अमेज़न दिवाली सेल: आईफोन 6एस और मैकबुक प्रो पर मिल रही है छूट

विज्ञापन
हरप्रीत सिंह, अपडेटेड: 26 अक्टूबर 2015 14:09 IST
महीने की शुरुआत में आयोजित किए गए ऑनलाइन फेस्टिवल सीज़न सेल में हिस्सा नहीं ले पाए हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। अमेज़न ग्रेट इंडियन दिवाली सेल शुरू हो गई है। आप 26 से 28 अक्टूबर के बीच अमेज़न की वेबसाइट पर हर कैटेगरी के प्रोडक्ट पर छूट पा सकते हैं। हमने अमेज़न दिवाली सेल के पहले दिन टेक्नोलॉजी से जुड़े प्रोडक्ट पर मिल रहे शानदार ऑफर आपके लिए ढूढ कर निकाले हैं। अमेज़न ग्रेट इंडियन सेल का फायदा उठाने के लिए इन सुझावों को ध्यान में रखें:

1) ज्यादातर अच्छे डील लाइटनिंग डील्स का हिस्सा होंगे। इसका मतलब है कि छूट के साथ उपलब्ध प्रोडक्ट की संख्या सीमित होगी और आपके पास खरीददारी के लिए मात्र 15 मिनट होगा।
Advertisement

2) अगर आप किसी कारण से लाइटनिंग डील में प्रोडक्ट को खरीद नहीं पाए तो वेटलिस्ट से जुड़ना समझदारी का काम होगा।

3) ज्यादातर लाइटनिंग डील्स एक बार खत्म हो जाने के बाद फिर से उपलब्ध कराए जाते हैं। इसलिए हिम्मत मत हारिए।
Advertisement

4) सिटी बैंक का कार्ड इस्तेमाल करके आप 10 फीसदी (अधिकतम 1750 रुपये) का अतिरिक्त कैशबैक पा सकते हैं।
Advertisement

1. ऐप्पल आईफोन 6एस
अमेज़न की वेबसाइट पर ऐप्पल आईफोन 6एस का 16 जीबी और 64 जीबी मॉडल डिस्काउंट के साथ उपलब्ध है। अमेज़न ग्रेट इंडियन दिवाली सेल के तहत आप 16 जीबी वेरिएंट को 56,000 रुपये और 64 जीबी वेरिएंट को66,000 रुपये में खरीद सकते हैं। बिना कैशबैक ऑफर के यह हैंडसेट की अब तक की सबसे सस्ती कीमत है। अगर आप 28 अक्टूबर तक सिटी बैंक कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1750 रुपये का अतिरिक्त कैशबैक भी मिलेगा। 16 जीबी स्टोरेज वाला स्पेस ग्रे वेरिएंट 55,990 रुपये में उपलब्ध है।
कीमत: 55,990 रुपये से शुरू (एमआरपी 62,000 रुपये)
Advertisement

लिंकः अमेज़न

2. जेबीएल फ्लिप 3 पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर
Advertisement
अमेज़न ग्रेट इंडियन दिवाली सेल के तहत जेबीएल फ्लिप 3 पोर्टेबल वायरलेस स्पीकर छूट के साथ सीमित समय के लिए 7,999 रुपये में उपलब्ध कराया गया है। इस पोर्टेबल स्पीकर में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी मौजूद है। इसमें 3000 एमएएच की बैटरी है जो एक बार चार्ज़ होने पर 10 घंटे तक चल सकती है।
कीमतः 7,999 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये)

लिंक: अमेज़न

3. बोट एमएफआई सर्टिफाइड लाइटनिंग केबल
ऐप्पल का डिफॉल्ट लाइटनिंग केबल बेहद ही सेंसिटिव होता है। अगर आपका केबल टूट गया है तो इस सेल में नया केबल 999 रुपये में खरीद सकते हैं। इसकी मार्केट कीमत 1,499 रुपये है।
कीमत: 999 रुपये (एमआरपी 1499 रुपये)

लिंक: अमेज़न

4. माइक्रोमैक्स 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी
अमेज़न ग्रेट इंडियन दिवाली सेल के तहत माइक्रोमैक्स 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी छूट के साथ 20,990 रुपये (कीमत 39,990 रुपये) में उपलब्ध है। टीवी आमतौर पर मार्केट में 22,500 रुपये में उपलब्ध रहता है। अगर आप बजट कीमत में बड़े डिस्प्ले वाला टीवी खरीदना चाहते हैं तो माइक्रोमैक्स 40 इंच फुल एचडी एलईडी टीवी आपको निराश नहीं करेगा।
 
कीमत: 20,990 रुपये (एमआरपी 39,990 रुपये)

लिंक: अमेज़न

5. ऐप्पल मैकबुक प्रो 13 इंच
256 जीबी एसएसडी और 8 जीबी रैम से लैस ऐप्पल मैकबुक प्रो 13 इंच डिस्काउंट के साथ 92,999 रुपये (कीमत 109,900 रुपये) में उपलब्ध है। यह डिवाइस ऐप्पल के नए फोर्स टच ट्रैकपैड से लैस है।
कीमत: 92,999 रुपये (एमआरपी 109,900 रुपये)

लिंक: अमेज़न

6. ऐप्पल आईपैड एयर 2 16 जीबी
अमेज़न ग्रेट इंडियन दिवाली सेल के तहत आईपैड एयर 2 16 जीबी (वाई-फाई+ सेलुलर) 40,990 रुपये (कीमत 45,990 रुपये) में उपलब्ध है। आईपैड एयर 2 टैबलेट 9.4 इंच के रेटिना डिस्प्ले के साथ आता है।
कीमत: 40,990 रुपये (एमआरपी 45,900 रुपये)

लिंक: अमेज़न
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

हरप्रीत सिंह Gadgets 360 में ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. कैमरा टेस्ट में iPhone 18 Pro से आगे निकला Motorola का ये फोन, जानें कौन है नंबर 1
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola Razr Flex 27 होगा कंपनी का वाइड फोल्डेबल! मिल सकती है 12GB रैम, Snapdragon 8 Gen 5 चिप
  2. Amazon Sale 2026 में ₹15,000 से सस्ते मिल रहे Poco फोन! 6300mAh बैटरी
  3. दीपिंद्र गोयल के Temple को बता दिया 'स्कैम', छिड़ी नई बहस
  4. Realme 17 Pro लॉन्च से पहले लीक, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. iQOO Z12 Lite होगा लॉन्च 50MP दो कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ!
  6. Jio ने लॉन्च किया ₹10 हजार का मोबाइल रीचार्ज प्लान! 3 साल मिलेगा 2.5GB, अनलिमिटिड 5G, कॉलिंग, फ्री JioHotstar
  7. Flipkart सेल में 26 हजार एमआरपी वाला Mivi One फोन ₹15 हजार से सस्ता! 6000mAh बैटरी
  8. ₹35 में 2 OTT का सब्सक्रिप्शन और 1GB डेली डेटा! Vi ने लॉन्च किया नया रिचार्ज पैक
  9. Sony MDR 3R: पुराने जमाने में पहुंचा सोनी, लॉन्च किया नया हेडफोन जो दिलाएगा बचपन की याद!
  10. Samsung Galaxy S27 जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.