Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

अल्काटेल ने Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L, और Alcatel 1S स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। जानें इनके स्पेसिफिकेशन।

विज्ञापन
जगमीत सिंह, अपडेटेड: 25 फरवरी 2019 12:56 IST
ख़ास बातें
  • Alcatel 3 (2019) की शुरुआती कीमत 159 यूरो (लगभग 12,800 रुपये)
  • सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है Alcatel 3 (2019) में
  • क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर से लैस है अल्काटेल 3 (2019)

Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

बार्सिलोना में Mobile World Congress 2019 के शुरू होने से पहले यानी रविवार को अल्काटेल ने Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L, और Alcatel 1S स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। नए अल्काटेल मॉडल में फुलव्यू डिस्प्ले पैनल दिया गया है। Alcatel ब्रांड के नए हैंडसेट की बात करें तो ये डुअल रियर कैमरा सेटअप, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एआई इमेजिंग सीन डिटेक्शन मोड के साथ आते हैं। अल्काटेल 3 (2019), अल्काटेल 3एल और अल्काटेल 1एस में गूगल लेंस इंटीग्रेशन और एआर इमोजी सपोर्ट भी शामिल है। इसके अलावा Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S स्मार्टफोन में फेस रिकॉग्निशन सपोर्ट दिया गया है।
 

Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S की कीमत

अल्काटेल 3 (2019) की कीमत 159 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। इस दाम में 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 189 यूरो (लगभग 15,200 रुपये) है। स्मार्टफोन ग्रेडिएंट ब्लैक ब्लू और ग्रेडिएंट ब्लू पर्पल रंग में मिलेगा।
Advertisement
 

Alcatel 3 (2019) में है सुपर फुल व्यू डिस्प्ले

अल्काटेल 3एल की शुरुआती कीमत 139 यूरो (लगभग 12,800 रुपये) है। स्मार्टफोन ब्लैक और मैटालिक ब्लू में मिलेगा। अल्काटेल 1एस की कीमत 109 यूरो (लगभग 8,800 रुपये) है। यह फोन ब्लैक, ब्लू, गोल्ड और रोज़ कलर में मिलेगा। 2019 की दूसरी तिमाही से ग्लोबल मार्केट में Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L और Alcatel 1S की बिक्री शुरू हो जाएगी।
 

Alcatel 3 (2019), Alcatel 3L, Alcatel 1S के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स

डुअल-सिम (नैनो) वाला Alcatel 3 (2019) एंड्रॉयडॉ 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 5.9 इंच का एचडी+ (720x1560 पिक्सल) सुपर फुलव्यू डिस्प्ले पैनल है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्पीड और मल्टीटास्किंग के लिए ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439 प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।

अल्काटेल 3 (2019) में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा सेटअप है। 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। सेकेंडरी सेंसर 5 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर एफ/2.4 है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फिक्ड फोकस कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है।
Advertisement

फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिओए 32 जीबी और 64 जीबी इंटरनल स्टोरेज के दो विकल्प मिलेंगे, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव होगा। कनेक्टिविटी की बात करें को Alcatel 3 (2019) में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है।
 

Alcatel 1S में है 3,060 एमएएच की बैटरी

एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, प्रॉक्सिमिटी सेंसर, मैगनेटोमीटर सेंसर और फिंगरप्रिंट सेंसर फोन का हिस्सा हैं। फोन में जान फूंकने के लिए 3,500 एमएएच की बैटरी दी गई है जो एक बार चार्ज होने पर 18 घंटे तक का टॉकटाइम या 900 घंटे का स्टैंडबाय टाइम प्रदान करती है।
Advertisement

Alcatel 3L के स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसके फीचर्स Alcatel 3 (2019) से सामान हैं। केवल अल्काटेल 3एल में स्नैपड्रैगन 429 चिपसेट के साथ 2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज है।

Alcatel 1S एंड्रॉयड 9.0 पाई ऑउट-ऑफ-द-बॉक्स पर चलता है। इसमें 5.5 इंच का एचडी+ (720x1440 पिक्सल) फुलव्यू डिस्प्ले है जिसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर यूनीसॉक स्प्रेडट्रम एससी9863ए प्रोसेसर के साथ 3 जीबी रैम है।
Advertisement

अब बात अल्काटेल 1एस के कैमरा सेटअप की। Alcatel 1S में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर है। सेल्फी के लिए 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोटो, वीडियो और अन्य चीजों को सेव करने के लिए 32 जीबी की स्टोरेज है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 128 जीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, माइक्रो-यूएसबी और 3.5 मिलीमीटर हेडफोन जैक शामिल है। फोन में जान फूंकने के लिए 3,060 एमएएच की बैटरी दी गई है।
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.50 इंच

प्रोसेसर

यूनीसॉक एससी9863ए

फ्रंट कैमरा

5-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 2-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3060 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9

रिज़ॉल्यूशन

720x1440 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 439

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

3 जीबी

स्टोरेज

32 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

5.90 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 429

फ्रंट कैमरा

8-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

13-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

2 जीबी

स्टोरेज

16 जीबी

बैटरी क्षमता

3500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1

रिज़ॉल्यूशन

720x1560 पिक्सल
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor X9e Pro लॉन्च हुआ 11,000mAh बैटरी, 108MP कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग के साथ
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  4. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro समेत पूरी लिस्ट
  5. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  9. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
#ताज़ा ख़बरें
  1. Best Selfie Camera Phone: 2 फ्रंट कैमरा के साथ ये हैं टॉप सेल्फी स्मार्टफोन! Vivo V23 Pro, Honor 200 Pro समेत पूरी लिस्ट
  2. ₹16 हजार सस्ता मिल रहा 50MP तीन कैमरा वाला Samsung 5G फोन! IP67 रेटिंग
  3. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  4. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  5. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  6. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  8. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  9. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.