Android की ये 5 सीक्रेट सेटिंग्स ऑन करते ही फोन लगेगा बिल्कुल नया, स्पीड भी हो जाएगी डबल!

Developer Options की 5 सेटिंग्स बदलकर Android फोन की स्पीड और परफॉर्मेंस बेहतर करें।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 22 अप्रैल 2026 16:36 IST
ख़ास बातें
  • Animation scale कम करके फोन की स्पीड और स्मूदनेस बढ़ाई जा सकती है
  • Background process limit सेट करने से RAM फ्री रहती है
  • GPU rendering और overlays से UI lag कम करने में मदद मिलती है

Photo Credit: Unsplash/ Caspar Camille Rubin

अगर आपका Android फोन धीरे-धीरे स्लो होने लगा है, ऐप्स ओपन होने में टाइम ले रहे हैं या स्क्रॉल करते वक्त लैग महसूस होते हैं, तो हर बार नया फोन लेना ही समाधान नहीं होता। कई बार समस्या सिर्फ सेटिंग्स की होती है, जिन्हें सही तरीके से ट्यून करके फोन की परफॉर्मेंस काफी हद तक बेहतर की जा सकती है।

Android में एक hidden सेक्शन होता है, जिसे Developer Options कहते हैं। यहां कुछ एडवांस सेटिंग्स मिलती हैं, जिन्हें सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो फोन की स्पीड, स्मूदनेस और ओवरऑल एक्सपीरियंस बेहतर हो सकता है। नीचे हम ऐसी 5 काम की सेटिंग्स बता रहे हैं, जिन्हें ऑन या एडजस्ट करके आप फर्क महसूस कर सकते हैं। अच्छी बात यह है कि ये किसी खास OEM के लिए नहीं, बल्कि सभी Android फोन के लिए काम करता है, क्योंकि इसे Google की तरफ से रूट Android लेयर में शामिल किया गया है।

Developer Options कैसे ऑन करें?

सबसे पहले अपने फोन में Settings खोलें और About Phone में जाएं। यहां “Build Number” पर 7 बार टैप करें। इसके बाद Developer Options आपके Settings मेन्यू में दिखने लगेगा। इसमें कई सेटिंग्स मौजूद हैं, जिनमें से कई केवल सुपर यूजर्स या डेवलपर्स के लिए काम करती हैं, लेकिन कुछ ऐसी भी हैं, जिनका बेनिफिट आम यूजर भी उठा सकता है। चलिए विस्तार से जानते हैं;

1. Animation Scale कम करें

फोन स्लो लगने की एक बड़ी वजह एनिमेशंस होती हैं। यूं तो इनका सॉफ्टवेयर में शामिल होना यूसेज एक्सपीरिएंस को बढ़ाता है, क्योंकि इससे स्क्रोलिंग या ऐप का ओपन/क्लोज/स्विच होना दिखने में अच्छा लगता है, लेकिन ये एंट्री लेवल या बजट फोन में कई बार लैग होने जैसा फील देने का काम करते हैं। इसे बेहतर करने के लिए Animation Scale को कम करना बेहतर होता है।

Advertisement

इसके लिए Developer Options में Window Animation Scale, Transition Animation Scale और Animator Duration Scale ऑप्शन को 1x से घटाकर 0.5x या Off कर दें। इससे ऐप ओपन और क्लोज तेजी से होंगे और फोन ज्यादा फास्ट महसूस होगा।

2. Background Process Limit सेट करें

कई ऐप्स बैकग्राउंड में चलते रहते हैं और RAM यूज करते हैं। इसे फिक्स करने के लिए Developer Options में “Background process limit” ऑप्शन को ढूंढें और इसे कम (जैसे 2 या 3 processes) करें। इससे जितने प्रोसेस सेट हो, बैकग्राउंड में केवल उतने ऐप या प्रोसेस काम करते हैं, बाकी अपने आप किल हो जाते हैं और RAM खाली रहती है। लेकिन ध्यान रखें कि कई बार ऐसे ऐप्स भी बैकग्राउंड में बंद हो सकते हैं, जिन्हें आप कुछ समय के लिए बैकग्राउंड में रखना चाहते हैं, उदाहरण के लिए ब्राउजर ऐस, जिसमें कोई बड़ी फाइल डाउनलोड हो रही हो।

Advertisement

3. Force GPU Rendering ऑन करें

कुछ ऐप्स CPU की बजाय GPU का पूरा इस्तेमाल नहीं करते। “Force GPU rendering” ऑन करने से ग्राफिक्स से जुड़े काम GPU पर शिफ्ट हो जाते हैं, जिससे UI ज्यादा स्मूद हो सकता है। हालांकि, हर फोन में इसका असर अलग हो सकता है। कई फोन इसे बेहतर तरीके से इंप्लिमेंट नहीं कर पाते, तो कई मॉडल्स में नॉर्मल से अधिक हीटिंग की समस्या भी आ सकती है।

4. Disable HW Overlays इस्तेमाल करें

यह सेटिंग GPU और CPU के बीच रेंडरिंग को मैनेज करती है। “Disable HW overlays” ऑन करने पर सारा ग्राफिकल काम GPU संभालता है, जिससे कुछ मामलों में लैग कम हो सकता है। लेकिन इससे बैटरी खपत थोड़ी बढ़ सकती है, इसलिए जरूरत के हिसाब से ही इस्तेमाल करें।

Advertisement

5. WiFi Scan Throttling (या नेटवर्क ऑप्टिमाइजेशन)

कुछ फोन बार-बार WiFi स्कैन करते रहते हैं, जिससे बैटरी और परफॉर्मेंस पर असर पड़ता है। Developer Options में WiFi scanning से जुड़ी सेटिंग्स को मैनेज करके आप बैटरी बचा सकते हैं और नेटवर्क स्टेबिलिटी बेहतर कर सकते हैं।

Advertisement

ध्यान रखें: Developer Options एडवांस यूजर्स के लिए बनाए गए हैं, इसलिए हर सेटिंग को समझकर ही बदलें। गलत सेटिंग्स से फोन की परफॉर्मेंस पर उल्टा असर भी पड़ सकता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.