एसर ने फ्लैगशिप लिक्विड जेड 2 और लिक्विड जेस्ट सीरीज स्मार्टफोन किये लॉन्च

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 26 फरवरी 2016 16:18 IST
एसर ने बार्सिलोना में चल रहे ट्रेड शो एमडब्ल्यूसी 2016 में सोमवार को अपना नया फ्लैगशिप लिक्विड जेड 2 स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया। ताइवान की कंपनी एसर ने अपनी नई लिक्विड जेस्ट सीरीज के लिक्विड जेस्ट, लिक्विड जेस्ट 4जी का भी खुलासा किया।

कंपनी ने लिक्विड जेड 2 स्मार्टफोन की उपलब्धता और कीमत को लेकर कोई जानकारी नहीं दी। हालांकि, कंपनी ने पुष्टि की कि एसर लिक्विड जेस्ट यूरोप, मिडिल ईस्ट और अफ्रीका में अप्रैल से लगभग 8250 रुपये (109 यूरो) की कीमत पर मिलने लगेगा। वहीं एसर लिक्विड जेस्ट 4जी लगभग 11,250 (149 यूरो) की कीमत पर मई से मिलना शुरू होगा।
Advertisement

एसर लिक्विड जेड 2 में (1080x1920 पिक्सल) 176 डिग्री वाइड व्यूइंग लेंस के साथ 5.5 इंच का फुल एचडी एमोलेड डिस्प्ले है। कॉनिंग गोरिल्ला ग्लास के साथ यह ज़ीरो एयर गैप तकनीक से लैस है। इस तकनीक को लेकर कंपनी का दावा है कि सूरज की रोशनी में इससे फोन की रीडेबिलिटी (रोशनी) में सुधार होगा।  

इस हैंडसेट में एड्रेनो 418 जीपीयू के साथ हेक्सा-कोर स्नैपड्रैगन 808 प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। इस स्मार्टफोन में 32 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है और यह एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलता है। फोन की सबसे खास बात इसका 1 टीबी की हाइब्रिड स्टोरेज को सपोर्ट करना है, इसमें लोकल स्टोरेज के साथ क्लाउड स्टोरेज शामिल है। लिक्विड जेड 2 में 4के वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट, डुअल एलईडी फ्लैश और एफ/2.2 अपर्चर से लैस 21 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। फ्रंट कैमरा 8 मेगापिक्सल है।
Advertisement

फ्रंट कैमरा 84 डिग्री वाइड एंगल को सपोर्ट करता है इसके साथ ही इसमें 'पॉस एंड शूट' सेल्फी मोड भी है, जिससे यह तीन सेकेंड के काउंटडाउन के साथ खुद-ब-खुद फेस डिटेक्ट कर लेता है। स्मार्टफोन में 4जी एलटीई कैट.6, 3जी, जीपीआरएस/एज, जीपीएस/ए-जीपीएस, बी-ब्लूटूथ और वाई-फाई 802.11 ए/बी/जी/एन/एसी जैसे कनेक्टिविटी फीचर मौजूद हैं।
Advertisement
 

लिक्विड जेड 2 में किसी भी हेडफोनके साथ बेहतरीन साउंड एक्सपीरियंस के लिए डीटीएस हेडफोन एक्स टेकनोलॉजी दी गई है। एसर की जेड सीरीज के नए स्मार्टफोन में टाइप सी यूएसबी सपोर्ट है।

वहीं एसर लिक्विड जेस्ट में (720x1280 पिक्सल) में पांच इंच का आईपीएस डिस्प्ले है। 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वाड-कोर प्रोसेसर है। फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और डीटीएस साउंड स्टूडियो के साथ आता है। कैमरे की बात करें तो इसमें 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा जबकि पांच मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
Advertisement

एसर लिक्विड जेस्ट 4जी और 3जी वेरिएंट में कुछ फर्क हैं। 4जी मॉडल में 1 गीगाहर्ट्ज क्वाडकोर प्रोससर और डीटीएस एचडी प्रीमियम साउंड टेक्नोलॉजी है जबकि लिक्विड जेस्ट स्मार्टफोन में एसर गेमजोन में प्री-इंस्टॉल है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  2. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  3. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  4. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  5. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  6. HMD Vibe 2 Max बजट फोन लॉन्च होगा 108MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी फीचर के साथ!
  7. OnePlus 16 के जल्द भारत में लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Redmi K100 में 10,000mAh बैटरी कंफर्म, 100W होगी फास्ट चार्जिंग!
  2. Redmi Band 4 लॉन्च हुआ 21 दिन बैटरी, 5ATM वाटर रसिस्टेंस फीचर के साथ, जानें कीमत
  3. Apple Pro and tell: Apple का 28 अक्टूबर को खास इवेंट, तीन नए प्रोडक्ट्स देंगे दस्तक!
  4. Moto G47 Power लॉन्च होगा 7,000mAh बैटरी के साथ! IP64 रेटिंग
  5. 100W पार्टी स्पीकर Blaupunkt Rock & Roll Rhythm भारत में लॉन्च, 10 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  6. ₹18999 में मिल रहा Moto G Max फोन! 7000mAh बैटरी, Flipkart सेल में ऑफर
  7. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 10,000mAh हो सकती है बैटरी
  8. Vivo X500 Ultra के लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 हो सकता है चिपसेट
  9. iPhone Duo में होगी 4,800mAh से ज्यादा की बैटरी, जल्द शुरू होगी बिक्री
  10. Poco X8s जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.