Jio Fiber के जवाब में Airtel Xstream Fibre सर्विस लॉन्च, मिलेगी 1Gbps की स्पीड

Airtel Xstream Fibre 1Gbps Plan: Reliance Jio के Jio Fiber Plan से मुकाबले के लिए एयरटेल ने उतारा एक्सट्रीम फाइबर का 1 जीबी प्रति सेकेंड वाला प्लान। जानें दाम।

विज्ञापन
अली पार्डीवाला, अपडेटेड: 11 सितंबर 2019 15:49 IST
ख़ास बातें
  • Airtel Xstream Fibre 1Gbps Plan हुआ लॉन्च
  • एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान की कीमत जानें
  • Airtel Xstream Fibre Plan पर लागू होगी फेयर यूसेज पॉलिसी

Jio Fiber के जवाब में Airtel Xstream Fibre सर्विस लॉन्च, मिलेगी 1Gbps की स्पीड

भारत में फिक्स्ड लाइन ब्रॉडबैंड सेक्टर में Airtel का नाम काफी पुराना है, लेकिन अब एयरटेल को Reliance Jio के Jio Fiber से प्रतिस्पर्धा का सामना करना पड़ रहा है। टेस्टिंग के बाद अब हाल ही में रिलायंस जियो के जियो फाइबर सेवा व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया गया है। Jio Fiber Plans की शुरुआती कीमत 699 रुपये है। जियो के किफायती प्लान से मुकाबले के लिए एयरटेल ने हाई-स्पीड ब्रॉडबैंड प्लान की घोषणा कर दी है। Airtel Xstream Fibre 1Gbps प्लान को लॉन्च कर दिया गया है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि एयरटेल एक्सट्रीम फाइबर प्लान दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, पुणे, बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, चंडीगढ़, कोलकाता, इंदौर, जयपुर और अहमदाबाद में उपलब्ध है।

Airtel Xstream Fibre Plan की अहम खासियत इसकी स्पीड है, एयरटेल यूज़र 1 जीबी प्रति सेकेंड की स्पीड से इंटरनेट ब्राउज और फाइल को डाउनलोड कर पाएंगे। इसके अलावा देशभर में किसी भी नेटवर्क पर फ्री अनलिमिटेड लैंडलाइन कॉलिंग के अलावा Netflix और Amazon Prime सब्सक्रिप्शन गिफ्ट्स और ZEE5 का प्रीमियम कंटेंट का एक्सेस मिलेगा।  

यह भी पढ़ें-  Jio Fiber Plans का हुआ ऐलान, कीमत 699 रुपये से शुरू


एयरटेल का यह नया प्लान Jio Fiber के 3,999 रुपये वाले प्लान को टक्कर देगा। जियो फाइबर प्लेटिनम प्लान का मासिक किराया है 3,999 रुपये। इसमें 1 जीबीपीएस तक की स्पीड से डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी डेटा अनलिमिटेड है। लेकिन हाइ-स्पीड में 2,500 जीबी डेटा दिया जाएगा। Airtel ने कहा है कि अनलिमिटेड प्लान पर फेयर यूसेज पॉलिसी लिमिट लागू होगी, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि स्पीड कम होने से पहले कितना हाई-स्पीड डेटा उपलब्ध कराया जाएगा।

प्लान में इस बात का जिक्र किया गया है कि छह महीने की वैधता के साथ अतिरिक्त 1000 जीबी डेटा भी दिया जाएगा। एयरटेल के अलावा हमने आपकी सुविधा के लिए हाल ही में Jio Fiber Plans की तुलना BSNL, ACT और You Broadband से की थी।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  2. 150 इंच की स्क्रीन पर घर में बनेगा सिनेमा, Hisense का नया 4K Laser Projector 240Hz गेमिंग सपोर्ट के साथ लॉन्च
  3. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  6. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  7. Vivo X Fold 6 भारत में लॉन्च; 200MP कैमरा और 6,900mAh बैटरी के साथ आया फोल्डेबल फोन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Kodak ने लॉन्च किया ₹12 हजार से सस्ता 40 इंच स्मार्ट TV, 65 इंच की कीमत 43 हजार से कम
  2. ₹19 हजार से ज्यादा सस्ता होगा iPhone 17, Flipkart की दिवाली सेल में क्या है खास डील
  3. 23K सस्ता मिलेगा Samsung Galaxy S25 5G, Flipkart Big Billion Days Sale में क्या है डील
  4. India vs West Indies: कब और कहां देखें पहला T-20 मैच, यहां होगी लाइव स्ट्रीमिंग
  5. Oppo Find X10 Pro Max जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  6. Infinix लाया गजब का फोन, बिना सिम भी कर पाएंगे कॉल, बिना नेटवर्क करेगा काम
  7. Samsung Galaxy S27 Ultra के लिए हो सकते हैं 5 कलर्स के ऑप्शन
  8. Vivo V80 vs Samsung Galaxy A57 5G vs OnePlus 15R: जानें कौन सा रहेगा बेस्ट?
  9. Asus लैपटॉप, PC और गेमिंग डिवाइस Flipkart-Amazon सेल में 50% तक हुए सस्ते
  10. Vivo ने भारत में पेश किया Vision Discovery Edition मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.