24000mAh बैटरी, 140W फास्ट चार्जिंग के साथ Anker 737 PowerCore 24K पावर बैंक लॉन्च, जानें कीमत

इसका सबसे खास आकर्षण इसका इनबिल्ट कलर डिस्प्ले है। यह डिवाइस में बचे हुए चार्ज को दिखाता है, बैटरी हेल्थ के बारे में बताता है, और प्रत्येक पोर्ट की चार्जिंग आउटपुट को भी बताता है।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 14 अगस्त 2022 10:29 IST
ख़ास बातें
  • पैकेज में कोई केबल आपको नहीं मिलती है
  • यह GaN (Gallium Nitride) पावर बैंक है
  • इसमें Power Delivery 3.1 की कम्पैटिबिलिटी है

Anker 737 PowerCore 24K की कीमत $149 (लगभग 12 हजार रुपये) है।

Anker ने Anker 737 PowerCore 24K पावर बैंक लॉन्च किया है। इसकी बैटरी कैपिसिटी 24,000mAh की है। यह एंकर के अब तक के सबसे एडवांस्ड प्रोडक्ट्स में से एक है। इसमें 140W तक बाई-डायरेक्शनल चार्जिंग फीचर दिया गया है। यह मॉडर्न लैपटॉप और फास्ट चार्जिंग स्मार्टफोन्स को भी आसानी से चार्ज कर सकता है। इसमें कलर डिस्प्ले दिया गया है जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। यह चार्जिंग और डिवाइस कैपिसिटी से जुड़े कई आंकड़े इसमें दिखाता है। इस पावर बैंक में 2 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है। 
 

Anker 737 PowerCore 24K power bank price and availability

Anker 737 PowerCore 24K वर्तमान में अमेरिका सहित कुछ चुनिंदा मार्केट्स में उतारा गया है। इसकी कीमत $149 (लगभग 12 हजार रुपये) है। इसे एंकर की अधिकारिक वेबसाइट से खरीदा जा सकता है। यह सिंगल ब्लैक कलर में आता है। भारत में इसे कब या लॉन्च किया भी जाएगा या नहीं, इसके बारे में कोई जानकारी नहीं है। भारतीय मार्केट के लिए यह शायद फिट न बैठे क्योंकि इंडियन मार्केट में कीमत पर बहुत कुछ निर्भर करता है। यहां पर इतनी ही कैपिसिटी के अधिकतर पावर बैंक जैसे Mi Hypersonic 20,000mAh 50W पावर बैंक मात्र 4000 रुपये में उपलब्ध हैं। 
Advertisement
 

Anker 737 PowerCore 24K power bank specifications, features

Anker 737 PowerCore 24K में 24,000mAh बैटरी है। इस पावर बैंक में 2 यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक यूएसबी टाइप-ए पोर्ट दिया गया है, लेकिन पैकेज में कोई केबल आपको नहीं मिलती है। यह GaN (Gallium Nitride) पावर बैंक है और इसमें Power Delivery 3.1 की कम्पैटिबिलिटी है, इसलिए आपको अपना खुद का PD 3.1 कम्पैटिबल केबल खरीदना होगा ताकि आप इसकी फास्ट चार्जिंग क्षमता का सही से इस्तेमाल कर सकें। 

डिवाइस में बाइ-डायरेक्शनल 140W इनपुट-आउटपुट है, इसलिए यह खुद भी तेजी से चार्ज हो सकता और डिवासेज को भी तेजी से चार्ज कर सकता है। तुलना करें तो भारत में मेनस्ट्रीम पावर बैंक 20-22.5W के साथ आते हैं, उनकी अपेक्षा यह काफी फास्ट है। हां लेकिन, एक साथ कई डिवाइसेज को चार्ज करते समय यह जाहिर तौर पर उतना फास्ट चार्ज नहीं करेगा। 
Advertisement

इसका सबसे खास आकर्षण इसका इनबिल्ट कलर डिस्प्ले है। यह डिवाइस में बचे हुए चार्ज को दिखाता है, बैटरी हेल्थ के बारे में बताता है, और प्रत्येक पोर्ट की चार्जिंग आउटपुट को भी बताता है। 24 घंटे में इसकी स्क्रीन इसकी 15% बैटरी की खपत करती है, इसलिए कंपनी इसे इस्तेमाल में न होने पर ऑफ करने की सलाह देती है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  3. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  2. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  3. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  7. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  8. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  9. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.