Honor 200 5G की कीमत हुई 15 हजार रुपये कम, जल्द खरीदें सस्ता फोन

अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल खत्म हुई और उसके बाद भी ई-कॉमर्स साइट पर Honor 200 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 11:53 IST
ख़ास बातें
  • Honor 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है।
  • Honor 200 5G एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है।
  • Honor 200 5G में 5200mAh की बैटरी दी गई है।

Honor 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

Photo Credit: Honor

हाल ही में अमेजन ग्रेट रिपब्लिक डे सेल खत्म हुई और उसके बाद भी ई-कॉमर्स साइट पर Honor 200 5G पर डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप यह फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। इस दौरान भारी कीमत में कटौती और बैंक ऑफर से बचत हो रही है। वहीं पुराना फोन एक्सचेंज में देकर अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Honor 200 5G पर मिलने वाली डील्स और ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।
 

Honor 200 5G Deals & Offers


Honor 200 5G का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 23,998 रुपये में लिस्टेड है, जबकि बीते साल जुलाई में 34,999 रुपये में लॉन्च हुआ था। अमेजन पर कूपन ऑफर से 2,000 रुपये की बचत हो रही है। सभी बैंकों के क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 2 हजार रुपये फ्लैट डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 19,998 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर 20 हजार रुपये की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन लॉन्च कीमत से 15 हजार रुपये सस्ता मिल रहा है।


Advertisement
Honor 200 5G Specifications


Honor 200 5G में 6.7 इंच की 1.5K OLED कर्व्ड डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2664×1200 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। इस स्मार्टफोन में इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर Snapdragon 7 Gen 3 (4nm) प्रोसेसर से लैस है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड MagicOS 8.0 पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में 5200mAh की बैटरी दी गई है जो कि 100W SuperCharge फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/1.95 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, f/2.4 अपर्चर और OIS के साथ 50 मेगापिक्सल पोर्ट्रेट टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.1 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में ड्यूल सिम, 5G, 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है।
Advertisement

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Attractive and sleek design
  • Vibrant 120Hz OLED display
  • Fast wired charging
  • Capable cameras, especially portraits
  • Bad
  • Bloatware
  • No IP rating
  • The ultra-wide sensor is mediocre
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5200 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1200x2664 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  2. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  3. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  4. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
#ताज़ा ख़बरें
  1. Realme 17 Pro सीरीज में मिल सकती है 10,000mAh की बैटरी
  2. WhatsApp पर Instagram रील शेयर करना होगा अब और आसान! आ रहा नया फीचर
  3. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  4. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  5. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  6. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  7. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  8. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  9. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  10. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.