OnePlus 3 और OnePlus 3T के लिए 'एंड्रायड ओ' अपडेट उपलब्ध

वनप्लस 3 और 3टी स्मार्टफोन्स को क्लोज्ड बीटा कार्यक्रम के तहत एंड्रायड 8.0 ओरिओ ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) अपडेट जारी करने के बाद कंपनी ने सोमवार को इन दोनों वेरिएंट के लिए 'एंड्रायड ओ' का ओपन बीटा बिल्ड जारी किया है। इसके बाद जल्द ही ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट जारी किए जाएंगे।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2017 17:35 IST
वनप्लस 3 और 3टी स्मार्टफोन को क्लोज्ड बीटा कार्यक्रम के तहत एंड्रायड 8.0 ओरिओ ऑपरेटिंग सिस्टम (ओएस) अपडेट जारी करने के बाद कंपनी ने सोमवार को इन दोनों वेरिएंट के लिए 'एंड्रायड ओ' का ओपन बीटा बिल्ड जारी किया है। इसके बाद जल्द ही ओवर-द-एयर (ओटीए) अपडेट जारी किए जाएंगे कंपनी ने सबसे पहले अपने OnePlus 3 और OnePlus 3T डिवाइस के लिए एंड्रॉयड ओ अपडेट जारी किया है। वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी यूज़र को क्रमशः OxygenOS Open Beta 25 and Open Beta 16 मिलेंगे।

उम्मीद के मुताबिक, एंड्रायड ओ अपडेट आने से फोन में महत्वपूर्ण सुधार किए गए हैं, जिनमें अपडेटेड सिक्योरिटी पैच, क्विक सेटिंग डिजाइन के अलावा अन्य प्रमुख अपडेट शामिल हैं। अब स्मार्टफोन में यूट्यूब व मैप्स जैसे ऐप पिक्चर-इन-पिक्चर, नया ऑटो-फिल फ़ीचर, नया स्मार्ट टेक्स्ट सेलेक्शन जैसे फ़ीचर से लैस होंगे। वनप्लस ने यह भी जानकारी दी कि नए अपडेट के साथ ही लॉन्चर में कुछ बदलाव होंगे जिससे नोटिफिकेशन डॉट दिखेंगे और यूज़र सीधे वनप्लस डिवाइस से तस्वीरें खींचकर अपलोड कर पाएंगे।

वनप्लस ने बताया, "हम इस बात का खुलासा करना चाहते हैं कि यह वनप्लस 3 और वनप्लस 3टी के यूजर्स के लिए हाल में जारी ओटीए के अलावा दूसरा अपडेट है। इस अपडेट के माध्यम से हम वनप्लस 3 और 3टी में वनप्लस 5 के कई फीचर दे रहे हैं और हम समय-समय पर सॉफ्टवेयर सुधार की पेशकश जारी रखेंगे।" क्लोज्ड बीटा कार्यक्रम के विपरीत कंपनी के ओपन बीटा चैनल के माध्यम से जारी अपडेट में जो अपग्रेड किए जाते हैं, वे यूजर को उपलब्ध होते हैं और उनके अनुभव और प्रतिक्रिया के आधार पर सुधार किए जाते हैं।




 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , OnePlus, OnePlus 3, OnePlus 3T, OnePlus 5, OxygenOS

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  2. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  3. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. REDMAGIC Astra 2 जबरदस्त गेमिंग फीचर्स के साथ लॉन्च, 16GB रैम, 8300mAh बैटरी, जानें सबकुछ
  2. सरकार की नई मोबाइल मैन्युफैक्चरिंग स्कीम से चमक सकते हैं भारतीय स्मार्टफोन ब्रांड्स
  3. iQOO 16 के साथ नया iQOO मिनी टैबलेट भी हो सकता है लॉन्च, बड़ा खुलासा
  4. Xiaomi लाई बिना बिजली, बिना Wi-Fi चलने वाला सिक्योरिटी कैमरा! सोलर पावर से लैस, जानें कीमत
  5. Nokia 300 Power Bank पेश, 45 दिन की बैटरी वाला फोन, IP65 रेटिंग समेत कई धांसू फीचर्स, जानें कीमत
  6. 17 हजार सस्ता मिल रहा Realme का 7000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. भारत में दो नए कलर्स में पेश हुआ Infinix Note 60 Pro, जानें प्राइस
  8. टेस्ला की भारत में धीमी शुरुआत, पहले वर्ष में 500 यूनिट्स से कम की सेल्स
  9. पृथ्वी से 5 गुना बड़े नए ग्रह पर मिलेगा जीवन? 48 प्रकाशवर्ष दूर नई दुनिया ने जगाई उम्मीद
  10. Honor Robot Phone Pre Order: 200MP रोबोटिक कैमरा वाले फोन की बुकिंग शुरू! हो सकती है 120W फास्ट चार्जिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.