Amazon Prime Day Sale 2025 का आखिर दिन: 50 हजार रुपये वाले ये फोन हुए सस्ते, OnePlus 13R से लेकर iPhone 16e पर बंपर डिस्काउंट

Amazon Prime Day Sale ई-कॉमर्स साइट प्लेटफॉर्म पर चल रही है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 14 जुलाई 2025 11:55 IST
ख़ास बातें
  • OnePlus 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V40 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है।

Amazon Prime Day Sale: 50 हजार रुपये के बजट में छूट मिल रही है।

Photo Credit: Amazon

Amazon Prime Day Sale 2025 ई-कॉमर्स साइट प्लेटफॉर्म पर चल रही है। अगर आप 50,000 रुपये के बजट में नया स्मार्टफोन तलाश कर रहे हैं तो आज हम 50 हजार रुपये में आने वाले टॉप 5 स्मार्टफोन की बात कर रहे हैं, जिन्हें अमेजन पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर सेल के दौरान भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक डिस्काउंट और एक्सचेंज ऑफर का भी लाभ मिल रहा है। आइए 50 हजार रुपये में आने वाले स्मार्टफोन पर मिलने वाले डिस्काउंट और ऑफर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

OnePlus 13R
अमेजन पर OnePlus 13R का 16GB+512GB वेरिएंट 47,997 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 46,997 रुपये हो जाएगी। 13R में 6.78 इंच की फुल एचडी प्लस LTPO डिस्प्ले दी गई है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड OxygenOS 15.0 पर काम करता है। इस फोन में 6000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

iPhone 16e
अमेजन पर iPhone 16e का 182GB वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 48,999 रुपये हो जाएगी। iPhone 16e में 6.1 इंच की OLED 460ppi सुपर रेटिना XDR डिस्प्ले दी गई है। इसमें 6 कोर ए18 प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के लिए आईओएस 18 पर काम करता है। इसके रियर में f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड-एंगल कैमरा और f/1.9 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। 
Advertisement

Vivo V40 Pro
अमेजन पर Vivo V40 Pro का 8GB+256GB वेरिएंट 49,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में ICICI Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर फ्लैट 2,000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 47,999 रुपये हो जाएगी। Vivo V40 Pro में 6.78 इंच की AMOLED डिस्‍प्‍ले दी गई है। यह स्मार्टफोन में मीडियाटेक डाइमेंसिटी 9200+ चिपसेट दिया गया है। यह फोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch 14 पर काम करता है। इसमें 5,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W वायर्ड चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

Realme GT 7T 
अमेजन पर Realme GT 7T का 12GB+512GB वेरिएंट 41,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में सभी बैंकों के कार्ड से भुगतान पर 1750 रुपये फ्लैट इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 40,248 रुपये हो जाएगी। GT 7T में 6.80 इंच की AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 1280 X 2800 पिक्सल्स है। इसमें मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8400 मैक्स प्रोसेसर दिया गया है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। 
Advertisement

iQOO Neo 10
अमेजन पर iQOO Neo 10 का 16GB+512GB वेरिएंट 40,998 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में SBI क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट (1,000 रुपये तक) मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 39,998 रुपये हो जाएगी। Neo 10 में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800×1260 पिक्सल है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। Neo 10 में 7,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 120W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  2. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  3. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  3. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  4. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  5. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  6. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  7. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  9. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  10. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.