Amazon Great Summer Sale: Xiaomi 12 Pro का प्राइस घटकर 42,999 रुपये, जानें स्पेसिफिकेशंस

एमेजॉन की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ग्रेट समर सेल में Xiaomi 12 Pro का प्राइस 42,999 रुपये होगा। यह स्मार्टफोन एमेजॉन पर 44,999 रुपये के प्राइस पर लिस्टेड है

विज्ञापन
Written by Pranav Hegde, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 मई 2023 13:17 IST
ख़ास बातें
  • यह प्राइस इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB के वेरिएंट के लिए होगा
  • इसका 12 GB + 256 GB वाला वेरिएंट एमेजॉन पर 48,999 रुपये में उपलब्ध है
  • Amazon Great Summer Sale 4 मई से शुरू होगी

इस सेल में विभिन्न प्राइस कैटेगरी में बहुत से स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स दिए जाएंगे

बड़ी ई-कॉमर्स साइट्स में शामिल Amazon की आगामी सेल में स्मार्टफोन्स पर आकर्षक डिस्काउंट दिया जाएगा। Amazon Great Summer Sale में चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी Xiaomi के प्रीमियम स्मार्टफोन Xiaomi 12 Pro को 45,000 रुपये से कम प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। यह सेल 4 मई से शुरू होगी। 

Amazon की सेल के दौरान डिस्काउंटेड प्राइस पर स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे कस्टमर्स के लिए Xiaomi 12 Pro (Review) एक अच्छा विकल्प हो सकता है। एमेजॉन ने आगामी सेल के दौरान स्मार्टफोन्स पर मिलने वाले बेस्ट डील्स में से कुछ का टीजर दिखाया है। इस सेल में विभिन्न प्राइस कैटेगरी में बहुत से स्मार्टफोन्स पर ऑफर्स दिए जाएंगे। एमेजॉन की माइक्रोसाइट से पता चलता है कि ग्रेट समर सेल में Xiaomi 12 Pro का प्राइस 42,999 रुपये होगा। यह स्मार्टफोन एमेजॉन पर 44,999 रुपये के प्राइस पर लिस्टेड है। कस्टमर्स को चुनिंदा क्रेडिट कार्ड्स पर 2,000 रुपये का अतिरिक्त डिस्काउंट मिल सकता है। इससे प्राइस घटकर 42,999 रुपये हो जाएगा। यह प्राइस इस स्मार्टफोन के 8 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज वाले वेरिएंट के लिए होगा। इसका  12 GB + 256 GB वाला वेरिएंट एमेजॉन पर 48,999 रुपये में उपलब्ध है। 
Advertisement

इसे Noir Black, Couture Blue और Opera Mauve कलर्स में खरीदा जा सकता है। Xiaomi के नए स्मार्टफोन Xiaomi 13 Pro के लॉन्च के बाद Xiaomi 12 Pro के प्राइस में कमी की गई थी। इससे इसका बेस वेरिएंट का प्राइस घटकर 52,999 रुपये और टॉप वेरिएंट का 56,999 रुपये हो गया था। देश में इस स्मार्टफोन के लॉन्च पर यह प्राइसेज क्रमशः 62,999 रुपये और 66,999 रुपये के थे। 

Xiaomi 12 Pro के स्पेसिफिकेशंस

इस स्मार्टफोन में 6.72 इंच का WQHD+ (1,440x3,200 पिक्सल) E5 AMOLED डिस्प्ले है। इसमें डॉल्बी विजन और एचडीआर10+ के लिए सपोर्ट भी शामिल है। Xiaomi 12 Pro को ऑक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 8 Gen 1 प्रोसेसर के साथ उपलब्ध कराया गया है। इसमें एड्रेनो 730 GPU और 12GB तक LPDDR5 RAM है। इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इसका मेन लेंस 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX707 सेंसर है। इसके अलावा 50 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड शूटर और 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो शूटर दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए इसमें 32 मेगापिक्सल का कैमरा है। इसके रियर कैमरा से 8K में वीडियो रिकॉर्ड हो सकता है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great build quality
  • Crisp 120Hz AMOLED display
  • Quick 120W wired charging
  • Powerful speakers
  • Good camera performance
  • Bad
  • No official IP rating
  • No macro camera or shooting mode
  • Gets hot while recording video
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.73 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 8 Gen 1

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4,600 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 12

रिज़ॉल्यूशन

1,440x3,200 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Excellent build quality
  • Versatile camera setup with impressive features
  • Top-notch display
  • Powerful performance
  • Good battery life, 120W fast charging
  • Smooth software experience
  • Bad
  • On the heavier side
  • No official IP rating in India
  • Software support not as competitive as rivals
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.70 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

32-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4820 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

3200x1440 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Discount, Sale, China, Market, Camera, Amazon, Processor, Credit card, Deals, Price
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro के भारत में लॉन्च की तैयारी, BIS पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुई Denza Z9 GT, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Phillips का नया सस्ता गेमिंग मॉनिटर लॉन्च, 360Hz QD-OLED डिस्प्ले, जानें कीमत
  4. RAC टिकट बंद करेगा रेलवे! दशकों पुराने सिस्टम को खत्म करने पर हो रहा विचार
  5. HMD 2320 Flip 4G बजट फोन होगा लॉन्च, Unisoc चिप, 32GB स्टोरेज जैसे फीचर्स!
  6. Airtel ने कहा- कम से कम ₹350 का हो महीने का मोबाइल रीचार्ज!
  7. Panasonic ने लॉन्च किया सॉलिड मजबूती वाला नया टैबलेट, जानें खास बातें
  8. Vivo T6x 5G भारत में जल्द होगा लॉन्च, BIS पर स्पॉट हुआ स्मार्टफोन
  9. Huawei लाई पहला ग्लूकोस मॉनिटरिंग डिवाइस Huawei Sense G1, जानें इसके फीचर्स
  10. Apple HomeView भारत में हुआ लॉन्च, Siri AI से घर को बनाएगा और ज्यादा स्मार्ट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.