5G से बढ़ेगी न्यूज पहुंचाने की स्पीड, कंटेंट क्वालिटी और यूजर्स एक्सपीरियंस: अनुराग ठाकुर

ठाकुर ने कहा कि 'हमने कई रुकावटों का सामना किया। जिसमें सबसे अहम वैक्सीन को लेकर देश की जनता में हिचकिचाहट थी, जिसको मीडिया ने उचित मैसेज और एजुकेशन के जरिए खत्म किया।'

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 मई 2022 12:21 IST
ख़ास बातें
  • 5G टेक्नोलॉजी डिलीवरी की स्पीड बढ़ाएगी
  • 5जी टेक्नोलॉजी कंटेंट की क्वालिटी को बढ़ाएगी।
  • 5जी टेक्नोलॉजी यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करेगी।

5G टेक्नोलॉजी न्यूज डिलीवरी की स्पीड बढ़ाएगी।

सूचना और प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर ने बुधवार को कहा कि किफायती मोबाइल डिवाइस के जरिए इंटरनेट की बढ़त ने मीडिया सेक्टर पर राज किया है। अब 5जी टेक्नोलॉजी न्यूज डिलीवरी स्पीड बढ़ाने के लिए तैयार है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए 17वें एशिया मीडिया सम्मिट को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि वर्तमान में मीडिया में टेक्नोलॉजी का बहुत योगदान है और तेज स्पीड से नई चीजों की ओर बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि किफायती मोबाइल डिवाइस के जरिए इंटरनेट की बढ़त ने मीडिया इंडस्ट्री पर राज किया है, उन्होंने कहा कि 5G टेक्नोलॉजी डिलीवरी की स्पीड बढ़ाएगी और कंटेंट की क्वालिटी के साथ यूजर्स एक्सपीरियंस को बेहतर करने के लिए तैयार है। ठाकुर ने कहा कि मीडिया में सशक्तीकरण के तौर पर उचित सार्वजनिक धारणाओं और विजन को आगे बढ़ाने की बहुत क्षमता है। उन्होंने कहा कि मीडिया ने कोविड-19 महामारी के खिलाफ देश की लड़ाई में अहम भूमिका निभाई है, जिसमें खासकर वैक्सीन हिचकिचाहट को दूर करना शामिल है।
Advertisement

ठाकुर ने कहा कि 'हमने कई रुकावटों का सामना किया। जिसमें सबसे अहम वैक्सीन को लेकर देश की जनता में हिचकिचाहट थी, जिसको मीडिया ने उचित मैसेज और एजुकेशन के जरिए खत्म किया।' ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऑल इंडिया रेडियो प्रोग्राम्स और टेलीविजन चैनल्स पर देश की जनता को वैक्सीन के बारे में जागरुक करने के लिए संबोधित किया।उन्होंने कहा कि कंटेंट की प्रामाणिकता ही हमेशा सबसे पहले रहेगी, चाहे टेक्नोलॉजी ग्रोथ कुछ भी हो।

ठाकुर ने कहा कि 'हम जानकारी के फ्री फ्लो के अधिकार के बारे में बात कर सकते हैं, हमें सही जानकारी फैलाने की जरूरत के बारे में भी बात करने की जरूरत है।' उन्होंने ने कहा कि भारत की सॉफ्ट पावर कान्स में नजर आई, जहां भारतीय फिल्मों को फिल्म फैंस से बहुत ज्यादा प्यार मिला। ठाकुर ने कहा कि पीएम मोदी ने भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत के बचाव और बढ़ाव पर अधिक जोर दिया है। उन्होंने ने कहा कि 'उस विजन को साकार करने के लिए सरकार ने नेशल फिल्म हैरिटेज मिशन के जरिए दुनिया के सबसे बड़ी फिल्म रिस्टॉर्शन प्रोजेक्ट का ऐलान किया है। इस कैंपेन के तहत भाषाओं और शैलियों में 2,200 से ज्यादा फिल्मों को उनके पुरानी ग्लोरी के तहत रिस्टोरर्ड किया जाएगा।"
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: 5G Network, Benefits of 5G, Anurag Thakur

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X11 Pro Max में क्वाड-कर्व्ड ग्लास के साथ हो सकता है फ्लैट डिस्प्ले 
  2. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  3. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  4. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  5. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  6. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  7. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  8. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  9. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  10. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.