एंड्रॉयड मार्शमैलो अब 10.1 प्रतिशत एक्टिव डिवाइस पर मौजूद: गूगल

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 8 जून 2016 17:46 IST
एक और महीना बीतने के साथ ही गूगल प्ले डिस्ट्रीब्यूशन को अपडेट कर दिया गया है और इस पर अब नया डाटा उपलब्ध है। इस डाटा में एक्टिव यूजर द्वारा अलग-अलग एंड्रॉयड वर्जन के शेयरिंग का खुलासा किया गया है। इस डाटा को 6 जून तक इकट्ठा किया। इसके मुताबिक फिलहाल एक्टिव डिवाइस पर एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो का 10.1 प्रतिशत हिस्से पर कब्जा है जो मई में 7.5 प्रतिशत से 2.6 प्रतिशत बढ़ गया।

एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो की रफ्तार धीमी रही है, शायद इसकी एक वजह लेटेस्ट ओएस वर्जन के साथ रिलीज हुए नए डिवाइस की संख्या में कमी रही है। नेक्सस डिवाइस के लॉन्च होने के पांच महीने बाद फरवरी में 1 प्रतिशत एक्टिव डिवाइस में एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो उपलब्ध था।
Advertisement

जून एंड्रॉयड वर्जन डिस्ट्रीब्यूशन डाटा से पता चलता है कि एंड्रॉयड लॉलीपॉप का फिलहाल एक्टिव डिवाइस पर कुल 35.4 फीसदी कब्जा रहा है। जिसमें 15.4 प्रतिशत डिवाइस पर एंड्रॉयड 5.0 लॉलीपॉप जबकि 20 प्रतिशत डिवाइस पर एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप शामिल है। पिछले महीने, एक्टिव एंड्रॉयड डिवाइस में एंड्रॉयड लॉलीपॉप की कुल हिस्सेदारी 35.6 फीसदी थी।
 

गूगल एक्टिव डिवाइस के बारे में आंकड़े गूगल प्ले ऐप से इकट्ठा करती है जिसमें सिर्फ एंड्रॉयड 2.2 और उसके बाद के वर्जन शामिल हैं। किटकैट में लगातार गिरावट देखी जा रही है और पिछले महीने के 32.5 फीसदी हिस्सेदारी के बाद इस महीने यह सिर्फ 31.6 फीसदी डिवाइस पर मौजूद है। वहीं दूसरी तरफ कुल हिस्सेदारी में 18.9 प्रतिशत पर जेलीबीन का कब्जा है जो पिछले महीने 20.1 फीसदी था। एंड्रॉयड 4.1.एक्स 6.8 फीसदी डिवाइस पर है (पिछले महीने 7.2 फीसदी)। वहीं एंड्रॉयड 4.2.एक्स 9.4 फीसदी डिवाइस पर (10 प्रतिशत से गिरकर) और एंड्रॉयड 4.3 2.7 प्रतिशत डिवाइस पर (2.9 प्रतिशत से गिरकर) एक्टिव है।
Advertisement

बात करें आइस क्रीम सैंडविच (या एंड्रॉयड वी4.0) अभी 1.9 प्रतिशत डिवाइस पर मौजूद है। एंड्रॉयड जिंजरब्रेड (वी2.3.3-2.3.7) (2.2 पीसदी से गिरकर) 2 प्रतिशत डिवाइस जबकि एंड्रॉयड 2.2 फ्रोयो  0.1 प्रतिशत डिवाइस पर रह गया है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  2. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  3. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  4. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo S70 में 64MP कैमरा के साथ मिलेगी 8000mAh बैटरी, OLED स्क्रीन!
  2. 32 इंच से 85 इंच तक बड़े 4K TV Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में किए लॉन्च
  3. ₹1500 सस्ता खरीदें Motorola का 5500mAh बैटरी वाला फोन, Flipkart सेल में ऑफर
  4. Binance में 6.3 अरब डॉलर की चोरी के बाद क्रिप्टो एक्सचेंजों ने मजबूत की सिक्योरिटी 
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च से पहले हुआ लीक, मिलेगा 200MP कैमरा, 100x जूम फीचर!
  6. OnePlus Buds Pro 4 हुए लॉन्च, 53 घंटे की बैटरी, Dynaudio साउंड, ANC, AI फीचर्स से लैस
  7. Vivo X500 Pro Max भारत लॉन्च से पहले BIS पर लिस्ट, नवंबर अंत में होगी सीरीज की दस्तक!
  8. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  9. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  10. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.