Amazon Great Republic Day Sale में स्मार्टफोन्स पर मिलेगा 50,000 रुपये तक डिस्काउंट 

एमेजॉन की वेबसाइट पर Great Republic Day Sale का टीजर दिया जा रहा है। हालांकि, इस सेल की शुरुआत की तिथि की घोषणा नहीं की गई है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 जनवरी 2024 17:51 IST
ख़ास बातें
  • यह सेल गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले शुरू होती है
  • इस सेल में एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को सेल्स का जल्द एक्सेस मिलेगा
  • इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी

इस सेल की शुरुआत की तिथि की घोषणा नहीं की गई है

बड़ी ई-कॉमर्स कंपनियों में शामिल Amazon की Great Republic Day Sale की जल्द शुरुआत हो सकती है। एमेजॉन की वेबसाइट पर इस सेल के बारे में जानकारी दी जा रही है। इसमें स्मार्टफोन, लैपटॉप, टैबलेट और टेलीविजन सहित कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स पर भारी डिस्काउंट की पेशकश की जाएगी। यह सेल गणतंत्र दिवस से कुछ दिन पहले शुरू होती है। 

इस सेल में चुनिंदा बैंकों के कार्ड से ट्रांजैक्शन करने पर इंस्टेंट डिस्काउंट भी उपलब्ध होगा। एमेजॉन की वेबसाइट पर Great Republic Day Sale का टीजर दिया जा रहा है। हालांकि, इस सेल की शुरुआत की तिथि की घोषणा नहीं की गई है। पिछले वर्ष इस सेल की शुरुआत 15 जनवरी को हुई थी। एमेजॉन ने बताया है कि अन्य सेल इवेंट्स की तरह इस सेल में भी एमेजॉन के प्राइम सब्सक्राइबर्स को सेल्स का जल्द एक्सेस मिलेगा। 

एमेजॉन की इस सेल के लैंडिंग पेज पर बताया गया है कि इसमें स्मार्टफोन्स और एक्सेसरीज पर 40 प्रतिशत तक डिस्काउंट दिया जा सकता है। इसमें 5G स्मार्टफोन्स की शुरुआत 9,999 रुपये से होगी। इसमें चुनिंदा स्मार्टफोन्स पर 50,000 रुपये तक डिस्काउंट मिल सकता है। इस सेल में लैपटॉप और स्मार्टवॉचेज पर 75 प्रतिशत तक डिस्काउंट उपलब्ध होगा। स्मार्ट टेलीविजन और अन्य अप्लायंसेज को 65 प्रतिशत तक कम प्राइस पर खरीदा जा सकेगा। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के कस्टमर्स को क्रेडिट कार्ड और EMI ट्रांजैक्शंस पर 10 प्रतिशत का इंस्टेंट डिस्काउंट मिल सकता है। 

अगले कुछ दिनों में एमेजॉन की ग्रेट रिपब्लिक डे सेल के बारे में अधिक जानकारी मिल सकती है। एमेजॉन की ओर से इस सेल की शुरुआत, डिस्काउंट वाले प्रोडक्ट्स और प्राइम मेंबर्स के लिए सेल की शुरुआत का भी खुलासा किया जाएगा। हाल ही में चाइनीज स्मार्टफोन मेकर OnePlus के पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open ने भारत में एमेजॉन पर सेल्स का रिकॉर्ड बनाया था। कंपनी के प्रेसिडेंट और COO, Kinder Liu ने बताया था कि OnePlus Open ने भारत और उत्तर अमेरिका में एक दिन की सेल्स का रिकॉर्ड बनाया है। इस स्मार्टफोन को16 GB रैम और 512 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। इसका प्राइस 1,39,999 रुपये है। यह एमेरेल्ड डस्क और वोएजर ब्लैक कलर्स में उपलब्ध है। OnePlus और अन्य स्मार्टफोन कंपनियों की सेल्स में एमेजॉन के सेल इवेंट्स का बड़ा योगदान रहता है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026 हुई शुरू, Plus और Black मेंबर्स के लिए स्मार्टफोन से इलेक्ट्रॉनिक तक 80% ड
  2. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. ₹349 से शुरू होने वाले Lyne Jukebox स्पीकर भारत में हुए लॉन्च, जानें फीचर्स
  3. Amazon Great Indian Festival Sale में सस्ते मिल रहे ₹1000 में आने वाले ईयरबड्स
  4. Oppo K14 Plus की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस, ऑफर्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Samsung Galaxy S25 FE 5G पर बंपर डील, लिमिटेड टाइम के लिए ₹15 हजार डिस्काउंट
  6. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: स्टूडेंट्स और प्रोफेशनल्स के लिए ₹35 हजार में AMD Ryzen 5 लैपटॉप!
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹28 हजार सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S25 5G
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 9000mAh बैटरी वाला OnePlus Nord 6 मिल रहा सबसे सस्ता, जानें ऑफर
  9. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार वाले टॉप 5 स्मार्टफोन पर डिस्काउंट
  10. HMD Vibe2 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹14,999 में 6000mAh बैटरी वाला फोन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.