₹1900 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा वाला Ai+ Nova 2 Ultra 5G, ऐसे करें चेक

अगर आप Ai+ का नया फोन Nova 2 Ultra 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त फ्लिपकार्ट पर काफी फायदा हो सकता है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 10 जुलाई 2026 12:29 IST
ख़ास बातें
  • Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।
  • Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6,000mAh की बैटरी दी गई है।
  • Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Ai+

अगर आप Ai+ का नया फोन Nova 2 Ultra 5G खरीदने का सोच रहे हैं तो इस वक्त फ्लिपकार्ट पर काफी फायदा हो सकता है। Nova 2 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इस फोन में 6,000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 प्रोसेसर से लैस है। यहां हम आपको Ai+ Nova 2 Ultra 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G Price & Offers

Ai+ Nova 2 Ultra 5G ई-कॉमर्स साइट फ्लिपकार्ट पर ₹18,999 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1900 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹17,099 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर ₹13,950 बचत हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Ai+ Nova 2 Ultra 5G Features & Specifications

Ai+ Nova 2 Ultra 5G में 6.78 इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका 144Hz रिफ्रेश रेट और 2,500 निट्स पीक ब्राइटनेस है। इसमें 4nm ऑक्टा कोर MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट दिया गया है। इसमें 8GB LPDDR4x RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज है। एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड NxtQ OS पर काम करता है। यह फोन 6,000mAh की बैटरी से लैस किया गया है जो कि 33W वायर्ड फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

कैमरा सेटअप की बात करें तो Nova 2 Ultra 5G के रियर में OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रावाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, 4G LTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4 और यूएसबी टाइप सी पोर्ट शामिल है। यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग से लैस है।

Advertisement

 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.78 इंच

प्रोसेसर

मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 अल्टीमेट

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

6 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6000 एमएएच
 
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Flipkart

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  2. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  3. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  4. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: Lava के 4 फोन पर बड़ी डील, कीमत ₹7,560 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.