Great Summer Sale 2026: Amazon का ये हिडन टूल बताएगा डील सच में सस्ती है या नहीं!

Amazon Great Summer Sale 2026 में फेक डिस्काउंट से बचने के लिए कंपनी का खुद का Price History टूल काफी काम आ सकता है। यह फीचर पिछले 30 दिन से 1 साल तक की कीमत हिस्ट्री दिखाता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 8 मई 2026 11:23 IST
ख़ास बातें
  • Amazon का Price History फीचर बताएगा असली और नकली डील
  • Rufus AI से पिछले 1 साल तक की कीमत हिस्ट्री देख सकते हैं
  • थर्ड-पार्टी ऐप्स के बिना सीधे Amazon पर प्राइस ट्रैकिंग संभव

Amazon Price History टूल से किसी भी प्रोडक्ट की पुरानी कीमत आसानी से चेक करें

Photo Credit: AI Generated

Amazon Great Summer Sale 2026 LIVE हो चुकी है और करोड़ों भारतीय अपनी विशलिस्ट खाली करने के लिए तैयार हैं। लाल रंग के 'Limited Time Deal' वाले टैग और लुभावने डिस्काउंट ऑफर हमें यह सोचने पर मजबूर कर देते हैं कि "शायद इससे सस्ता फिर कभी नहीं मिलेगा!" लेकिन क्या आपने कभी गौर किया है कि जो लैपटॉप कल 45,000 रुपये का था, वह सेल शुरू होते ही 55,000 रुपये की MRP और 10,000 रुपये के डिस्काउंट के साथ आज भी 45,000 रुपये का ही मिल रहा है? इसी 'फेक डिस्काउंट' के खेल को खत्म करने के लिए अमेजन पर कंपनी का खुद का एक टूल मिलता है। इसकी वजह से यूजर्स को असुरक्षित थर्ड-पार्टी ऐप्स, एक्सटेंशन या वेबसाइट पर जाकर प्राइस चेक करने की जरूरत नहीं है।

नीचे हम आपको बताएंगे कि Amazon के इस हिडन टूल का इस्तेमाल कैसे करना है, ताकि आप इस सेल में किसी ब्रांड के झांसे में न आएं और केवल असली डील का ही बेनिफिट ले सके।

Amazon Price History टूल क्या है?

Amazon ने हाल ही में अपने ऐप और वेबसाइट पर "Price Insights" का फीचर अपडेट किया है। यह टूल आपको किसी भी प्रोडक्ट के पिछले 30 दिनों (1M) से 365 दिनों (1Y) की कीमत का ग्राफ दिखाता है। इससे आपको तुरंत पता चल जाता है कि जो प्रोडक्ट आज आप बताई गई कीमत में खरीद रहे हैं, वह पिछले हफ्ते कितनी थी।

सेल में असली डील कैसे पहचानें? (Step-by-Step)

  • प्रोडक्ट पेज खोलें: अमेजन ऐप या वेबसाइट पर वह प्रोडक्ट खोलें जिसे आप खरीदना चाहते हैं।
  • प्राइस सेक्शन के नीचे देखें: कीमत के ठीक राइट साइड या नीचे आपको एक छोटा 'Price History' टेक्स्ट दिखेगा।
  • Price History पर क्लिक करें: यहां क्लिक करते ही Rufus AI का एक पॉप-अप खुलेगा, जहां ग्राफ के साथ कीमत की हिस्ट्री बताई होगी।
  • Summary पढ़ें: Rufus AI खुद से पहले समरी देता है, जिसमें बताया होता है कि आखिरी 30 दिनों में इस सामान की कीमत कितने से कितने तक रही है और साथ ही यह भी बताएगा की आखिरी लोएस्ट प्राइस से ये अभी कितना महंगा या सस्ता है।
  • Graph भी देखें: खुद से पता करने के लिए आप नीचे मौजूद ग्राफ देख सकते हैं। यहां आप 1M, 3M या 1Y चुन सकते हैं, जिसमें मतलब 1 महीना, 3 महीने और 1 साल है।
  • Rufus AI से सवाल करें: आप ग्राफ के नीचे मौजूद पहले से बने बनाए प्रश्न भी पूछ सकते हैं, जैसे 'पिछले 90 दिनों की प्राइस हिस्ट्री दिखाओ', 'सिमिलर डिवाइस बताओ', 'इसी प्राइस में अन्य डिवाइस बताओ' आदि। या आप खुद से भी नीचे सवाल लिखकर भेज सकते हैं।

Advertisement

क्यों है यह थर्ड-पार्टी ऐप्स से बेहतर?

  • आपको किसी अनजान एक्सटेंशन को अपना ब्राउजिंग डेटा देने की जरूरत नहीं।
  • चूंकि ये डेटा सीधे अमेजन का है, इसलिए इसमें गलती की गुंजाइश कम है।
  • मोबाइल ऐप हो या मोबाइल ब्राउजर, यह फीचर सभी जगह आसानी से काम करता है।

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  3. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  4. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Motorola के स्मार्टफोन्स ₹13,999 से शुरू, इन मॉडल्स पर मिलेगी बड़ी डील्स
  5. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  11. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  12. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  13. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  14. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  15. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  2. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  3. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  4. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  5. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  8. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.