एसर लिक्विड ज़ेस्ट की बिक्री जुलाई से होगी शुरू, 5000 एमएएच बैटरी से है लैस

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 27 मई 2016 15:18 IST
ताइवान की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी एसर ने जानकारी दी है कि उसके लिक्विड ज़ेस्ट प्लस स्मार्टफोन की बिक्री जुलाई महीने से शुरू होगी। यह अमेरिकी मार्केट में 199 डॉलर (करीब 13,330 रुपये) में उपलब्ध होगा। यह यूरोप, मध्य एशिया और अफ्रीका के देशो में 199 यूरो में मिलेगा।

याद रहे कि एसर ने इस साल अप्रैल महीने में एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस को अमेरिका में पेश किया था। इस दौरान कंपनी ने लिक्विड ज़ेस्ट प्लस को 250 डॉलर (करीब 16,500 रुपये) में उपलब्ध कराए जाने की बात कही थी। लेकिन ताजा घोषित कीमत और कम है। कंपनी ने कीमत घटाने का फैसला क्यों किया है, यह जानने के लिए हमें थोड़ा और इंतज़ार करना पड़ेगा।

एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस की सबसे अहम खासियत इसकी 5000 एमएएच की बैटरी है। लिक्विड सीरीज के इस स्मार्टफोन की टक्कर इसी क्षमता वाली बैटरी से लैस दूसरे एंड्रॉयड स्मार्टफोन से होगी। जिनमें सैमसंग गैलेक्सी ए9 प्रो, लेनोवो वाइब पी1 टर्बो और आसुस ज़ेनफोन मैक्स शामिल हैं।

एसर के इस नए स्मार्टफोन में (720x1280 पिक्सल) रिजॉल्यूशन वाला 5.5 इंच का डिस्प्ले है। फोन में 1.3 गीगाहर्ट्ज़ पर चलने वाला मीडियाटेक एमटी 6735 प्रोसेसर दिया गया है। ग्राफिक्स के लिए माली-टी720 जीपीयू है। रैम 2 जीबी है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है।
Advertisement

बात करें कैमरे की तो फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 13 मेगापिक्सल का ट्राई-फोकस (लेजर, कंट्रास्ट और फेज डिटेक्शन) रियर कैमरा है। सेल्फी के शौकीनों के लिए 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलेगा।
Advertisement

एसर लिक्विड ज़ेस्ट प्लस स्मार्टफोन के अलावा कंपनी ने स्विच अल्फा 12 लिक्विड-कूल्ड टू-इन-वन नोटबुक भी लॉन्च किया। यह लैपटॉप कंपनी की लिक्विडलूप टेक्नोलॉजी के साथ आता है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  2. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  3. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  6. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  9. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  10. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में 90 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी, टाटा मोटर्स का पहला रैंक बरकरार
  2. Boat Apex Powerbank सीरीज लॉन्च, 20000mAh की बैटरी के साथ वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट
  3. Xiaomi दीवाली के मौके पर लाया स्पेशल ऑफर्स, सस्ते में मिलेंगे स्मार्टफोन, जानें कितनी होगी बचत
  4. ₹1,499 में itel Care फीचर फोन आया, बुजुर्गों के लिए खास फीचर्स से लैस
  5. Samsung का नया AC लॉन्च, कूलिंग के साथ क्लीन एयर भी, बदल जाएगा घर का एस्थेटिक्स
  6. boAt ने भारत में ₹1,999 शुरू होने वाले पावरबैंक किए लॉन्च, 20,000mAh बैटरी, 45W फास्ट चार्जिंग जैसे फीचर्स
  7. iQOO 16 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  8. Meta Ray-Ban से फिल्माए जा रहे थे महिलाओं के वीडियो! कंपनी ने लगाई सेल पर रोक
  9. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  10. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.