Alcatel Idol 4 Pro स्मार्टफोन लॉन्च, इसमें है विंडोज़ 10 मोबाइल ओएस

अल्काटेल ने विंडोज़ 10 मोबाइल ओएस पर चलने वाला नया Alcatel Idol 4 Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 419.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 35,000 रुपये) है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 18 जुलाई 2017 10:25 IST
ख़ास बातें
  • अल्काटेल आइडल 4 प्रो यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
  • स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 820 प्रोसेसर है
  • अल्काटेल आइडल 4 विंडोज़ 10 मोबाइल पर चलता है
जहां सॉफ्टवेयर ईकोसिस्टम में विंडोज़ की मौज़ूदगी को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं, तो कुछ स्मार्टफोन निर्मता अभी भी माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ओएस में भरोसा जता रहे हैं। और अपने नए स्मार्टफोन को माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ओएस के साथ लॉन्च कर रहे हैं। अल्काटेल भी ऐसे ही निर्माताओं में से एक है। और कंपनी ने विंडोज़ 10 मोबाइल ओएस पर चलने वाला नया Alcatel Idol 4 Pro लॉन्च किया है। यह स्मार्टफोन यूरोप में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है और इसकी कीमत 419.99 ग्रेट ब्रिटेन पाउंड (करीब 35,000 रुपये) है।

माइक्रोसॉफ्ट के ऑनलाइन स्टोर के जरिए उपलब्ध, अल्काटेल आइडल 4 प्रो में कुछ भी नया नहीं है। बल्कि यह पिछले साल लॉन्च हुए अल्काटेल आइडल 4एस जैसा ही है, फर्क है तो सिर्फ ऑपरेटिंग सिस्टम का। आइडल 4 प्रो विंडोज़ 10 मोबाइल पर चलता है जबकि आइडल 4एस एंड्रॉयड आधारित है। इसके अलावा, अल्काटेल आइडल 4एस विंडोज़ 10 मोबाइल वेरिएंट को अमेरिका में भी बेचा जा रहा है, जिसे पिछले साल नवंबर में टी-मोबाइल के जरिए लॉन्च किया गया था।

डिज़ाइन की बात करें तो अल्काटेल आइडल 4 प्रो मेटल फ्रेम से लैस है और आइडल 4एस जैसा है। फोन में रियर पर फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन को सिर्फ गोल्ड कलर वेरिएंट में प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध कराया गया है। अल्काटेल आइडल 4 प्रो में 5.5 इंच फुल एचडी (1080x1920 पिक्सल ) एमोलेड डिस्प्ले है। फोन में स्नैपड्रैगन 820 क्वाड-कोर चिपसेट और ग्राफिक्स के लिए एड्रेनो 530 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। फोन की स्टोरेज 64 जीबी है और इसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 512 जीबी बढ़ा सकते हैं।

डुअल सिम वाला विंडोज़ 10 मोबाइल आधारित अल्काटेल आइडल 4 प्रो में 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो टच फोकस और डुअल एलईडी फ्लैश से लैस है। बता दें कि, एंड्रॉयड वेरिएंट में 16 मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया गया था। आगे की तरफ़ फोन में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है जो रियल-टाइम फेस ब्यूटिफिकेशन और एलईडी फ्लैश के साथ आता है।
Advertisement

आइडल 4 प्रो स्मार्टफोन का डाइमेंशन 153.9x75.4x6.99 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है। इस स्मार्टफोन में 3000 एमएएच की बैटरी है जिसके क्विक चार्ज 2.0 तकनीक के जरिए 95 मिनट में फुल चार्ज करने का दावा किया गया है। बैटरी को लेकर कंपनी का कहना है कि यह 20 घंटे तक का टॉक टाइम और 420 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देगी।
Advertisement

कनेक्टिविटी की बात करें तो अल्काटेल आइडल 4 प्रो में 4जी एलटीई (कैट 6.), वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी, वाई-फाई डायरेक्ट, एनएफसी, ब्लूटूथ 4.1, जीपीएस और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट (ओटीजी सपोर्ट) जैसे फ़ीचर हैं। फोन में एक्सेलेरोमीटर, प्रॉक्सिमिटी, लाइट, ई-कंपास, जायरोस्कोप और हॉल स्विच भी हैं।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 820

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

21-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

3000 एमएएच

ओएस

Windows 10

रिज़ॉल्यूशन

1080x1920 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ने लॉन्च किया 10,200mAh बैटरी वाला नया फोन, 50MP कैमरा, Dimensity 7300e चिप!
  2. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  3. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  2. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  3. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  5. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  6. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  7. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
  9. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  10. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.