Samsung Galaxy S24 Ultra 5G पर मिल रहा 52 हजार रुपये डिस्काउंट, Amazon दिवाली सेल में बचत ही बचत

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 16 अक्टूबर 2025 08:43 IST
ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की AMOLED डिस्प्ल है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर है।
  • Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 200MP कैमरा है।

Photo Credit: Samsung

अगर आप Samsung का बीते साल लॉन्च हुआ फ्लैगशिप स्मार्टफोन Samsung Galaxy S24 Ultra 5G खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो यह मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। दिवाली के मौके पर Amazon Great Indian Festival Diwali Special सेल में इस स्मार्टफोन पर भारी डिस्काउंट दिया जा रहा है। ग्राहक भारी कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से काफी बचत कर सकते हैं। यहां हम आपको Galaxy S24 Ultra 5G पर मिलने वाली डील से लेकर ऑफर और कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Offers & Price

अमेजन पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में मिल रहा है। वहीं बैंक ऑफर की बात की जाए तो HDFC Bank क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर फ्लैट 750 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 77,249 रुपये हो जाएगी। जबकि यह स्मार्टफोन बीते साल जनवरी में 1,29,999 रुपये में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से 52,750 रुपये सस्ता मिल रहा है।

Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G Specifications

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 6.8 इंच की क्वाड एचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 3120x1440 पिक्सल और 120hz रिफ्रेश रेट है। कैमरा सेटअप के लिए इस फोन के रियर में f/1.7 अपर्चर के साथ 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, f/3.4 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 10 मेगापिक्सल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

Galaxy S24 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस स्मार्टफोन में धूल और पानी से बचाव के लिए IP68 रेटिंग दी गई है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5जी, 4जी एलटीई, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.3, जीपीएस, एनएफसी और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की कीमत कितनी है?

अमेजन पर Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट 79,999 रुपये में मिल रहा है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G की बैटरी कैसी है?

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में कौन सा प्रोसेसर है?

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 3 प्रोसेसर दिया गया है।

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G का कैमरा कैसा है?

Samsung Galaxy S24 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड एंगल कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल कैमरा शामिल है। वहीं सेल्फी के लिए 12 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • New design is for the better
  • Cameras deliver consistent performance
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • Smooth UI
  • Bad
  • S-Pen is a downgrade
  • No Dolby Vision support
  • Low light camera performance is lacking
  • Slow charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.90 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 ऐलीट

फ्रंट कैमरा

12-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

200-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1400x3120 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.