9600mAh बैटरी कैपिसिटी के साथ Anker Prime 65W पावर बैंक हुआ लॉन्च, जानें कीमत

Anker Prime 65W पावर बैंक में 1.3 इंच की कलर स्क्रीन भी मिलती है।

विज्ञापन
Written by हेमन्त कुमार, अपडेटेड: 15 अगस्त 2024 17:22 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने इस पावर बैंक में GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है।
  • इसमें 1.3 इंच का कलर डिस्प्ले भी दिया गया है।
  • डिवाइस में 65W की कुल आउटपुट क्षमता है।

Anker Prime 65W पावर बैंक में 1.3 इंच की कलर स्क्रीन भी मिलती है।

Photo Credit: ITHome

Anker ने अपना नया पावर बैंक Anker Prime 65W GaN लॉन्च किया है। इसमें 9600mAh की कैपिसिटी दी गई है। इसमें कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C पोर्ट दिए हैं, और एक USB-A पोर्ट दिया है। इसमें 1.3 इंच का कलर डिस्प्ले भी दिया गया है जिसमें इसकी बैटरी, चार्जिंग समेत कई तरह की नोटिफिकेशन देखी जा सकती हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Anker Prime 65W GaN price

Anker Prime 65W GaN पावर बैंक को कंपनी ने चीन में पेश किया है। इसकी कीमत 499 युआन (लगभग 5,800 रुपये) है। इसे JD.com से खरीदा जा सकता है। सेल 20 अगस्त से शुरू होगी। 
 

Anker Prime 65W GaN specifications

Anker Prime 65W GaN पावर बैंक में 9600mAh की कैपिसिटी दी गई है। इसका वजन 308 ग्राम है। यानी यह बहुत ज्यादा भारी नहीं है। इसमें कंपनी ने कनेक्टिविटी के लिए दो USB-C पोर्ट दिए हैं। और एक USB-A पोर्ट दिया है। इसमें 1.3 इंच का कलर डिस्प्ले भी दिया गया है। डिवाइस के डाइमेंशन 114.6 x 42 x 43mm हैं। जैसा कि पहले बताया गया है इसमें चार्जिंग के लिए यूएसबी टाइप-सी और टाइप-ए पोर्ट हैं, तो इससे कई तरह के डिवाइसेज को चार्ज किया जा सकता है। 

कंपनी ने इस पावर बैंक में GaN टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है। इससे इसकी चार्जिंग क्षमता बढ़ती है और पावर डिलीवरी भी बेहतर होती है। यह डिवाइस साइज में कॉम्पेक्ट है, इसलिए आसानी से पोर्टेबल भी है। इसे कहीं भी ले जाया जा सकता है और ज्यादा जगह भी नहीं लेता है। डिवाइस में 65W की कुल आउटपुट क्षमता है। इसकी बॉडी पर साइड बटन भी दिया गया है जिसकी मदद से इसे ऑन या ऑफ किया जा सकता है। कंपनी ने इससे अधिक डिटेल्स अभी इसके लिए जारी नहीं किए हैं। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Z11 भारत में लॉन्च हुआ 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
  2. OnePlus 16 में मिल सकता है BOE का नया डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best 4G Feature Phones: ₹1,500 से कम के 6 धांसू फीचर फोन, 4G से लेकर UPI सपोर्ट तक, मिलेगा बहुत कुछ
  2. क्रिप्टो मार्केट में जोरदार तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 71,000 डॉलर से ज्यादा 
  3. iQOO TWS 5e लॉन्च: गेमर्स के लिए लो-लेटेंसी फीचर और 50 घंटे तक की बैटरी, कीमत करीब ₹1,800
  4. iQOO Z11 vs OnePlus Nord CE 6 vs Vivo T5 Pro 5G: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
  5. 82% स्मार्टफोन खरीदारों का रहता है AI पर फोकस, पर आज भी ये फीचर है सबसे जरूरी: Amazon सर्वे
  6. Big Battery Phones: बड़ी बैटरी चाहिए तो ये 5 फोन देखें, 9,000mAh से शुरू है कैपेसिटी, एक चार्ज में चलेंगे लंबा!
  7. WhatsApp छोड़ो, 'कबूतर' पहुंचाएगा आपका मैसेज! Carrier Pidge ऐप के हो रहे जमकर डाउनलोड
  8. iQOO Buds भारत में लॉन्च: 50 घंटे तक की बैटरी और गेमिंग के लिए लो लेटेंसी फीचर, ऑफर में ₹1,699 का खरीदें
  9. सिंगल चार्ज में 52 घंटे चलने वाले CMF Buds Neo ईयरबड्स लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  10. iQOO Z11 भारत में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी, IP69 रेटिंग, ₹34,999 से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.