Alcatel V3 Ultra की भारत में कीमत होगी Rs 30,000 से कम, V3 Pro और V3 Classic भी होंगे लॉन्च!

Alcatel के इन अपकमिंग स्मार्टफोन्स की सेल Flipkart पर होगी, जहां Flipkart Minutes के जरिए फास्ट डिलीवरी का ऑप्शन भी मिल सकता है।

विज्ञापन
Written by नितेश पपनोई, अपडेटेड: 16 मई 2025 11:47 IST
ख़ास बातें
  • सीरीज में V3 Pro और V3 Classic नाम के दो अन्य मॉडल भी शामिल होंगे
  • Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम बताई गई
  • इन फोन्स की बिक्री Flipkart पर होगी

Alcatel V3 Ultra Price in India: 30,000 रुपये से कम बताई है अपकमिंग Alcatel स्मार्टफोन की कीमत

Photo Credit: Alcatel

Alcatel भारत में अपनी V3 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन्स लॉन्च करने की तैयारी में है। कंपनी ने अभी तक केवल V3 Ultra मॉडल का नाम कंफर्म किया है, लेकिन अब, एक रिपोर्ट ने इशारा दिया है कि सीरीज में V3 Pro और V3 Classic नाम के दो अन्य मॉडल भी शामिल होंगे। इनमें से V3 Ultra को फ्लैगशिप डिवाइस के तौर पर देखा जा रहा है, जिसमें स्टायलस सपोर्ट, NXTPAPER डिस्प्ले और एक्टिविटी-बेस्ड डिस्प्ले मोड्स जैसे फीचर्स दिए जा सकते हैं। रिपोर्ट ने इसकी भारत में कीमत की जानकारी भी दी है 

Gizmochina ने इंडस्ट्री सोर्स के हवाले से अपनी एक रिपोर्ट में दावा किया है कि अपकमिंग Alcatel V3 Ultra स्मार्टफोन की भारत में कीमत 30,000 रुपये से कम होगी। रिपोर्ट बताती है कि V3 सीरीज के तीनों फोन्स एक ही इवेंट में डेब्यू कर सकते हैं। इन फोन्स की बिक्री Flipkart पर होगी, जहां Flipkart Minutes के जरिए फास्ट डिलीवरी का ऑप्शन भी मिल सकता है। सीरीज में Ultra मॉडल के साथ V3 Pro और V3 Classic भी होंगे।
Advertisement

V3 Ultra को लेकर जो लीक सामने आए हैं, उनके मुताबिक यह फोन 6.8 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आएगा, जिसमें TCL की NXTPAPER टेक्नोलॉजी होगी। यह डिस्प्ले आंखों को रीडिंग, वीडियो देखने और स्क्रॉलिंग के दौरान कम थकान देने के लिए तैयार किया गया है। फोन में स्टायलस सपोर्ट मिलेगा, जिससे यूजर ड्रॉइंग या नोट्स आसानी से कर पाएंगे।

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो V3 Ultra में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट दिए जाने की उम्मीद है। इसके साथ फोन में 5,010mAh बैटरी दी जा सकती है, जो मिड-रेंज फोन्स के हिसाब से काफी दमदार है। कैमरा सेटअप की बात करें तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट हो सकता है, जिसमें 108MP का प्राइमरी सेंसर शामिल होगा।
Advertisement

Alcatel ने इन फोन्स का प्रोडक्शन Padget Electronics के साथ मिलकर किया है, जो Dixon Technologies की एक सब्सिडियरी कंपनी है। भारत में इन फोन्स की असेंबली लोकल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स में की जा रही है, जिससे प्रोडक्शन कॉस्ट को कम रखने की कोशिश की गई है।
Advertisement

कंपनी ने लॉन्च डेट की पुष्टि तो नहीं की है, लेकिन रिपोर्ट्स में 27 मई को सुबह 11 बजे इसका इवेंट होने की बात कही जा रही है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech ...और भी
Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  2. ₹5000 सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, IP64 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  2. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  3. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  4. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  5. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  6. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  7. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  8. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
  9. Moto Buds 2 Fusion ईयरबड्स भारत में 17 सितंबर को होंगे लॉन्च, 53 घंटे बैटरी, IP54, IPX2 रेटिंग!
  10. Vivo Buds मात्र ₹1,999 में लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, गेमिंग के लिए खास फीचर्स भी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.