वनप्लस 3 की नई तस्वीरें हुईं लीक, स्पेसिफिकेशन का हुआ खुलासा

विज्ञापन
नैना गुप्ता, अपडेटेड: 16 मई 2016 12:06 IST
वनप्लस के अगले फ्लैगशिप स्मार्टफोन को लेकर पिछले काफी समय से खबरें आ रही हैं। कई लीक में स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन से लेकर कीमत तक का खुलासा हुआ है। हाल ही में इस स्मार्टफोन की कथित तस्वीरें भी सामने आई थीं। अब वनप्लस 3 स्मार्टफोन के अगले हिस्से की तस्वीरें लीक हुई हैं।

दरअसल, द मालीग्नेंट नाम के ट्विटर प्रोफाइल से शुक्रवार को कुछ तस्वीरें साझा की गईं जिन्हें कथित तौर पर वनप्लस 3 स्मार्टफोन का बताया जा रहा है। इसी ट्विटर प्रोफाइल से वनप्लस 3 के निचले व अगले हिस्से की तस्वीरों को सार्वजनिक किया गया।  इस तस्वीर में नया वनप्लस स्मार्टफोन काफी हद तक वनप्लस 2 स्मार्टफोन जैसा ही लग रहा है। इसके अलावा फोन में नीचे की तरफ स्पीकर ग्रिल व यूएसबी टाइप-सी पोर्ट देखा जा सकता है। ऐसा लगता है कि फोन में सैंडटोन फिनिश खत्म कर दिया गया है। इसके अलावा नए स्मार्टफोन में पहले की तरह ही एक होम फिजिकल बटन है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर है।
Advertisement

इससे पहले जारी हुई तस्वीरों में वनप्लस 3 के रिटेल बॉक्स को सार्वजनिक किया गया था। इस तस्वीर में वनप्लस 3 के कई रिटेल बॉक्स नज़र आ रहे हैं। इसे देखकर ऐसा प्रतीत होता है कि कंपनी ने रिटेल बॉक्स को लेकर कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया है।
 

(वनप्लस 3 की एक और लीक तस्वीर)

एक पुरानी रिपोर्ट में दावा किया गया था कि वनप्लस के इस फ्लैगशिप स्मार्टफोन में 3500 एमएएच की बैटरी होगी। इससे पहले वनप्लस के 'डैश चार्ड टेक्नोलॉजी' के साथ आने की खबर आई थी। इस तकनीक के क्वालकॉम की क्विक चार्ज 3.0 स्टैंडर्ड से तेज होने की खबरें हैं।
Advertisement

इसके अलावा पिछली ख़बरों में वनप्लस 3 के दो वेरिएंट में आने की बात कही गई है। इससे पहले वनप्लस 3 स्मार्टफोन की कीमत को लेकर खुलासा हुआ था। रिपोर्ट के अनुसार, वनप्लस 3 की कीमत 310 डॉलर (करीब 20,500 रुपये) रखी गई है। माना जा रहा है कि यह कीमत वनप्लस 3 के शुरुआती वेरिएंट (4 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज) की होगी।

ध्यान रहे कि ये सिर्फ दावे और कयास हैं। इनकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। ऐसे में इन दावों पर पूरी तरह से भरोसा करना गलत होगा।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Oneplus, oneplus 3 smartphone, oneplus 3 leak
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. 26 नवंबर को भारत में लॉन्च होगा Motorola Edge 70 Neo? टीजर पेज में मिला हिंट
  2. iQOO Z12 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट, Google Play Console पर लिस्टिंग
  3. 120W साउंड और दमदार Bass के वादे के साथ आया Blaupunkt का नया Boombox, जानें कीमत
  4. Sharp लाई नया फोन, 50.3MP के दो कैमरा, 5000mAh बैटरी, 36W चार्जिंग
  5. पति-पत्नी के झगड़े में AI की एंट्री! रिश्ता सुलझाने की राय मांगी, बात तलाक तक पहुंची
  6. Xiaomi की 6.4 इंच डिस्प्ले के साथ वाइड-स्क्रीन स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी
  7. Xiaomi 18 Pro, 18 Pro Max आज हो रहे ग्लोबली लॉन्च, जानें क्या होगा खास
  8. iPhone 20 Pro फिर हुआ लीक, नए कैमरा सेंसर संग 2027 में देगा दस्तक!
  9. ₹16000 सस्ता मिल रहा Samsung Galaxy S26 FE, अमेजन पर आई तगड़ी डील
  10. Vivo V80 FE के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 7,000mAh बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.