Amazon Great Indian Festival Sale में iQOO Z11xa 5G पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट मिल रहा है। फोन में 7,200mAh बैटरी, 120Hz डिस्प्ले और 50MP कैमरा दिया गया है।
Amazon Great Indian Festival Sale में iQOO Z11xa 5G पर कूपन डिस्काउंट और बैंक ऑफर मिल रहे हैं
Amazon Great Indian Festival Sale में iQOO Z11xa 5G पर शानदार डील मिल रही है। फोन का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट Amazon पर 28,998 रुपये में लिस्टेड है। इसके साथ 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट भी दिख रहा है, जिसे अप्लाई करने पर फोन की कीमत और कम हो सकती है। इस स्मार्टफोन में 7,200mAh की बड़ी बैटरी, 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 7400-Turbo प्रोसेसर मिलता है। फोन में 50MP का रियर कैमरा और 32MP का फ्रंट कैमरा भी दिया गया है।
Amazon पर iQOO Z11xa 5G का 8GB RAM और 128GB स्टोरेज वेरिएंट 28,998 रुपये में उपलब्ध है। हालांकि, फोन को 27,499 रुपये में लॉन्च किया गया था। Amazon इस फोन की खरीद पर 4,000 रुपये का कूपन डिस्काउंट दे रहा है। वहीं, बैंक ऑफर अलग से है, जिसके तहत Amazon Pay ICICI Bank क्रेडिट कार्ड पर 1,449 रुपये तक कैशबैक मिल सकता है, जबकि चुनिंदा क्रेडिट कार्ड और SBI कार्ड पर 1,000 रुपये तक का डिस्काउंट दिखाया गया है। No Cost EMI का ऑप्शन भी मौजूद है।
iQOO Z11xa 5G में 6.76 इंच की LCD डिस्प्ले दिया गया है। इसका रिजॉल्यूशन 2344×1080 पिक्सल और रिफ्रेश रेट 120Hz है। फोन में MediaTek Dimensity 7400-Turbo 5G प्रोसेसर मिलता है, जिसे 8GB RAM और 128GB स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। यह वर्चुअल RAM को भी सपोर्ट करता है। सॉफ्टवेयर की बात करें तो फोन Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है।
फोटोग्राफी के लिए iQOO Z11xa 5G में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। इसमें Sony IMX852 सेंसर वाला 50MP का प्राइमरी कैमरा और 2MP का बोके कैमरा दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 32MP का फ्रंट कैमरा मिलता है। कंपनी के मुताबिक, फोन के फ्रंट और रियर दोनों कैमरों से 4K वीडियो रिकॉर्डिंग की जा सकती है।
iQOO Z11xa 5G की सबसे बड़ी खूबियों में इसकी 7,200mAh की बैटरी शामिल है। यह 44W FlashCharge फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। फोन में बाईपास चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का फीचर भी दिया गया है। कंपनी का दावा है कि बैटरी 1,600 चार्जिंग साइकल के बाद भी अपनी 80 फीसदी क्षमता बनाए रख सकती है।
अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में Bluetooth 5.4, Wi-Fi, USB Type-C पोर्ट और स्टीरियो स्पीकर्स मिलते हैं। सिक्योरिटी के लिए साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। इसके अलावा, फोन को धूल और पानी से सुरक्षा के लिए IP68 और IP69 रेटिंग मिली है। यह Titan Black और Prismatic Green कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।