Amazon Great Summer Sale में 21 हजार रुपये गिरी iPhone 15 की कीमत, ऐसे खरीदें

Amazon पर Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है, जिसमें iPhone 15 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 2 मई 2025 10:46 IST
ख़ास बातें
  • iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है।
  • iPhone 15 में 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा दिया गया है।
  • iPhone 15 में एप्पल ए16 बायोनिक चिप दिया गया है।

iPhone 15 में 6.10 इंच डिस्प्ले दी गई है।

Photo Credit: Apple

Amazon पर Amazon Great Summer Sale शुरू हो चुकी है। इस दौरान कीमत में कटौती के साथ बैंक ऑफर से भारी बचत हो रही है। सेल के दौरान Apple के फ्लैगशिप डिवाइस iPhone 15 पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई हैआइए iPhone 15 पर मिलने वाली बेस्ट डील्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।


iPhone 15 Price & Discount


iPhone 15 का 128GB स्टोरेज वेरिएंट अमेजन पर 59,499 रुपये में लिस्ट किया गया है, जबकि सितंबर, 2023 में 79,900 रुपये में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 10 प्रतिशत (1250 रुपये तक) डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 58,249 रुपये हो जाएगी। एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 54,100 रुपये छूट मिल सकती है। ध्यान देने वाली बात यह है कि एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।


iPhone 15 Specifications


iPhone 15 में 6.1 इंच की सुपर रेटिना XDR OLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1179x2556 पिक्सल, 60Hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2000 निट्स तक है। यह आईफोन आईओएस 18 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। कैमरा सेटअप की बात करें तो iPhone 15 के रियर f/1.6 अपर्चर के साथ 48 मेगापिक्सल का वाइड एंगल कैमरा और f/1.6 अपर्चर और सेंसर शिफ्ट स्टेबिलाइजेशन के साथ 12 मेगापिक्सल के अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। आईफोन 15 में एप्पल ए16 बायोनिक चिप दिया गया है। यह कंपनी का पहला फोन हैं, जिसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Big upgrades over the 14
  • Excellent ergonomics, build quality
  • Very good all-round performance
  • Apple ecosystem benefits
  • Bad
  • Relatively slow charging
  • Expensive
  • Still a 60Hz display
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.10 इंच

प्रोसेसर

ऐप्पल A16 बायोनिक

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

512 जीबी

ओएस

आईओएस 17

रिज़ॉल्यूशन

1179x2556 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  4. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  5. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  2. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  3. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  4. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
  5. Vivo S2 FE लॉन्च: 10000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Dylect के प्रोडक्ट्स पर 60% तक की छूट, 8 अक्टूबर से मिलेंगे ऑफर्स
  7. Vivo V80 भारत में लॉन्च, 7,200mAh बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आया फोन; जानें कीमत
  8. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
  9. Google ने Pixel 10a की कीमत बढ़ाई, ₹6 हजार महंगा हुआ फोन; अब इतना हुआ नया दाम
  10. Aadhaar में नाम बदलने के नियम बदले, अब हर तरह के बदलाव के लिए अलग प्रोसेस; जानें कौन-सा डॉक्यूमेंट लगेगा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.