सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) स्मार्टफोन हुआ लिस्ट, स्पेसिफिकेशन हुए लीक

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 27 मई 2016 17:27 IST
दो महीने पहले ही सैमसंग ने अपना गैलेक्सी जे3 (2016) स्मार्टफोन पेश किया था। अब गैलेक्सी जे3 के अपग्रेडेड वेरिएंट गैलेक्सी जे3 (2017) को लेकर खबरें आनी शुरू हो गई हैं। सैमसंग के इस स्मार्टफोन को चीन की सर्टिफिकेशन साइट टीना पर लिस्ट कर दिया गया है।

लगता है सैमसंग ने अगले साल लॉन्च होने वाले इस बजट स्मार्टफोन पर अभी से काम कर रही है। सर्टिफिकेशन साइट टीना पर सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) के दो वेरिएंट को एसएम-जे3110 और एसएम-जे3119 नाम से लिस्ट किया गया है जिससे स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन और तस्वीरें लीक हो गई हैं।

जीएसएमअरीना की एक रिपोर्ट के मुताबिक, गैलेक्सी जे3 (2017) की लिस्टिंग में फोन के स्पेसिफिकेशन का खुलासा भी हुआ है। इस फोन में 5.1 इंच का सुपर एमोलेड स्क्रीन हो सकता है जिसके ग्लोबल वेरिएंट को 1270×720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसके अलावा यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलेगा। फोन में 1.2 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर होगा। 2017 में लॉन्च होने वाले इस स्मार्टफोन के 2 जीबी रैम और 16 जीबी एक्सपेंडेबल स्टोरेज के साथ आने की उम्मीद है।
 

(सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) की लीक तस्वीर)

सैमसंग गैलेक्सी जे3 (2017) की लिस्टिंग में इसके 8 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ आने की जानकारी दी गई है। दोनों वेरिएंट 4जी एलटीई सपोर्ट के साथ आएंगे। फोन को पॉवर देने के लिए 2600 एमएएच की बैटरी दी जा सकती है।
Advertisement

इससे पहले सैमसंग ने करीब दो महीने पहले अपने गैलेक्सी जे3 (2016) स्मार्टफोन को भारत में लॉन्च किया है। इसकी कीमत 8,990 रुपये है और यह अनोखे 'एस बाइड मोड' फीचर के साथ आता है। गैलेक्सी जे3 (6) में 5 इंच का एचडी (720x1280 पिक्सल) सुपर एमोलेड डिस्प्ले है। हैंडसेट में 1.5 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर प्रोसेसर के साथ 1.5 जीबी का रैम दिया गया है। इसकी इनबिल्ट स्टोरेज 8 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड (128 जीबी तक) की मदद से बढ़ाया जा सकता है। एंड्रॉयड 5.1 लॉलीपॉप पर चलने वाले गैलेक्सी जे3 (6) स्मार्टफोन टचविज़ यूआई के साथ आता है। स्मार्टफोन में एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का रियर ऑटोफोकस कैमरा है। इसमें 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है। हैंडसेट का डाइमेंशन 142.3x71x7.9 मिलीमीटर है और वज़न 138 ग्राम।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Samsung, Samsung mobile, Samsung smartphone
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo V80 Lite 5G कल होगा लॉन्च, 50MP Sony कैमरा, 10000mAh बैटरी, IP68, IP69 रेटिंग!
  2. Whirlpool भारत में लाई 654 लीटर वाला Luxuriem 4-डोर रेफ्रिजिरेटर, 360 डिग्री ट्रिपल कूलिंग, जानें कीमत
  3. Lava Virat V1 5G भारत में लॉन्च हुआ 128GB वेरिएंट के साथ, 6000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग!
  4. Redmi सस्ते में ला रही नई स्मार्टवॉच, 1200 निट्स AMOLED डिस्प्ले, IP68 रेटिंग, ग्लोबल लॉन्च जल्द
  5. Philips लेकर आया अपना नया फोन S7221 5G, 64MP कैमरा, 5700mAh बैटरी जैसे फीचर्स से लैस, जानें कीमत
  6. घीमे लैपटॉप-PC को फास्ट बना देगा JioPC, बिना नया कंप्यूटर खरीदे मिलेगी 16GB RAM और 1TB स्टोरेज
  7. अगर गुम गया है TV रिमोट, तो न हों परेशान, ऐसे अपने एंड्रॉयड फोन को बना सकते हैं रिमोट
  8. Vivo T5 5G भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल कैमरा, 7050mAh बैटरी के साथ गजब फीचर्स से लैस, जानें सबकुछ
  9. हैंडहेल्ड गेमिंग का सीन पलटने आ रहा भारतीय स्टार्टअप ARC! Qualcomm से मिलाया हाथ, जल्द आएगा X1 डिवाइस
  10. AI से रोज बात करते हैं? कहीं आप भी तो नहीं बन रहे रोबोट, नई रिसर्च उड़ा देगी होश!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.