एप्पल भारत में लगातार अपनी प्रीमियम कीमत को स्थिर कर रही है, जिसके साथ नई खूबियां ग्राहकों को भी प्रभावित करेंगी।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, iPhone 17, iPhone 17 Pro, iPhone 17 Pro Max, iPhone 17 Air

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  3. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  4. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  5. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  6. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  7. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  8. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  9. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.