Nokia 5.1 Plus को मिलना शुरू हुआ एंड्रॉयड 10 अपडेट

Nokia 5.1 Plus भारत में अगस्त 2018 में एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो आउट-ऑफ-द-बॉक्स के साथ लॉन्च हुआ था। वहीं इसके बाद इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट भी मिला और अब इसे दूसरी बार बड़ा एंड्रॉयड अपडेट मिल गया है वो है एंड्रॉयड 10 अपडेट।

विज्ञापन
तसनीम अकोलावाला, अपडेटेड: 20 मई 2020 12:58 IST
ख़ास बातें
  • Nokia 5.1 Plus के एंड्रॉयड 10 अपडेट का साइज़ 1.32 जीबी है
  • नोकिया 5.1 प्लस अपडेट का वर्ज़न नंबर V3.11A है
  • नोकिया 5.1 प्लस को मिल रहा है अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी

Nokia 5.1 Plus को मिलेगा डार्क मोड फीचर

Nokia 5.1 Plus को एंड्रॉयड 10 अपडेट मिलना शुरू हो गया है। यह फोन भारत में अगस्त 2018 में आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 8.1 ऑरियो के साथ लॉन्च हुआ था। इसके बाद स्मार्टफोन को एंड्रॉयड 9 पाई अपडेट भी मिला और अब इसे दूसरी बार बड़ा एंड्रॉयड अपडेट मिल गया है, वो है एंड्रॉयड 10 अपडेट। नोकिया ब्रांड के स्मार्टफोन बनाने वाली कंपनी HMD Global ने ऐलान किया कि यह अपडेट 34 देशों में फेज़ मैनर में रोलआउट किया गया जाएगा। फिलहाल, अपडेट का पहला फेज़ रोलआउट किया गया है। इस फेज़ में  भारत के यूज़र्स के लिए भी अपडेट रोलआउट हुआ है।

HMD Global ने अपने फोरम पोस्ट के जरिए ऐलान किया कि Nokia 5.1 Plus स्मार्टफोन के लिए एंड्रॉयड 10 अपडेट रोलआउट कर दिया गया है। यह एंड्रॉयड 10 अपडेट भारत में मिलना शुरू हो गया है।

आपको बता दें, यह अपडेट ओवर-द-एयर (OTA) के जरिए नोकिया 5.1 प्लस यूज़र्स के लिए ज़ारी किया गया है। आप इस एंड्रॉयड 10 अपडेट को अपने नोकिया 5.1 प्लस स्मार्टफोन में मैनुअली भी चेक कर सकते हैं, इसके लिए आपको सेटिंग्स में जाना होगा इसके बाद अबाउट फोन में जाकर सिस्टम अपडेट में जाएं।

NokiaPowerUser ने इस अपडेट नोटिफिकेशन का स्क्रीनशॉट साझा किया है, जिसका वर्ज़न नंबर V3.11A है। इस अपडेट का साइज़ 1.32 जीबी है और यह अप्रैल 2020 एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ आया है, जो कि इतना लेटेस्ट नहीं है। एंड्रॉयड 10 अपडेट के साथ इस फोन में एंड्रॉयड 10 के फीचर्स जैसे सिस्टम-वाइड डार्क मोड, स्मार्ट रिप्लाई, इम्प्रूव गेस्चर नेविगेशन, फोकस मोड, फैमिली लिंक और एडिशनल कंट्रोल ऑफ प्राइवेसी व लोकेशन आदि शामिल हैं।
 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Nokia, Android 10, HMD Global
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  2. Tecno Pova 8 vs Realme 16 5G vs Vivo V60e: जानें कौन सा मिड रेंज फोन है बेस्ट?
  3. Redmi Turbo 5 Launched in India: गेमर्स के लिए 7540mAh बैटरी और कूलिंग सिस्टम वाला मिड-रेंज फोन
  4. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  5. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, नए Blue Hole कलर का होगा ऑप्शन
  2. AI से चलेंगे, सेल्फ क्लीन भी करेंगे! Dreame ने भारत में लॉन्च किए 2 नए वैक्यूम क्लीनर
  3. Redmi K90 Ultra में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, बिल्ट-इन कूलिंग फैन
  4. क्रिप्टो मार्केट को मिला कॉरपोरेट इनवेस्टर्स से सपोर्ट, बिटकॉइन का प्राइस 66,000 डॉलर से ज्यादा
  5. LYNE Startup 87 पावर बैंक लॉन्च, 10 हजार mAh की दमदार बैटरी, मिनटों में चार्ज होंगे मोबाइल फोन
  6. यूथ कर रहे डोपामाइन साइट से खरीदारी, जितनी मर्जी करो शॉपिंग, नहीं आएगा कोई भी खर्च
  7. Telegram Blocked in India: NEET Exam को लेकर सरकार का एक्शन! Message Editing फीचर भी बंद
  8. 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ Tecno Spark 50 Pro पेश, Helio G100 Ultimate के साथ गजब हैं फीचर्स
  9. Samsung Galaxy Book6 Edge लैपटॉप स्नैपड्रैगन X2 एलीट के साथ लॉन्च, जानें खासियतें
  10. Sharp AQUOS R11 लॉन्च: कैमरे में लगी हैं 8 खास लाइट्स, अच्छी नींद लेने में करेंगी मदद
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.